Saturday, March 7News That Matters

Month: October 2022

देहरादून दुग्ध संघ और राज्य सहकारी बैंक के पूर्व अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश |

देहरादून दुग्ध संघ और राज्य सहकारी बैंक के पूर्व अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश |

देहरादून
देहरादून दुग्ध संघ और राज्य सहकारी बैंक के पूर्व अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश | विजिलेंस ने करीब डेढ़ माह तक इस मामले में गोपनीय जांच की। इसके अलावा राज्य सहकारी बैंक के पूर्व महाप्रबंधक दीपक कुमार के खिलाफ भी इसी तरह की शिकायत मिली थी। अब दोनों अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश हो गए हैं। दुग्ध संघ और राज्य सहकारी बैंक के दो पूर्व अधिकारियों के खिलाफ शासन ने विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। विजिलेंस ने गोपनीय शिकायत के आधार पर इनकी प्राथमिक जांच की थी। इस क्रम में सतर्कता समिति ने बुधवार को विजिलेंस जांच के आदेश दे दिए हैं। शासन से मिली जानकारी के अनुसार, देहरादून दुग्ध संघ के पूर्व प्रभारी महाप्रबंधक मानसिंह पाल के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं की गोपनीय शिकायत मिली थी। उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के भी आरोप थे। विजिलेंस ने करीब डेढ़ माह तक इस मामले में गोप...
मंदिर में लड़की छेड़ने वाले बयान से पलटे दुष्यंत गौतम, विपक्ष के एतराज पर दिया अब ये जवाब|

मंदिर में लड़की छेड़ने वाले बयान से पलटे दुष्यंत गौतम, विपक्ष के एतराज पर दिया अब ये जवाब|

देहरादून
मंदिर में लड़की छेड़ने वाले बयान से पलटे दुष्यंत गौतम, विपक्ष के एतराज पर दिया अब ये जवाब| मंगलवार को भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने बयान दिया कि कांग्रेसी मंदिर में लड़कियां छेड़ने जाते हैं। गौतम के इस विवादित बयान की सियासी हलकों में खूब चर्चा रही। बुधवार को गौतम के बयान पर कांग्रेस के एतराज को लेकर प्रश्न पूछा गया तो सफाई दी कि उन्होंने पूर्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान और सोच पर टिप्पणी की थी, न कि अपनी निजी राय रखी थी। भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम एक दिन बाद ही लड़की छेड़ने वाले बयान से पलट गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान था कि मंदिरों में लड़की छेड़ने जाते हैं। उन्होंने राहुल गांधी की बात ही कही थी। कांग्रेस नेताओं के एतराज पर उन्होंने कहा कि वे मंदिर जाने की मंशा अपने नेता राहुल गांधी से पूछें। कांग्रेस का आरोप है कि मंगलवार ...
पीएम मोदी के दौरे से पहले सीएम धामी तैयारियों का लेंगे जायज

पीएम मोदी के दौरे से पहले सीएम धामी तैयारियों का लेंगे जायज

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: बीते आठ साल की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगे। इस क्रम में प्रधानमंत्री शुक्रवार को केदारनाथ जाएंगे। सैनिकों के साथ दिवाली मनाने से पूर्व पीएम केदारनाथ और बदरीनाथ का दर्शन करेंगे। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बदरीनाथ पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम के माना स्थित सभा स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद धामी ने बद्रीनाथ में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि धाम के मास्टर प्लान पर तेज़ी से काम चल रहा है और इसको पूरा करने का लक्ष्य दिसंबर 2023 रखा है। PM माना गांव जाएंगे और स्थानीय लोगों से मिलकर जनसभा को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने हर दिवाली सैनिकों के साथ मनाई है। उत्तराखंड दौरे के क्रम में पीएम इसी शुक्रवार को केदारनाथ जाएंगे। यहां सबसे पहले केदारनाथ मे...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- गोरखपुर में आज वह सब कुछ है जो एक बेहतर शहर में होना चाहिए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- गोरखपुर में आज वह सब कुछ है जो एक बेहतर शहर में होना चाहिए

