Saturday, March 7News That Matters

Day: November 10, 2022

कई घंटे तक उत्तराखंड स्थापना दिवस ट्विटर पर रहा ट्रेंड, पीएम मोदी ने दी बधाई

कई घंटे तक उत्तराखंड स्थापना दिवस ट्विटर पर रहा ट्रेंड, पीएम मोदी ने दी बधाई

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड का स्थापना दिवस बुधवार को ट्विटर पर छाया रहा। कई घंटे तक उत्तराखंड स्थापना दिवस ट्रेंड पर रहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हैशटैग उत्तराखंड स्थापना दिवस के नाम से ट्वीट करते हुए प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। इसके बाद यह सिलसिला इतना चला कि यह हैशटैग देखते ही देखते ट्वीटर पर ट्रेंड करने लगा। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर कहा कि उत्तराखंड वासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई। उन्होंने कहा कि इस राज्य का प्रकृति और अध्यात्म से गहरा नाता है। यहां के लोग आज देशभर में विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दे रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री धामी ने रिप्लाई करते हुए उनका आभार जताया। उत्तराखंड का सपना आंदोलनकारियों के बलिदान और उनके संघर्ष से ही साकार हो सका है। राज्य आंदोलनकारियों का यह बलिदान आने वाली पीढ़ी को याद रहे, इसके लिए उनके इतिहास को पाठ्...
भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी

भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी

देश-विदेश
नई दिल्ली, भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा को भी प्रत्याशी बनाया है। रिवाबा को पार्टी ने जामनगर नॉर्थ सीट से प्रत्याशी बनाया है। BJP ने जारी की 160 उम्मीदवारों की लिस्ट भाजपा ने गुरुवार को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सीएम भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया सीट से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को विरमगाम सीट उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि बुधवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। बैठक में पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह भी शामिल हुए थे। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगी। कई वरिष्ठ नेता ने नहीं ...
मुलायम सिंह की सीट से डिंपल यादव लड़ेंगी उपचुनाव, समाजवादी पार्टी का एलान

मुलायम सिंह की सीट से डिंपल यादव लड़ेंगी उपचुनाव, समाजवादी पार्टी का एलान

देश-विदेश
लखनऊ, समाजवादी पार्टी ने नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली मैनपुरी सीट से पूर्व सांसद डिंपल यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। मैनपुरी में लोकसभा का उप चुनाव पांच दिसंबर को होना है। मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव पार्टी प्रत्याशी होंगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव को पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव में प्रत्याशी बनाया है। डिंपल यादव 2019 में कन्नौज लोकसभा चुनाव में हार गई थीं, जबकि वह फिरोजाबाद से सांसद थीं। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी की सदस्यता रद होने से रिक्त हुई खतौली विधानसभा सीट के उपचुनाव की अधिसूचना गुरुवार को जारी हो गई। दोनों ...
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने बदरीनाथ धाम पहुंच कर विशेष पूजा-अर्चना की

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने बदरीनाथ धाम पहुंच कर विशेष पूजा-अर्चना की

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज सुबह बदरीनाथ धाम पहुंच कर विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने यहां भगवान बदरीविशाल का आशीर्वाद लिया। साथ ही प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की हैं। बदरीनाथ में बर्फबारी के बीच उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने गुरुवार सुबह गर्भग्रह में भगवान के दर्शन किए। विधानसभा अध्यक्ष अपने गढ़वाल के तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान बुधवार को भराड़ीसैंण में आयोजित राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद देर रात्रि बदरीनाथ पहुंचीं। यहां उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना और प्रदेश की उन्नति व खुशहाली की कामना की। इससे पूर्व बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारियों ने बदरीनाथ धाम पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया और तुलसी माला, प्रसाद व बदरीनाथ के अंगवस्त्र भेंट किए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए उनकी यात्रा का जायजा भी ...
श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में अखाड़े पर कब्जे को लेकर दो गुटों में हाथापाई

श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में अखाड़े पर कब्जे को लेकर दो गुटों में हाथापाई

उत्तराखण्ड
हरिद्वार।  जिले के कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में अखाड़े पर कब्जे और अध्यक्ष पद लेकर श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह और श्रीमहंत रेशम सिंह के गुटों के बीच हाथापाई हुई।  बाद में हरकत में पुलिस आई और पंजाब से आए संतो को उठाकर बाहर निकाला। यह विवाद लंबे समय से चल रहा है और न्यायालय में लंबित है। लंबे समय से चला आ रहा है विवाद कनखल के निर्मल अखाड़ा में श्रीमंत ज्ञानदेव सिंह और श्रीमहंत रेशम सिंह पक्ष के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। दोनों गुटों के संत अपने-अपने श्रीमहंत को अखाड़े का अध्यक्ष बताते हैं और एक दूसरे को फर्जी बताते आ रहे हैं। यहां तक की दोनों अखाड़ा परिषद भी अलग-अलग गुट के साथ खड़ी है। सूचना पर पहुंची पुलिस एक बार फिर रेशम सिंह पक्ष के संत अखाड़ा मुख्यालय पहुंच गए हैं। जिसको ज्ञानदेव सिंह पक्ष के संतों ने विरोध किया हंगामा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों तर...
राजीव ने किया चारू के दिल में अपने लिए प्यार होने का दावा, कहा- आपके लिए दरवाजे अभी भी खुले हैं |

राजीव ने किया चारू के दिल में अपने लिए प्यार होने का दावा, कहा- आपके लिए दरवाजे अभी भी खुले हैं |

