मां ने नाबालिग बेटी की अपने प्रेमी से जबरन कराई शादी, संबंध बनाने को किया मजबूर |
मां ने नाबालिग बेटी की अपने प्रेमी से जबरन कराई शादी, संबंध बनाने को किया मजबूर |
यह मामला तब उजागर हुआ जब 15 साल की पीड़िता ने उसके साथ हुई जबर्दस्ती की दास्तां अपनी सहपाठी को बताई। इसके बाद बात एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता तक पहुंची। आरोपी युवक दूर का रिश्तेदार है और आरोपी महिला के साथ रहता है।
महाराष्ट्र के पुणे से हैरान करने वाली खबर आई है। मां ने 15 साल की बेटी की अपने प्रेमी से जबरन शादी करा दी। बेटी को उसने प्रेमी से संबंध बनाने के लिए भी मजबूर किया। मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी महिला की उम्र 36 साल और प्रेमी की 28 साल है। दोनों को बाल विवाह निषेध कानून और पोक्सो कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है। यह मामला तब उजागर हुआ जब 15 साल की पीड़िता ने उसके साथ हुई जबर्दस्ती की दास्तां अपनी सहपाठी को बताई। इसके बाद बात एक महिला साम...

