Saturday, March 7News That Matters

Day: November 2, 2022

उत्तराखंड में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 6400 हेक्टेयर भूमि का चयन किया गया

उत्तराखंड में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 6400 हेक्टेयर भूमि का चयन किया गया

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में प्राकृतिक खेती पर सरकार का विशेष जोर है। इसके लिए सरकार ने पहली बार प्राकृतिक कृषि बोर्ड का गठन किया है। साथ ही नमामि गंगे प्राकृतिक कृषि कॉरिडोर और मुख्यमंत्री प्राकृतिक कृषि योजना का खाका तैयार किया गया है। तीन नवंबर को इन योजना को शुरू करने की घोषणा की जाएगी। प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 6400 हेक्टेयर भूमि का चयन किया गया है। यहां किसान रासायनिक खादों का इस्तेमाल किए बिना परंपरागत फसलों की खेती करेंगे। प्रदेेश भर में 50-50 हेक्टेयर के कुल 128 क्लस्टर बनाए जाएंगे। सम्मेलन में देंगे प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी  कृषि निदेशक गौरीशंकर ने बताया कि तीन नवंबर को राज्य स्तरीय प्राकृतिक खेती सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें गोविंद वल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय, डॉ. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी हिमाचल प्रदेश, राष्ट्रीय एवं प्राकृ...
किसान भवन सभागार में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम 18 भाषाओं के जानकार जुटेंगे, शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत करेंगे

किसान भवन सभागार में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम 18 भाषाओं के जानकार जुटेंगे, शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत करेंगे

उत्तराखण्ड
मातृभाषा में बच्चों की अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने और मातृ भाषाओं के प्रति उनमें सम्मान की भावना के विकास के लिए एससीईआरटी की ओर से बुधवार से किसान भवन सभागार में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में 18 भाषाओं के जानकार जुटेंगे। अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण की निदेशक सीमा जौनसारी के मुताबिक कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत करेंगे। कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक भाषाओं जैसे गढ़वाली, कुमाऊंनी जौनसारी, जाड़, मरछा आदि में बच्चों को लोक भाषाओं में संवाद, लोकगीत और लोक कथा के माध्यम से अभिव्यक्ति के अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम में प्रदेशभर से चयनित कक्षा तीन से लेकर 8वीं तक के बच्चे प्रतिभाग करेंगे। उद्घाटन सत्र में शिक्षा सचिव रविंद्र नाथ रमन, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी भी उद्घाटन सत्र में विचार रखेंगे।...
सीएम योगी की भ्रष्टाचार पर ऐतिहासिक कार्रवाई, रामपुर में सीओ रहे विद्या किशोर का डिमोशन

सीएम योगी की भ्रष्टाचार पर ऐतिहासिक कार्रवाई, रामपुर में सीओ रहे विद्या किशोर का डिमोशन

उत्तरप्रदेश
रामपुर, भ्रष्‍टाचार के विरुद्ध जीरो टालरेंस की नीति के तहत मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के आदेश पर रिश्‍वत लेने मामले में दोषी पाए गए रामपुर के तत्‍कालीन सीओ विद्या किशोर को पदावनत (डिमोट) कर दिया गया। दिसंबर 2021, में सीओ विद्या किशोर को निलंबित किया गया था। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने विद्या किशोर को डिमोट किए जाने की जानकारी ट्वीट करके दी।  निलं‍बन के बाद  विद्या किशोर को डीजीपी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया था। रामपुर में सीओ सिटी के पद पर तैनात विद्या किशोर पर एक मामले में रिश्‍वत मांगने का गंभीर आरोप लगा था। उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इस मामले में उनके विरुद्ध शिकायत भी की गई थी। शासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ को पद से हटा दिया था और मामले की जांच के आदेश दिए थे। गोपनीय जांच में दोषी पाए गए सीओ विद्या किशोर को अब...
राज्य सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और प्रमोशन के लिए मुख्यमंत्री की अनुमति का इंतजार