मनोरंजन
राजीव ने किया चारू के दिल में अपने लिए प्यार होने का दावा, कहा- आपके लिए दरवाजे अभी भी खुले हैं | सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी भाभी चारू असोपा की जिंदगी में काफी समय से उथल-पुथल देखने को मिल रही है। दोनों काफी समय से एक-दूसरे पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। जहां कुछ समय पहले चारू असोपा ने राजीव सेन पर मारपीट और हिंसा का आरोप लगाया था, वहीं राजीव सेन ने उनके आरोपों को खारिज कर दिया था। इसके बाद पिछले दिनों चारू एक इंटरव्यू में राजीव के बर्ताव का खुलासा करते हुए खूब रोती दिखाईं दी थी। लेकिन इसी बीच इस कहानी ने नया मोड़ ले लिया है। राजीव सेन ने दावा किया है कि चारू उन्हें अभी भी प्यार करती हैं। अपनी पत्नी से चल रहे विवादों के बीच टीवी अभिनेता राजीव सेन ने एक बार फिर चारू के बारे में कुछ ऐसा कह दिया है, जो उन्हें फिर से चर्चाओं में ले आया है। दरअसल, एक वीडियो का हवला देते हुए राजी...
उत्तराखंड में अगले पांच वर्षों में आ सकता है 6 से 7 तीव्रता का भूकंप, वैज्ञानिकों ने जताई चिंता |

उत्तराखंड में अगले पांच वर्षों में आ सकता है 6 से 7 तीव्रता का भूकंप, वैज्ञानिकों ने जताई चिंता |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में अगले पांच वर्षों में आ सकता है 6 से 7 तीव्रता का भूकंप, वैज्ञानिकों ने जताई चिंता | हिमालयन बेल्ट में फाल्ट लाइन के कारण लगातार भूकंप के झटके आ रहे हैं और भविष्य में इसकी आशंका बनी हुई है। इसी फाल्ट पर मौजूद उत्तराखंड में लंबे समय से बड़ी तीव्रता का भूकंप न आने से यहां बड़ा गैप भी बना हुआ है। नेपाल में आए भूकंप से ज्यादा तीव्रता के भूकंप का खतरा राज्य में बना हुआ है। लंबे समय से बने गैप के कारण भविष्य में बड़े भूकंप की आशंका गहराने लगी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले पांच से दस साल में उत्तराखंड में 6 से 7 तीव्रता तक का भूकंप आ सकता है। भूकंपीय विज्ञान में भूकंप की संभावनाओं के लिए उपयोग की जाने वाली गणितीय समीकरणों का परिणाम राज्य में बड़े भूकंप के लिए 90 प्रतिशत तक आंका गया है इसलिए खतरा बरकरार है। हिमालयन बेल्ट में फाल्ट लाइन के कारण लगातार भूकंप के झटके आ ...
उत्तराखंड में 10 पर्वतीय जिलों से नौ महीने में 58 हजार मतदाताओं ने किया पलायन, पढ़ें खास रिपोर्ट |

उत्तराखंड में 10 पर्वतीय जिलों से नौ महीने में 58 हजार मतदाताओं ने किया पलायन, पढ़ें खास रिपोर्ट |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में 10 पर्वतीय जिलों से नौ महीने में 58 हजार मतदाताओं ने किया पलायन, पढ़ें खास रिपोर्ट | मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी आंकड़ों पर गौर करें तो पर्वतीय जिलों से मतदाताओं के दूसरी जगहों पर पलायन की आशंका नजर आ रही है। पांच जनवरी से 30 सितंबर तक प्रदेशभर से मतदाता सूची से कुल एक लाख 69 हजार 529 नाम हटाए गए। उत्तराखंड के दस पर्वतीय जिलों से बीते नौ माह में 58 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने अपने विधानसभा क्षेत्रों से पलायन कर लिया है। निर्वाचन कार्यालय की ओर से नौ महीने में मतदाता बनने, नाम जोड़ने, नाम हटाने, पते में परिवर्तन आदि की गतिविधियों में यह आंकड़ा सामने आया है। विधानसभा की मतदाता सूची से हटने को पता बदलने के साथ ही पहाड़ से पलायन के नजरिये से भी देखा जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी आंकड़ों पर गौर करें तो पर्वतीय जिलों से मतदाताओं के दूसरी जगहों पर पल...
बर्फ की सफेद चादर में लिपटे पहाड़, बदरीनाथ की इन खूबसूरत तस्वीरों से नजर नहीं हटेगी|

बर्फ की सफेद चादर में लिपटे पहाड़, बदरीनाथ की इन खूबसूरत तस्वीरों से नजर नहीं हटेगी|

उत्तराखण्ड
बर्फ की सफेद चादर में लिपटे पहाड़, बदरीनाथ की इन खूबसूरत तस्वीरों से नजर नहीं हटेगी| पहाड़ आज सुबह बर्फ की सफेद चादर में लिपटे नजर आए। बदरीनाथ धाम का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिला। बदरीनाथ धाम में मौसम ने करवट बदली और धाम में बर्फबारी हुई। बर्फबारी से यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। चमोली जिले में सुबह से ही मौसम खराब था। धाम में ऊंची चोटियों पर ताजी बर्फ जम गई है। इसके साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। यमुनोत्री धाम सहित आसपास की चोटियों पर भी बर्फबारी हुई, तो निचले हिस्से यमुना घाटी में बूंदाबांदी जारी है। पहाड़ों पर बर्फबारी से कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा है। वहीं दूसरी ओर हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा के बाद अचानक मौसम ने करवट बदली है। बुधवार तड़के कोहरा छा गया और इसके बाद दिनभर आसमान में...