Saturday, March 7News That Matters

Day: November 14, 2022

आफताब ने श्रद्धा के किए थे 35 टुकड़े… नया फ्रीजर खरीदा और रोजाना रात दो बजे एक हिस्सा लगाता था ठिकाने |

आफताब ने श्रद्धा के किए थे 35 टुकड़े… नया फ्रीजर खरीदा और रोजाना रात दो बजे एक हिस्सा लगाता था ठिकाने |

दिल्ली
आफताब ने श्रद्धा के किए थे 35 टुकड़े... नया फ्रीजर खरीदा और रोजाना रात दो बजे एक हिस्सा लगाता था ठिकाने | दिल्ली से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या की। उसके बाद शव के 35 टुकड़े किए। आरोपी ने नया फ्रीजर खरीदकर लाया। रोजाना रात में आरोपी एक टुकड़े को ठिकाने लगाता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले को सुलझा दिया है। देश की राजधानी दिल्ली के महरौली थाने की पुलिस ने करीब छह महीने पहले हुई हत्या के मामले को सुलझा दिया है। पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है जिसका नाम आफताब है। जानकारी के मुताबिक, आफताब और श्रद्धा नाम की युवती की दोस्ती मुंबई में एक कॉल सेंटर में काम के दौरान हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई। परिवार का विरोध करने पर दोनों भागकर दिल्ली आ गए। श्रद्धा के परिवार वाले सोशल मीडिया के जरिए उसकी जानकारी लेते रहते ...
सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनी फरियाद

सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनी फरियाद

उत्तरप्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में आए फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। हर हाल में सबकी पीड़ा का निवारण कराया जाएगा। यह उनकी सरकार की प्राथमिकता है। हर मामले में प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। जिन्हें इलाज की आवश्यकता है, उनके मुकम्मल इलाज की व्यवस्था की जाएगी। इलाज में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। हर पीड़ित की समस्या का निस्तारण उसकी संतुष्टि के मुताबिक कराया जाएगा। सीएम योगी ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 400 लोगों की समस्याएं सुनीं। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के सामने कुर्सियों पर बैठाए गए फरियादियों तक मुख्यमंत्री खुद गए। बड़े इत्मीनान से एक-एक कर उन्होंने सभी लोगों की समस्याएं सुनीं, उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को जरूरी निर्देश के साथ संदर्भित किया और लोगों को आश्वस्त किया कि ...
देश के प्रथम PM जवाहर लाल नेहरू की जयंती आज, सोनिया और राहुल ने दी श्रद्धांजलि

देश के प्रथम PM जवाहर लाल नेहरू की जयंती आज, सोनिया और राहुल ने दी श्रद्धांजलि

देश-विदेश
देश आज पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती मना रहा है। इस खास मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व सोनिया गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों नेता नेहरू के समाधि स्थल शांति वन पहुंचे और उन्हें पुष्प अर्पित किए। कांग्रेस पार्टी ने ट्विटर पर इस मौके की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, भारत के विकास में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान के लिए राष्ट्र उनका स्मरण कर रहा है। इसके अलावा पार्टी की ओर से पंडित नेहरू का एक वीडियो भी ट्वीट किया गया है। इस पर लिखा गया है, बच्चे बागों में खिली उस कली की तरह होते हैं, जिनकी परवरिश बहुत प्यार और नरमी से करनी चाहिए। कुछ ऐसे थे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित श्री जवाहरलाल नेहरू या यूं कहें बच्चों के 'चाचा नेहरू'। पीएम मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पंडित नेहरूर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने एक ट...
पंजाब के कॉलेज में लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, एक दूसरे से भिड़े जम्मू-कश्मीर व बिहार के छात्र

पंजाब के कॉलेज में लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, एक दूसरे से भिड़े जम्मू-कश्मीर व बिहार के छात्र

