Saturday, March 7News That Matters

Day: November 20, 2022

भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी, प्रियंका गांधी भाई राहुल गांधी के साथ यात्रा में चलेगी

भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी, प्रियंका गांधी भाई राहुल गांधी के साथ यात्रा में चलेगी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली,  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अगले हफ्ते मध्य प्रदेश से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा में पहली बार प्रियंका गांधी शामिल होंगी। भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, जीवन और आजीविका के मूलभूत मुद्दों पर जनमत तैयार करने के लिए प्रियंका गांधी 23 से 25 नवंबर तक अपने भाई राहुल गांधी के साथ यात्रा में चलेगी। बता दें कि प्रियंका गांधी पहले इस यात्रा में शामिल नहीं हो पाई क्योंकि वह हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के पार्टी प्रचार में व्यस्त थीं। भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गांधी भी हुई शामिल भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और कश्मीर में जाकर समाप्त होगी। यह यात्रा अब तक 3,570 किमी की लगभग आधी दूरी तय कर चुकी है। बता दें कि ...
यूपी के सरकारी अस्पतालों को मिलेंगी नई स्टाफ नर्स, CM योगी बोले- बीमारू राज्य से उबरा UP

यूपी के सरकारी अस्पतालों को मिलेंगी नई स्टाफ नर्स, CM योगी बोले- बीमारू राज्य से उबरा UP

उत्तरप्रदेश
लखनऊ,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लोक भवन में प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए चयनित 1354 स्टाफ नर्स को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित इन 1,354 स्टाफ नर्स को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के बाद उन्होंने इनको संबोधित भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक  तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह भी मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि उत्तर प्रदेश केन्द्र सरकार से मिलने वाली सभी योजनाओं का बखूबी क्रियान्वयन कर रहा है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग ने भी इस दिशा में काफी अच्छा काम किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र बांटने के बाद कहा कि आप लोगों का योगदान काफी महान है। कठि...
सीएम धामी दिल्ली के एमसीडी चुनाव में बतौर स्टार प्रचारक भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगे प्रचार

सीएम धामी दिल्ली के एमसीडी चुनाव में बतौर स्टार प्रचारक भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगे प्रचार

उत्तराखण्ड
देहरादून: Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली के एमसीडी चुनाव में बतौर स्टार प्रचारक भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। इस कड़ी में मुख्यमंत्री धामी रविवार को कुमाऊं दौरे से दोपहर बाद दिल्ली रवाना होंगे। सीएम धामी रोड शो में लेंगे भाग शाम को वह भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में शांति मार्ग से श्रीराम चौक मंडावली तक रोड शो में भाग लेंगे। यह भी माना जा रहा है कि दिल्ली प्रवास के दौरान वह पार्टी के केंद्रीय नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। धामी को बतौर स्टार प्रचारक मैदान में उतारा मुख्यमंत्री धामी की अगुआई में उत्तराखंड में भाजपा मिथक तोड़कर लगातार दूसरी बार सत्तासीन होने में सफल रही थी। इसे देखते हुए भाजपा ने हिमाचल के विधानसभा चुनाव पार्टी ने धामी को बतौर स्टार प्रचारक मैदान में उतारा था। दिल्ली में उत्तराखंड के निवासियों की अच्छी संख्या अब भाजपा उनका उपयोग दि...
सेना ने श्रीनगर से 3 आतंकियों को किया गिरफ्तार, हथियार-गोला बारूद बरामद

सेना ने श्रीनगर से 3 आतंकियों को किया गिरफ्तार, हथियार-गोला बारूद बरामद

देश-विदेश
जम्मू, कश्मीर में फैले आतंकवाद के समूल नाश के लिए सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षबल एकजुट होकर जुटे हुए हैं। अनंतनाग जिले में जारी मुठभेड़ के साथ-साथ सुरक्षाबलों ने कश्मीर संभाग के अन्य इलाकों में कड़ी मुस्तैदी का परिचय देते हुए श्रीनगर के बाहरी इलाके से तीन हाईब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया है। सेना की 2 राष्ट्रीय राइफल और श्रीनगर पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में अचानक तलाशी अभियान छेड़कर एक जगह से तीन हाईब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से तीन एके राइफल, दो पिस्टल, 9 मैगजीन और 200 राउंड बरामद हुए हैं। पुलिस ने फिलहाल इन तीनों को गिरफ्तार करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। जल्द ही पुलिस की ओर से अन्य जानकारी साझा कर दी जाएगी।अन्य विवरण प्रतीक्षारत हैं। इसी बीच विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, श्रीनगर के बाहरी क्...
सीएम धामी ने सुबह सुबह लगाई दौड़, युवाओं के साथ खेला बैडमिंटन, लोगों से विकास कार्यों का लिया फीडबैक

सीएम धामी ने सुबह सुबह लगाई दौड़, युवाओं के साथ खेला बैडमिंटन, लोगों से विकास कार्यों का लिया फीडबैक

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा के दौरे पर हैं। आज सुबह वे भरी ठंड में मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान उन्होंने रास्ते में मिले लोगों से विकास कार्यों का फीडबैक लिया। वहीं, विशेष रूप से उन्होंने युवाओं से बात की। इस दौरान वे स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे और वहां अभ्यास कर रहे युवाओं के साथ दौड़ लगाई। इसके बाद उन्होंने उनके साथ बैडमिंटन भी खेला। प्रदेश के मुखिया को अपने बीच पाकर युवा काफी उत्साहित नजर आए। सीएम धामी ने युवाओ से कहा कि अच्छा स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है। पढ़ाई के साथ ही फिट रहना भी बहुत जरूरी है। खेल को हमें अपनी आदत में शामिल करना चाहिए। कहा कि हम सभी को मिलकर 'खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट' में पूरी उर्जा के साथ शामिल होना चाहिए। हमें चाहिए कि हम खेल के क्षेत्र में भी देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होने का संकल्प लें। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आम लो...