Saturday, March 7News That Matters

Day: November 19, 2022

पुलिसकर्मियों के अवकाश पर रोक, एडीजी कानून व्यवस्था ने जारी किया पत्र |

पुलिसकर्मियों के अवकाश पर रोक, एडीजी कानून व्यवस्था ने जारी किया पत्र |

उत्तरप्रदेश
पुलिसकर्मियों के अवकाश पर रोक, एडीजी कानून व्यवस्था ने जारी किया पत्र | यूपी में हो रहे उपचुनाव व निकाय चुनाव को देखते हुए पुलिसकर्मियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में सभी अफसरों को पत्र भेज दिया गया है। उत्तर प्रदेश में पुलिस कर्मियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। यह रोक आने वाले चुनावों को देखते हुए लगाई गई है। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार की ओर से जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा के उप चुनाव हैं। इसके अलावा निकाय चुनावों के लिए भी जल्द तिथि घोषित होने की उम्मीद है। ऐसे में पुलिस कर्मियों के अवकाश पर रोक लगाई जाती है। किसी विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश स्वीकृत किए जाएंगे। इस संबंध में एडीजी ने डीजीपी के अनुमोदन से सभी अफसरों को पत्र भेजा गया है। उत्तराँचल क्राईम न्यूज़ के लिए ब्यूरो रिपोर्ट |...
विजयवाड़ा के अस्पताल में बच्चा बदलने का मामला, मृत शिशु को लेने को तैयार नहीं दंपती |

विजयवाड़ा के अस्पताल में बच्चा बदलने का मामला, मृत शिशु को लेने को तैयार नहीं दंपती |

देश-विदेश
विजयवाड़ा के अस्पताल में बच्चा बदलने का मामला, मृत शिशु को लेने को तैयार नहीं दंपती | रंजीत व निर्मला नाम के दंपती ने दावा किया पैदा होते वक्त अस्पताल के स्टाफ ने उन्हें बताया था कि उनके बच्चे का वजन 1.9 किलोग्राम है। इसके कुछ देर बाद कहा गया कि बच्चे को अस्पताल की स्पेशल केयर यूनिट में रखना पड़ेगा, क्योंकि वह कम वजन का है। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के एक सरकारी अस्पताल में बच्चा बदलने का मामला सामने आया है। बच्चा बदलने का आरोप लगाते हुए एक दंपती ने अस्पताल के शव घर में रखे तीन दिन के मृत बच्चे शव को लेने से इनकार कर दिया है। दंपती बच्चे के डीएनए टेस्ट की मांग कर रहे हैं। रंजीत व निर्मला नाम के दंपती का आरोप है कि उनका बच्चा किसी और को दे दिया गया है। उन्होंने दावा किया पैदा होते वक्त अस्पताल के स्टाफ ने उन्हें बताया था कि उनके बच्चे का वजन 1.9 किलोग्राम है। इसके कुछ देर बाद कहा गया...
19 साल की मॉडल से सामूहिक दुष्कर्म, चलती कार में दरिंदों ने लूटी आबरू, महिला समेत चार हिरासत में |

19 साल की मॉडल से सामूहिक दुष्कर्म, चलती कार में दरिंदों ने लूटी आबरू, महिला समेत चार हिरासत में |

देश-विदेश
19 साल की मॉडल से सामूहिक दुष्कर्म, चलती कार में दरिंदों ने लूटी आबरू, महिला समेत चार हिरासत में | घटना गुरुवार रात की है। मॉडल कोच्चि के एक क्लब में मौजूद थी। ज्यादा शराब पीने के बाद वह नशे में आ गई और गिर गई। इसके बाद कुछ लोग उसे बाहर एक कार में ले गए और यहां उसके दुष्कर्म किया गया। केरल के कोच्चि में एक 19 साल की मॉडल के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चलती कार में दरिंदों ने उसकी आबरू लूटी, इसके बाद मॉडल को कक्कनाड स्थित उसके घर भी छोड़ दिया। मामला सामने आने के बाद महिला समेत पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार रात की है। मॉडल कोच्चि के एक क्लब में मौजूद थी। ज्यादा शराब पीने के बाद वह नशे में आ गई और गिर गई। इसके बाद कुछ लोग उसे बाहर एक कार में ले गए और यहां उसके दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने बताया, पीड़िता के दोस्त की शिकायत के...
राहुल ने दादी इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि, बुलढाना से आगे बढ़ी भारत जोड़ो यात्रा |