राज्य सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और प्रमोशन के लिए मुख्यमंत्री की अनुमति का इंतजार

उत्तराखण्ड
राज्य सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (डीए) और प्रमोशन के लिए मुख्यमंत्री की अनुमति का इंतजार है। दोनों प्रस्तावों की फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय में विचाराधीन हैं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री से जल्द निर्णय लेने का अनुरोध किया है। राज्य के करीब तीन लाख कर्मचारियों व पेंशनरों को महंगाई भत्ता देने पर प्रदेश मंत्रिमंडल सहमति दे चुका है। मुख्यमंत्री को इस पर निर्णय लेना है। वित्त विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया है। कर्मचारी अक्तूबर में दीपावली से पहले ही डीए मिलने की उम्मीद बांधे हुए थे लेकिन फिलहाल सीएम ने फाइल पर अनुमोदन नहीं दिया है। कर्मचारी संगठन डीए की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों का दूसरा बड़ा मसला एसीपी (अश्योर्ड कॅरिअर प्रमोशन) के संबंध में है। अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन के साथ बैठक में सहमति बनीं थी कि एसीआर में अति उत्तम की ...
दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार श्रमिकों को 5000 रुपये देगी जो निर्माण कार्यों से जुड़े

दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार श्रमिकों को 5000 रुपये देगी जो निर्माण कार्यों से जुड़े

देश-विदेश
नई दिल्ली,  दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने ऐसे श्रमिकों को 5000-5000 रुपये देने का ऐलान किया है, जो निर्माण कार्य से जुड़े हैं। बता दें कि ग्रेडेड रिस्पान्स एक्शन प्लान का तीसरा चरण लागू होने के चलते फिलहाल काम ठप है। ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान इससे दिल्ली के ऐसे हजारों श्रमिकों को राहत मिलेगी, जो विभिन्न साइटों पर काम कर रहे थे और फिलहाल घर पर बैठे हैं। यह ऐलान खुद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया है और इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है। ग्रेप के चलते ठप पड़ा है निर्माण कार्य बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते ग्रेडेड रिस्पान्स एक्शन प्लान (Graded Response Action Plan) का तीसरा चरण लागू हो गया है, जिसके बाद निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध है। इसके बाद निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों के पास काम नहीं है और ऐसे में परिवार का गुजारा भी मु...
सलमान को मिली Y+ सिक्योरिटी का खर्च कौन उठाएगा, भाईजान को किसने मुहैया कराई सुरक्षा? जानें सबकुछ |

सलमान को मिली Y+ सिक्योरिटी का खर्च कौन उठाएगा, भाईजान को किसने मुहैया कराई सुरक्षा? जानें सबकुछ |

मनोरंजन
सलमान को मिली Y+ सिक्योरिटी का खर्च कौन उठाएगा, भाईजान को किसने मुहैया कराई सुरक्षा? जानें सबकुछ | पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में कथित रूप से शामिल लॉरेंस बिश्नोई गैंग से लगातार मिल रही कथित धमकियों को देखते हुए अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा को मौजूदा एक्स श्रेणी से बढ़ाकर Y+ कर दिया गया है। पिछले दिनों मिले इस धमकी भरे पत्र के बाद राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है। महाराष्ट्र सरकार ने सलमान के साथ-साथ अक्षय कुमार और अनुपम खेर की भी सुरक्षा बढ़ाई है। उन्हें X कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली है। इस उठाए गए कदम के बाद अब सवाल उठता है कि आखिर यह सिक्योरिटी का लेवल कौन बढ़ाता है और इसके पैसे कौन देता है। इस आर्टिकल में हम आपको यही सब बताने जा रहे हैं, चलिए जानते हैं... सलमान को अब मुंबई पुलिस से नियमित सुरक्षा मिलती है। पुलिस ने इस संबंध में राज्य के गृह विभा...
बर्थडे से एक दिन पहले शाहरुख को लगा झटका, ट्रैफिक पुलिस ने उठाई किंग खान की कार |

