Saturday, March 7News That Matters

Day: November 21, 2022

झूलाघाट मार्ग पर खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत, जौलजीबी मेले से लौट रहे थे घर |

झूलाघाट मार्ग पर खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत, जौलजीबी मेले से लौट रहे थे घर |

देहरादून
झूलाघाट मार्ग पर खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत, जौलजीबी मेले से लौट रहे थे घर | अंधेरा अधिक होने के कारण हादसे का पता सोमवार सुबह चला। लोगों ने खाई में कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना अस्कोट पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को बाहर निकलवाया। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा हो गया। रविवार देर रात जौलजीबी झूलाघाट मोटर मार्ग में एक कार खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रविवार रात दो लोग कार संख्या यूके 05 टीए 3501 से जौलजीबी मेले से लौटकर अपने घर जा रहे थे, तभी अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। अंधेरा अधिक होने के कारण हादसे का पता सुबह चला। पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह लोगों ने खाई में कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना अस्कोट पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर ...
उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज, आंदोलनकारियों की नजरें भी टिकीं

उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज, आंदोलनकारियों की नजरें भी टिकीं

उत्तराखण्ड
प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के दौरान पेश होने वाले अनुपूरक बजट का प्रस्ताव लाया जा सकता है। इसके अलावा सरकारी सेवाओं में नकल निषेध विधेयक समेत कई अन्य प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। बैठक राज्य सचिवालय में अपराह्न तीन बजे से होगी। बैठक में शहरी विकास विभाग की ओर से स्मार्ट सिटी योजना के तहत देहरादून में ग्रीन बिल्डिंग के निर्माण का प्रस्ताव चर्चा के लाया जा सकता है। नई राजस्व संहिता का प्रस्ताव भी कैबिनेट में विचाराधीन है। इसके अलावा सौंग बांध परियोजना के पुनर्वास एवं विस्थापन के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा विभिन्न विभागों की सेवा नियमावली, विधानसभा के पटल पर रखे जाने वाले प्रत्यावेदनों पर चर्चा हो सकती है। कैबिनेट की बैठक पर टिकीं राज्य आंदोलनकारियों की नजरें राज्य आंदोलनका...