राहुल ने दादी इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि, बुलढाना से आगे बढ़ी भारत जोड़ो यात्रा |

राष्ट्रीय
राहुल ने दादी इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि, बुलढाना से आगे बढ़ी भारत जोड़ो यात्रा | कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र चरण के 13वें दिन शनिवार को भी जारी रही। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर महिलाओं के बड़ी संख्या में पैदल मार्च में शामिल होने की उम्मीद है। यात्रा में शामिल लोगों ने बुलढाणा जिले के शेगांव स्थित गजानन दादा पाटिल मार्केटयार्ड से सुबह छह बजे दिन की यात्रा शुरू की और जलांब के लिए रवाना हुए। पैदल मार्च भस्तान से होकर गुजरेगा और जिले के जलगांव जामोद कस्बे में रात्रि विश्राम करेगा। पार्टी ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिलाएं और महिला निर्वाचित प्रतिनिधि दिवंगत पीएम इंदिरा ग...
कड़ाके की ठंड में भी जवानों के छूटे पसीने, शवों को खाई से निकालना हुआ मुश्किल, तस्वीरें |

कड़ाके की ठंड में भी जवानों के छूटे पसीने, शवों को खाई से निकालना हुआ मुश्किल, तस्वीरें |

उत्तराखण्ड
कड़ाके की ठंड में भी जवानों के छूटे पसीने, शवों को खाई से निकालना हुआ मुश्किल, तस्वीरें | उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के उर्गम घाटी में निर्माणाधीन उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर शुक्रवार को पल्ला गांव के समीप मैक्स करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इसमें सवार 12 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 10 सीटर वाहन में 17 लोग सवार थे। जान बचाने के लिए खाई की ओर सरकते वाहन से कूदे तीन लोग घायल हो गए। वहीं वाहन को रोकने के लिए टायर में पत्थर लगाने उतरे दो लोग बाल-बाल बच गए। वाहन दुर्घटना में मृतकों के शव खाई से निकालने के लिए एनडीआरएफ के 15 जवान और एसडीआरएफ की दो टुकड़ी यानी 16 जवानों को तैनात किया गया। क्षेत्र में कड़ाके की ठंड के बावजूद खाई से शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू में लगे जवानों के पसीने छूट गए। साथ ही जहां हादसा हुआ वहां खड़ी चढ़ाई है जिससे रेस्क्यू में दिक्कतें आ...
उत्तराखंड सहित अन्य हिमालयी राज्यों में लगेंगे सेंसर, ऑटोमेटेड अपडेट होगा भूकंप एप का नया वर्जन |

उत्तराखंड सहित अन्य हिमालयी राज्यों में लगेंगे सेंसर, ऑटोमेटेड अपडेट होगा भूकंप एप का नया वर्जन |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड सहित अन्य हिमालयी राज्यों में लगेंगे सेंसर, ऑटोमेटेड अपडेट होगा भूकंप एप का नया वर्जन | बीते दिनों नेपाल सहित उत्तराखंड में आए भूकंप का असर दिल्ली तक रहा है। वरिष्ठ आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ ने बताया कि जब सभी हिमालयी राज्यों मेें लगे सेंसर आपस में कनेक्ट हो जाएंगे तो काफी हद तक इस प्रणाली से भूकंप आने की स्थिति में अधिक से अधिक लोगों को अलर्ट किया जा सकेगा। उत्तराखंड में प्रारंभिक भूकंप चेतावनी प्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए यहां लगे सेंसर की संख्या बढ़ाई जाएगी। भूकंप विशेषज्ञों का कहना है कि इतने भर से काम नहीं चलेगा। भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील सभी हिमालयी राज्यों में सेंसर लगाए जाने की आवश्यकता है। हालांकि, इस दिशा में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के स्तर से प्रयास शुरू हो गए हैं। वरिष्ठ आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ, विश्व बैंक परियोजना गिरीश जोशी ने बताया कि बीते दिनों नेप...