Saturday, March 7News That Matters

Day: November 21, 2022

22 नवंबर को पीएम मोदी देंगे 71 हजार नियुक्ति पत्र, केंद्र के कई विभागों में मिलेगी पक्की नौकरी |

22 नवंबर को पीएम मोदी देंगे 71 हजार नियुक्ति पत्र, केंद्र के कई विभागों में मिलेगी पक्की नौकरी |

देश-विदेश
22 नवंबर को पीएम मोदी देंगे 71 हजार नियुक्ति पत्र, केंद्र के कई विभागों में मिलेगी पक्की नौकरी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून में केंद्र के सभी मंत्रालयों और विभागों को इस दिशा में काम करने का निर्देश दिया था। दीपावली पर आयोजित हुए रोजगार मेले में देशभर से चयनित युवाओं को नियुक्त पत्र दिया गया था। इनमें समूह-ए, समूह-बी (राजपत्रित), समूह-बी (अराजपत्रित) और समूह-सी की नियुक्तियों के साथ ही केंद्रीय सशस्त्र बल, स्टेनो, पीए, आयकर निरीक्षक, रेलवे एमटीएस जैसे पद शामिल थे... केंद्र सरकार में मंगलवार को एक साथ 71 हजार युवाओं को पक्की नौकरी का नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 22 नवंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने दीवाली पर भी रोजगार मेले के तहत लगभग 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे थे। केंद्र सरकार क...
कैबिनेट बैठक आज, चर्चा के लिए आ सकता है अनुपूरक बजट का प्रस्ताव, आंदोलनकारियों की नजरें भी टिकीं |

कैबिनेट बैठक आज, चर्चा के लिए आ सकता है अनुपूरक बजट का प्रस्ताव, आंदोलनकारियों की नजरें भी टिकीं |

देहरादून
कैबिनेट बैठक आज, चर्चा के लिए आ सकता है अनुपूरक बजट का प्रस्ताव, आंदोलनकारियों की नजरें भी टिकीं | बैठक राज्य सचिवालय में अपराह्न तीन बजे से होगी। बैठक में शहरी विकास विभाग की ओर से स्मार्ट सिटी योजना के तहत देहरादून में ग्रीन बिल्डिंग के निर्माण का प्रस्ताव चर्चा के लाया जा सकता है। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के दौरान पेश होने वाले अनुपूरक बजट का प्रस्ताव लाया जा सकता है। इसके अलावा सरकारी सेवाओं में नकल निषेध विधेयक समेत कई अन्य प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। बैठक राज्य सचिवालय में अपराह्न तीन बजे से होगी। बैठक में शहरी विकास विभाग की ओर से स्मार्ट सिटी योजना के तहत देहरादून में ग्रीन बिल्डिंग के निर्माण का प्रस्ताव चर्चा के लाया जा सकता है। नई राजस्व संहिता का प्रस्ताव भी कैबिनेट में विचा...
हिमाचल के विधानसभा चुनाव के बाद दिल्ली के नगर निगम चुनावों में मुख्यमंत्री धामी की धमक, रोड शो में हुए शामिल

हिमाचल के विधानसभा चुनाव के बाद दिल्ली के नगर निगम चुनावों में मुख्यमंत्री धामी की धमक, रोड शो में हुए शामिल

उत्तराखण्ड
 देहरादून:  हिमाचल के विधानसभा चुनाव के बाद अब दिल्ली के नगर निगम चुनावों में भी भाजपा नेतृत्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भरपूर उपयोग करने जा रहा है। रविवार से इसकी शुरुआत भी हो गई। कुमाऊं दौरे से दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने शाम को वहां विनोदनगर और मंडावली सीट से भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित रोड शो में भाग लिया। दिल्ली में उत्तराखंडी प्रवासियों की अच्छी-खासी संख्या है और कई सीटों पर वे निर्णायक भूमिका में भी हैं। हिमाचल में भी मुख्यमंत्री धामी को झोंके रखा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में मिथक तोड़कर भाजपा लगातार दूसरी बार सत्तासीन होने में सफल रही थी। हिमाचल में भी मिथक तोडऩे के उद्देश्य से भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को विधानसभा चुनाव में झोंके रखा। धामी ने हिमाचल के विधानसभा चुनाव में शिमला, सिरमौर, पांवटा साहिब, नाहन समेत एक दर्जन से अधिक क्षे...
छावला सामूहिक दुष्कर्म मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्‍सेना ने पुनर्विचार याचिका को दी मंजूरी