उत्तरप्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर में आज वह सब कुछ है जो एक बेहतर शहर में होना चाहिए। गोरखपुर शहर को राज्य स्मार्ट सिटी में शामिल किया है। इसमें शामिल होने के बाद शहर में तेजी हो रहे बदलाव, विकास को भी सभी लोग महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी की सार्थकता तभी होगी जब हम भी स्वच्छता बढ़ाकर, विकास कार्यों को संजोए रखकर स्मार्ट बनें। वह मंगलवार को नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम के 215.97 करोड़ और गोरखपुर विकास प्राधिकरण के 62.84 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास के बाद जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। सभी लोगों के लिए दीपावली की मंगलकामना करते हुए कहा कि नए परिसीमन से महानगर में 80 वार्ड बनेंगे और आज के लोकार्पण व शिलान्यास वाली परियोजनाओं से हर वार्ड को कुछ न कुछ विकास की सौगात मिलेगी। जलनिकासी पर मिली शाबाशी मुख्यमंत्री ने नग...
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में निर्भया जैसी दरिंदगी की घटना आई सामने

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में निर्भया जैसी दरिंदगी की घटना आई सामने

राष्ट्रीय
नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक युवती के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी की घटना सामने आई है। दिल्ली की रहने वाली युवती से गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में पांच लोगों ने पहले तो सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया फिर उसकी जमकर पिटाई की। बताया जा रहा है कि आरोपितों ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में राड डाल दी। इसके बाद आरोपितों ने उसे बोरे में भरकर सड़क किनारे फेंक दिया। निर्भया जैसा केस, प्राइवेट पार्ट में डाला रोड गाजियाबाद सिटी एसपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि 16 अक्टूबर को पीड़िता अपने भाई के घर नंदग्राम आई थी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के भाई ने रात 9.30 बजे पीड़िता को आटो में बैठाया था। इसके बाद वापस दिल्ली लौटने के दौरान पीड़िता के जानने वाले 5 लोगों ने युवती को स्कॉर्पियो कार में अगवा कर लिया। फिर पांचों ने न केवल युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, बल्कि ...
हिमालयी राज्यों में तैयार होगी आपदा प्रबंधन की नई नीति, सीएम कल करेंगे शुभारंभ

हिमालयी राज्यों में तैयार होगी आपदा प्रबंधन की नई नीति, सीएम कल करेंगे शुभारंभ

उत्तराखण्ड
 नैनीताल : जलवायु परिवर्तन के बढ़ते खतरों के बीच आपदा प्रबंधन की नई राष्ट्रीय नीति में आपदा की पूर्व चेतावनी, तैयारी राहत-बचाव कार्य के बाद आपदा प्रभावित इलाकों में पुनर्निमाण को शामिल कर लिया गया है। उत्तराखंड समेत 11 हिमालयी राज्यों में आपदा प्रबंधन नई नीति से किए जाने का खाका नैनीताल में खींचा जाएगा। विशेषज्ञों, पर्यावरणविदों के सुझाव इसमें शामिल किए जाएंगे। नैनीताल में इसको लेकर 20-21 अक्टूबर को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन स्थान,गृह नई दिल्ली व डा आरएस टाेलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में रिडक्सिंग रिस्क एंड बिल्डिंग री-साइलेंस:पर्वतीय राज्यों में क्षमता विकास विषयक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में देशभर के ढाई सौ प्रतिभागियों ने शामिल होने की सहमति प्रदान कर दी है। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जबकि समापन केंद्रीय राज...
पीएम मोदी के दौरे से पहले बदरीनाथ पहुंचे सीएम धामी, सभा स्थल का किया निरीक्षण |

पीएम मोदी के दौरे से पहले बदरीनाथ पहुंचे सीएम धामी, सभा स्थल का किया निरीक्षण |

उत्तराखण्ड
पीएम मोदी के दौरे से पहले बदरीनाथ पहुंचे सीएम धामी, सभा स्थल का किया निरीक्षण | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार की सुबह बदरीनाथ पहुंचे। पीएम मोदी के दौरे से पहले सीएम धामी तैयारियों का जायज लेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने हर दिवाली सैनिकों के साथ मनाई है। उत्तराखंड दौरे के क्रम में पीएम इसी शुक्रवार को केदारनाथ जाएंगे। बीते आठ साल की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगे। इस क्रम में प्रधानमंत्री शुक्रवार को केदारनाथ जाएंगे। सैनिकों के साथ दिवाली मनाने से पूर्व पीएम केदारनाथ और बदरीनाथ का दर्शन करेंगे। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बदरीनाथ पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम के माना स्थित सभा स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद धामी ने बद्रीनाथ में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ...
मुनाफे की होड़ में हांफ रहे हेलीकॉप्टर, हादसे के बाद कल बंद रही हेली सेवा, आज शुरू|