देश-विदेश
पंजाब के मोगा जिले में फिरोजपुर रोड पर गांव घल्ल कलां स्थित लाला लाजपत राय पॉलिटेक्निक एंड फार्मेसी कॉलेज कैंपस में रविवार को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्वकप के फाइनल मैच के दौरान जम्मू-कश्मीर और बिहार के छात्र आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच ईंट- पत्थर व लात घूंसे चले। इसमें वार्डन के अलावा दोनों पक्षों के कई छात्र घायल हैं। उन्हें मोगा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। कॉलेज में रविवार को टी-20 क्रिकेट विश्वकप का फाइनल छात्र देख रहे थे। मैच में इग्लैंड की जीत होने पर जम्मू और कश्मीर व बिहार के विद्यार्थियों के बीच तनातनी शुरू हो गई। कश्मीरी विद्यार्थियों का आरोप है कि उनके खिलाफ अपशब्द बोले गए, जबकि बिहार के विद्यार्थियों का कहना है कि जम्मू-कश्मीर के छात्रों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। विरोध करने पर वे मारपीट करने लगे। दोनों तरफ से लात-घूंसे चले और ...
उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में पर्वतीय इलाकों के साथ ही मैदानों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में पर्वतीय इलाकों के साथ ही मैदानों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में पर्वतीय इलाकों के साथ ही मैदानों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने उत्तरकाशी, चमोली ,बागेश्वर, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में अगले चौबीस घंटे में हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना है। ऐसा होता है तो मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि राजधानी दून में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।...
केरल हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को दिया बड़ा झटका, रद्द की कुलपति डॉ. रिजी जॉन की नियुक्ति |

केरल हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को दिया बड़ा झटका, रद्द की कुलपति डॉ. रिजी जॉन की नियुक्ति |

देश-विदेश
केरल हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को दिया बड़ा झटका, रद्द की कुलपति डॉ. रिजी जॉन की नियुक्ति | केरल उच्च न्यायालय ने केरल यूनिवर्सिटी ऑफ फिशरीज एंड ओशन स्टडीज (KUFOS) के कुलपति डॉ रिजी जॉन की नियुक्ति रद्द कर दी है। केरल उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को बड़ा झटका देते हुए केरल यूनिवर्सिटी ऑफ फिशरीज एंड ओशन स्टडीज (KUFOS) के कुलपति डॉ रिजी जॉन की नियुक्ति रद्द कर दी है। इसके साथ, नियुक्ति की तिथि से अवधि शून्य होगी। उच्च न्यायालय ने आदेश पर रोक लगाने की सरकार की याचिका को खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट ने चांसलर को एक नई सर्च कमेटी बनाने का भी निर्देश दिया और यह स्पष्ट किया कि वीसी की नियुक्ति को यूजीसी के नियमों का पालन करना चाहिए। यह फैसला डॉ केके विजयन और डॉ सदाशिवन की याचिका पर मुख्य न्यायाधीश एस मणिकुमार और न्यायमूर्ति शाजी पी चाली की खंडपीठ की तरफ से आया है। केरल के राज्यपाल की बड़ी जीत...
काशी विश्वनाथ धाम से पकड़े गए तीन संदिग्ध, सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ में जुटीं

काशी विश्वनाथ धाम से पकड़े गए तीन संदिग्ध, सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ में जुटीं

उत्तराखण्ड
वाराणसी, ज्ञानवापी मामले की सुनवाई के बीच बाबा दरबार में रविवार को सतर्क सुरक्षा बलों की निगाह तीन संदिग्‍धों पर पड़ी तो पूछताछ में दो लोगों के मुस्लिम होने की जानकारी मिलने के बाद उनको सुरक्षा बलों के हवाले पूछताछ के लिए कर दिया गया है। बाबा दरबार में सुरक्षा कड़ी और मुस्‍तैद जवानों ने युवकों के बारे में संदेह होने पर उनसे पूछताछ की तो उनमें दो के मुस्लिम होने की जानकारी होने के बाद सुरक्षा बलों के होश उड़ गए। वहीं सोमवार को उनसे आइबी की टीम यहां आने की मंशा को लेकर पूछताछ करेगी। युवकों के मुस्लिम होने और बाबा दरबार में प्रवेश करने की जानकारी के बाद सुरक्षा बलों ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद उनको सुरक्षा एजेंसियों के हवाले आगे की जानकारी प्राप्‍त करने के लिए भेज दिया है। युवाओं ने प्रारंभिक पूछताछ में खुद के झारखंड के होने और उनको मंदिर में मुस्लिमों के प्रवेश की जानक...
रुद्रप्रयाग के चाम्यूं गांव 18 साल बाद भी नहीं बनी सड़क, कई गांव हो गए खाली|

