हॉलीवुड के इन कलाकारों ने बॉलीवुड में काम कर बटोरीं सुर्खियां, एक फिल्म के बाद ही हो गए गायब |
हॉलीवुड के इन कलाकारों ने बॉलीवुड में काम कर बटोरीं सुर्खियां, एक फिल्म के बाद ही हो गए गायब |
बॉलीवुड के सितारे हॉलीवुड फिल्मों में अपना नाम कमा रहे हैं, उसी तरह हॉलीवुड के कई सितारे बॉलीवुड फिल्मों में काम कर लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं। फैंस को भी इन सितारों का अभिनय काफी पसंद आया था। लेकिन एक फिल्म के बाद ये दोबारा बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए। आज इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक बार के बाद बॉलीवुड फिल्मों में नजर नहीं आए।
बारबरा मोरी
ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'काइट्स' में नजर आने वाली मैक्सिकन अभिनेत्री बारबरा मोरी को लोगों ने काफी पसंद किया था। अभिनेत्री की खूबसूरती के भी काफी चर्चे हुए थे, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद बारबरा मोरी फिर कभी बॉलीवुड में दिखाई नहीं दीं।
पॉल ब्लैकथॉर्न
आमिर खान की फिल्म 'लगान' में नि...