बर्थडे से एक दिन पहले शाहरुख को लगा झटका, ट्रैफिक पुलिस ने उठाई किंग खान की कार |

मनोरंजन
बर्थडे से एक दिन पहले शाहरुख को लगा झटका, ट्रैफिक पुलिस ने उठाई किंग खान की कार | बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके साथ-साथ देश-विदेश में फैले उनके फैंस भी उनके जन्मदिन के जश्न को दोगुना करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। लेकिन शाहरुख खान के बर्थडे के इस जश्न से पहले बीती रात कुछ ऐसा हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। दरअसल, बादशाह की मर्सिडीज बेंज को ट्रैफिक पुलिस ने उठा लिया है। ऐसे में इसका वीडियो धड़ल्ले से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। शाहरुख खान के जन्मदिन के जश्न की तैयारियों के बीच कल रात सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया था। इस वीडियो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था क्योंकि यह शाहरुख खान से जुड़ा था। लोकप्रिय सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी द्वारा अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किए गए इस वीडियो मे...
किसान भवन में आज जुटेंगे 18 भाषाओं के जानकार, शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत करेंगे उद्घाटन |

किसान भवन में आज जुटेंगे 18 भाषाओं के जानकार, शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत करेंगे उद्घाटन |

उत्तराखण्ड
किसान भवन में आज जुटेंगे 18 भाषाओं के जानकार, शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत करेंगे उद्घाटन | किसान भवन सभागार में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम 18 भाषाओं के जानकार जुटेंगे। उत्तराखंड की लोक भाषाओं जैसे गढ़वाली, कुमाऊंनी जौनसारी, जाड़, मरछा आदि में बच्चों को लोक भाषाओं में संवाद, लोकगीत और लोक कथा के माध्यम से अभिव्यक्ति के अवसर मिलेंगे। मातृभाषा में बच्चों की अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने और मातृ भाषाओं के प्रति उनमें सम्मान की भावना के विकास के लिए एससीईआरटी की ओर से बुधवार से किसान भवन सभागार में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में 18 भाषाओं के जानकार जुटेंगे। अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण की निदेशक सीमा जौनसारी के मुताबिक कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत करेंगे। कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक भाषाओं जैसे गढ़वाली, कुमाऊंनी जौनसारी, जाड़, मरछा आदि म...
जनवरी में शुरू होगी जनगणना, तैयारी तेज, पहली बार डिजिटल मोड में भी कराई जाएगी |

जनवरी में शुरू होगी जनगणना, तैयारी तेज, पहली बार डिजिटल मोड में भी कराई जाएगी |

देहरादून
जनवरी में शुरू होगी जनगणना, तैयारी तेज, पहली बार डिजिटल मोड में भी कराई जाएगी | पहले चरण के तहत अप्रैल से सितंबर 2020 के दौरान मकानों की सूची बनाई जानी थी। दूसरे चरण में नौ फरवरी से 28 फरवरी 2021 के बीच जनसंख्या की गणना होनी थी लेकिन मार्च 2020 में कोविड के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से जनगणना की प्रक्रिया भी स्थगित कर दी गई थी। प्रदेश में जनगणना अगले साल जनवरी में शुरू हो सकती है। जनगणना 2021 की शुरुआत अप्रैल 2020 से होनी थी लेकिन कोविड महामारी की वजह से यह रोक दी गई थी। अब भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से दोबारा तैयारी शुरू कर दी गई है।   पहले देशभर में जनगणना दो चरणों में होनी थी। पहले चरण के तहत अप्रैल से सितंबर 2020 के दौरान मकानों की सूची बनाई जानी थी। दूसरे चरण में नौ फरवरी से 28 फरवरी 2021 के बीच जनसंख्या की गणना होनी थी लेकिन मार्च 2020 में कोविड के कारण लगे लॉक...