रुद्रप्रयाग के चाम्यूं गांव 18 साल बाद भी नहीं बनी सड़क, कई गांव हो गए खाली|

उत्तराखण्ड
रुद्रप्रयाग के चाम्यूं गांव 18 साल बाद भी नहीं बनी सड़क, कई गांव हो गए खाली| पलायन रोकने के लिए उत्तराखंड में बाकायदा आयोग का गठन हुआ है। पलायन पर हर साल लंबी-चौड़ी रिपोर्ट जारी होती है लेकिन इस मर्ज के असल कारणों का इलाज नहीं हो रहा है। उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग के चाम्यूं गांव में कभी 25 परिवार थे लेकिन अब सिर्फ बुजुर्ग पति-पत्नी बचे हैं। कारण इस क्षेत्र के लिए 2004 में मंजूर दैजीमांडा-पौड़ीखाल सड़क अब तक नहीं बन पाई है। सड़क के इंतजार में चाम्यूं के तरह आसपास के कई और गांव खाली हो चुके हैं। पलायन रोकने के लिए उत्तराखंड में बाकायदा आयोग का गठन हुआ है। पलायन पर हर साल लंबी-चौड़ी रिपोर्ट जारी होती है लेकिन इस मर्ज के असल कारणों का इलाज नहीं हो रहा है। मसलन, रुद्रप्रयाग में दैजीमांडा-पौड़ीखाल सड़क मंजूरी के 18 साल बाद भी नहीं बन पाई है। पांच किमी लंबी सड़क के लिए 72 लाख रुपये जारी हुए ...
उत्तराखंड में 206 पीएम श्री स्कूल खुलेंगे, जानिए क्या होगी इनकी खासियत

उत्तराखंड में 206 पीएम श्री स्कूल खुलेंगे, जानिए क्या होगी इनकी खासियत

उत्तराखण्ड
प्रदेश में 206 पीएम श्री स्कूल खुलेंगे। शिक्षा विभाग ने इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक और नगर निगम क्षेत्र से सरकारी स्कूलों का चयन भी कर लिया है। राज्य स्तर से चयनित होने के बाद अब केंद्र से इन स्कूलों को मिलने वाले अंकों के आधार पर अंतिम मुहर लगेगी। राज्य नोडल अधिकारी आकाश सारस्वत के मुताबिक यह सभी मॉडल स्कूल होंगे, जिन पर आने वाला अधिकतर खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी। राज्य में पीएम श्री स्कूलों की स्थापना के लिए शिक्षा विभाग ने 10 नवंबर को समग्र शिक्षा के उप राज्य परियोजना निदेशक आकाश सारस्वत को नोडल अधिकारी बनाया है। जिला स्तर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी इसके नोडल अधिकारी होंगे। राज्य नोडल अधिकारी के मुताबिक प्रदेश के केंद्रीय विद्यालयों, जवाहर नवोदय विद्यालयों और राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न स्कूलों को पीएम श्री योजना में शामिल किया जाना है। इसके लिए स्कूलों में उपलब्ध खेल मैदान, प्...
प्रदेश में खुलेंगे 206 पीएम श्री स्कूल, नए शिक्षा सत्र से होंगे शुरू, जानिए क्या होगी इनकी खासियत |

प्रदेश में खुलेंगे 206 पीएम श्री स्कूल, नए शिक्षा सत्र से होंगे शुरू, जानिए क्या होगी इनकी खासियत |

उत्तराखण्ड
प्रदेश में खुलेंगे 206 पीएम श्री स्कूल, नए शिक्षा सत्र से होंगे शुरू, जानिए क्या होगी इनकी खासियत | प्रदेश में पीएम श्री स्कूल की स्थापना को लेकर नोडल अधिकारी बनाए गए आकाश सारस्वत के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद राष्ट्रीय स्तर पर पीएम श्री स्कूल खुलने हैं। विभाग की ओर से अपने स्तर पर अभी इन स्कूलों का चयन किया गया है। प्रदेश में 206 पीएम श्री स्कूल खुलेंगे। शिक्षा विभाग ने इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक और नगर निगम क्षेत्र से सरकारी स्कूलों का चयन भी कर लिया है। राज्य स्तर से चयनित होने के बाद अब केंद्र से इन स्कूलों को मिलने वाले अंकों के आधार पर अंतिम मुहर लगेगी। राज्य नोडल अधिकारी आकाश सारस्वत के मुताबिक यह सभी मॉडल स्कूल होंगे, जिन पर आने वाला अधिकतर खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी। राज्य में पीएम श्री स्कूलों की स्थापना के लिए शिक्षा विभाग ने 10 नवंबर को समग्र शिक्ष...