छावला सामूहिक दुष्कर्म मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्‍सेना ने पुनर्विचार याचिका को दी मंजूरी

देश-विदेश
देहरादून : दिल्ली के छावला सामूहिक दुष्कर्म व हत्या मामले में उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्‍सेना ने पुनर्विचार याचिका को मंजूरी दे दी है। इस पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने उनका आभार जताया है। बता दें कि पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालतों के फैसले को पलटते हुए दोषियों को निर्दोष करार दिया था। जिसके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीडि़ता के स्वजन को न्याय दिलाने का भरोसा दिया था। रविवार को मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने अपने दिल्‍ली दौरे के समय पीडि़ता के पिता से मुलाकात कर न्‍याय का भरोसा दिलाया था। उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास: धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छावला दुष्कर्म व हत्या मामले में पीडि़त उत्तराखंड की बेटी के माता-पित...
मॉरीशस के राष्ट्रपति पहुंचे अयोध्या जहां उन्होंने हनुमानगढ़ी के दर्शन किए और राम मंदिर का निर्माण कार्य देखा

मॉरीशस के राष्ट्रपति पहुंचे अयोध्या जहां उन्होंने हनुमानगढ़ी के दर्शन किए और राम मंदिर का निर्माण कार्य देखा

उत्तरप्रदेश
मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह सोमवार को अयोध्या पहुंचे। लखनऊ से कार के माध्यम से वे सरयू तट स्थित सरयू होटल में पहुंचे। यहां से वे सीधे सबसे पहले हनुमंत लला के दरबार गए। हनुमान जी की पूजा अर्चना एवं आरती के दौरान वे भक्ति भाव में लीन दिखे। हनुमानगढ़ी के संत राजू दास ने उनका स्वागत सत्कार किया। मॉरीशस के राष्ट्रपति ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हनुमानगढ़ी में पूजा अर्चना की। हनुमानगढ़ी में श्रद्धा अर्पित करने के बाद राष्ट्रपति सीधे रामलला के दरबार पहुंचे। उन्होंने रामलला के प्रति अपनी श्रद्धा निवेदित कर पूजा अर्चना की और आरती उतारी। राम जन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने राष्ट्रपति का भव्य अभिनंदन किया। राष्ट्रपति ने इसके बाद राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों को भी देखा। मंदिर निर्माण कार्य का साक्षी बनकर राष्ट्रपति निहाल नजर आए। इसके बाद राष्ट्रपति...
सीएम धामी ने सभी विधायकों से मांगे 10 योजनाओं के प्रस्ताव

सीएम धामी ने सभी विधायकों से मांगे 10 योजनाओं के प्रस्ताव

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायकों से उनके क्षेत्र में कराए जाने वाले 10 औचित्यपूर्ण कार्यों के प्रस्ताव मांगे हैं। इन प्रस्तावों की मॉनिटरिंग अब घोषणा प्रकोष्ठ करेगा। ये सभी प्रस्ताव मुख्यमंत्री की घोषणा का हिस्सा बनेंगे। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के लिए बने नोडल अफसरों ने विधायकों से प्राप्त प्रस्तावों को घोषणा प्रकोष्ठ को भेजना शुरू कर दिया है। गढ़वाल क्षेत्र के नोडल अफसर अपर सचिव ललित मोहन रयाल ने घोषणा प्रकोष्ठ को प्रस्ताव भेजे जाने की पुष्टि की है। माना जा रहा है कि घोषणा प्रकोष्ठ इनमें से औचित्यपूर्ण प्रस्तावों को विभागों को भेजेगा और इनके क्रियान्वयन के लिए लगातार मॉनिटरिंग करेगा। इन प्रस्तावों को मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप ही प्राथमिकता दी जाएगी। गढ़वाल के इन विधायकों ने भेजे प्रस्ताव टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय, लक्सर के विधायक शहजाद, झबरेड़ा के विधायक वीरेंद्र क...
पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत

पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा हो गया। रविवार देर रात जौलजीबी झूलाघाट मोटर मार्ग में एक कार खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार रात दो लोग कार संख्या यूके 05 टीए 3501 से जौलजीबी मेले से लौटकर अपने घर जा रहे थे, तभी अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। अंधेरा अधिक होने के कारण हादसे का पता सुबह चला। पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह लोगों ने खाई में कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना अस्कोट पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को बाहर निकलवाया। मृतकों की शिनाख्त सिमलखेत निवासी भुवन राम(46) पुत्र श्यामू राम और राम(45) पुत्र शेर राम निवासी डंबर के रूप में हुई है। अस्कोट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।...
चार दिन तक चलने वाले शिविर का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

चार दिन तक चलने वाले शिविर का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड को 2025 तक देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए धामी सरकार चिंतन करने जा रही है। राज्य के विकास का रोडमैप तैयार करने के लिए सरकार का यह पहला चिंतन शिविर है। यह चिंतन शिविर मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में होगा। सरकार ने सशक्त उत्तराखंड एट 25 चिंतन शिविर की तैयारियां कर ली हैं। सचिव (नियोजन) डॉ. आर मीनाक्षी के मुताबिक, चार दिन तक चलने वाले शिविर का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। पहले दिन राज्य की आर्थिकी और मानव विकास संकेतकों पर प्रस्तुतिकरण होगा। नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी और अकादमी के निदेशक का भी व्याख्यान होगा। प्रमुख सचिव आवास आनंद बर्धन, नीति आयोग के सलाहकार डॉ. कुंदन कुमार शहरीकरण पर वक्तव्य देंगे। प्रमुख सचिव लोनिवि आरके सुधांशु का व्याख्यान पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण में तकनीक के बदलाव पर होगा। इ...
संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला सफाई कर्मी का शव, मत्स्य विज्ञान कॉलेज में करता था काम |

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला सफाई कर्मी का शव, मत्स्य विज्ञान कॉलेज में करता था काम |

देहरादून
संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला सफाई कर्मी का शव, मत्स्य विज्ञान कॉलेज में करता था काम | मृतक की शिनाख्त मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय में नियमित सफाई कर्मी रामकिशन (47) पुत्र स्वर्गीय मटरू के रूप में हुई है। पंतनगर में सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। शव को वहां लटका देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को नीचे उतारा। जानकारी के अनुसार, घटना तड़के श्मशान घाट के पास की है। मृतक की शिनाख्त मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय में नियमित सफाई कर्मी रामकिशन (47) पुत्र स्वर्गीय मटरू के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी ने बताया कि रामकिशन सुबह चार बजे घर से साइकिल से निकले थे। उत्तराँचल क्राईम न्यूज़ के लिए ब्यूरो रिपोर्ट |...
कल से चार दिन मसूरी में चिंतन करेगी धामी सरकार, विकास का रोडमैप होगा तैयार |

कल से चार दिन मसूरी में चिंतन करेगी धामी सरकार, विकास का रोडमैप होगा तैयार |

उत्तराखण्ड
कल से चार दिन मसूरी में चिंतन करेगी धामी सरकार, विकास का रोडमैप होगा तैयार | सचिव (नियोजन) डॉ. आर मीनाक्षी के मुताबिक, चार दिन तक चलने वाले शिविर का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। उत्तराखंड को 2025 तक देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए धामी सरकार चिंतन करने जा रही है। राज्य के विकास का रोडमैप तैयार करने के लिए सरकार का यह पहला चिंतन शिविर है। यह चिंतन शिविर मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में होगा। सरकार ने सशक्त उत्तराखंड एट 25 चिंतन शिविर की तैयारियां कर ली हैं। सचिव (नियोजन) डॉ. आर मीनाक्षी के मुताबिक, चार दिन तक चलने वाले शिविर का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। पहले दिन राज्य की आर्थिकी और मानव विकास संकेतकों पर प्रस्तुतिकरण होगा। नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी और अकादमी के निदेशक का भी व्याख्यान होगा। प्रमुख...