मुनाफे की होड़ में हांफ रहे हेलीकॉप्टर, हादसे के बाद कल बंद रही हेली सेवा, आज शुरू|

उत्तराखण्ड
मुनाफे की होड़ में हांफ रहे हेलीकॉप्टर, हादसे के बाद कल बंद रही हेली सेवा, आज शुरू| केदारनाथ यात्रा में हेली कंपनियां पुराने दोयम दर्ज के हेलीकॉप्टरों का प्रयोग कर रही हैं। यह दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। पहले भी यात्राकाल में टेकऑफ व लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर में खराबी की घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन, शासन इस बारे में सुध नहीं ले रहा है। इस संबंध में बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा डॉटकॉम के संचालक एएनके श्रीनिवास ने दो वर्ष पूर्व हाईकोर्ट में इस संबंध में याचिका दायर की थी। आज बुधवार सुबह छह से धाम में फिर हेली सेवा शुरू हो गई है। कल हादसे के बाद दिनभर हेली सेवा बंद कर दी गई थी। सूत्रों की मानें तो जितनी भी कंपनियों के हेलीकॉप्टर उड़ान भर रहे हैं, वे 12 से 15 वर्ष पुराने हैं। साथ ही उनके कई महत्वपूर्ण उपकरण भी जवाब दे रहे हैं, जो टेकऑफ या लैंडिंग के दौरान अक्सर खराब होते रहते हैं। दो वर्ष ...
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

उत्तराखण्ड
सोमवार को ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी समेत ज्येष्ठ उप प्रमुुुख ऊधम सिंह और कनिष्ठ उप प्रमुख धर्मेंद्र क्षेत्र पंचायत सदस्यों को एसडीएम पूरण सिंह राणा ने शपथ दिलाई। वहीं, आज मंगलवार को जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य शपथ लेेंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए जनपद भर से जनप्रतिनिधियों समेत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी आमंत्रित किया गया है। बहादराबाद ब्लॉक सभागार में शपथ ग्रहण के दौरान एसडीएम ने कहा कि चुने गए सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करने के लिए कार्य करें। वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने शक्तियों क प्रयोग करें। इस मौके पर बीडीओ मानस मित्तल, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा रानी, आशीष कुमार, लोकेश कुमार, कल्पना चौहान, नजमा, एडीओ पंचायत बिजेंद्र कुमार सैनी, केसी शर्मा आदि मौजूद रहे। मंगलवार को भल्ला इंटर कॉलेज के मैदान पर जिला पंचायत अध्यक्ष ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ पहुंचकर सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे की करेंगे समीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ पहुंचकर सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे की करेंगे समीक्षा

उत्तराखण्ड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ पहुंचकर सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे की समीक्षा करेंगे। 13 किमी लंबे रोपवे निर्माण को पीएम ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल किया है। सोनप्रयाग से केदारनाथ तक जिस क्षेत्र में रापेवे बनेगा, उसकी वीडियोग्राफी की जा चुकी है। जिसके जरिए प्रधानमंत्री को इस पूरी परियोजना के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रधानमंत्री केदारनाथ भ्रमण के दौरान सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे परियोजना की समीक्षा करेंगे। इसके लिए एनएचएआई की रोपवे विंग नेशनल हाईवे लॉजिस्टक मैनेजमेंट लिमिटेड (राष्ट्रीय राजमार्ग रसद प्रबंधन लिमिटेड) ने परियोजना के निदेशक पंकज कुमार मौर्य के निर्देशन में सोनप्रयाग से केदारनाथ तक रोपवे निर्माण क्षेत्र की वीडियो व फोटोग्राफी की है। उन्होंने बताया कि वीडियो व फोटो के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी को सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे परियोजना के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। ...