Saturday, March 7News That Matters

Day: November 22, 2022

जल्द पता चल जाएगा कौन है वो? टीजर जारी करने से पहले ही अजय देवगन ने दिखाई ‘भोला’ की झलक |

जल्द पता चल जाएगा कौन है वो? टीजर जारी करने से पहले ही अजय देवगन ने दिखाई ‘भोला’ की झलक |

मनोरंजन
जल्द पता चल जाएगा कौन है वो? टीजर जारी करने से पहले ही अजय देवगन ने दिखाई ‘भोला’ की झलक | अजय देवगन की फिल्म 'भोला' का टीजर आज जारी होने वाला है। वहीं, अभिनेता सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर भोला की झलक दिखा दी है, जिसे देख फैंस भी काफी उत्सुक हो गए हैं। अजय देवगन इन दिनों 'दृश्यम 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं, अब अभिनेता की अपनी आगामी फिल्म 'भोला' की तैयारी में जुटे हुए हैं। फिल्म का मोशन पोस्टर कल रिलीज हो चुका है और आज टीजर भी जारी होने वाला है। अजय देवगन ने टीजर रिलीज होने से पहले फिल्म का Sक पोस्टर और जारी किया है, जिसके बाद से ही दर्शक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा, 'कौन है वो? जल्द पता चला जाएगा। भोला का टीजर आज ही जारी होने वाली है।' पोस्टर में अजय को अपने बालों के ऊपर और माथे पर राख से बने त्रिशू...
इस बार दिसंबर में ही पड़ेगी रिकॉर्ड तोड़ सर्दी, कई शहरों में तेजी से गिरने लगा है तापमान |

इस बार दिसंबर में ही पड़ेगी रिकॉर्ड तोड़ सर्दी, कई शहरों में तेजी से गिरने लगा है तापमान |

देश-विदेश
इस बार दिसंबर में ही पड़ेगी रिकॉर्डतोड़ सर्दी, कई शहरों में तेजी से गिरने लगा है तापमान | वर्तमान स्थिति को देखते हुए लग रहा है कि दिसंबर में रिकॉर्डतोड़ सर्दी पड़ने वाली है। इस बीच पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है जिससे उत्तर भारत के कई शहरों के तापमान में गिरावट आई है। देश के कई हिस्सों में सर्दी नवंबर महीने से ही डराने लगी है। सुबह उठने के बाद लोगों को घर से निकलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए लग रहा है कि दिसंबर में रिकॉर्डतोड़ सर्दी पड़ने वाली है। इस बीच पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है जिससे उत्तर भारत के कई शहरों के तापमान में गिरावट आई है। इस बर्फबारी का असर कश्मीर से लेकर यूपी तक देखने को मिल रहा है। हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर के पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी भी शुरू हो गई है। वहीं दिल्ली, हरियाण...
विवाह में सेना को आमंत्रित करने वाले नवदंपती को किया गया सम्मानित, 10 नवंबर को हुई थी शादी|

विवाह में सेना को आमंत्रित करने वाले नवदंपती को किया गया सम्मानित, 10 नवंबर को हुई थी शादी|

देश-विदेश
विवाह में सेना को आमंत्रित करने वाले नवदंपती को किया गया सम्मानित, 10 नवंबर को हुई थी शादी| स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर ललित शर्मा ने उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने सेना की ओर से उनके शादी के निमंत्रण की प्रशंसा की। तिरुवनंतपुरम के रहने वाले दंपति को एक स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया। केरल में रहने वाले एक जोड़े ने अपनी शादी में आने के लिए सेना को न्यौता भेजा है। इमें लिखा गया कि हमें सुरक्षित रखने के लिए हम आपके आभारी हैं। यही वजह है कि हम शादी कर पा रहे हैं। दोनों 10 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। इस बीच जोड़े को पंगोडे मिलिट्री स्टेशन ने सम्मानित किया। सोमवार को यहां पंगोडे सैन्य स्टेशन पर नवविवाहित जोड़े का स्वागत किया गया। बताया जा रहा है कि राहुल और कार्तिका ने 10 नवंबर को शादी की थी। दोनों ने अपनी शादी में शामिल होने के लिए सेना को एक निमंत्रण भेजा था। इसके साथ ही उन्होंने ...
आज से चार दिन मसूरी में चिंतन करेगी धामी सरकार, विकास का रोडमैप होगा तैयार |

आज से चार दिन मसूरी में चिंतन करेगी धामी सरकार, विकास का रोडमैप होगा तैयार |

उत्तराखण्ड
आज से चार दिन मसूरी में चिंतन करेगी धामी सरकार, विकास का रोडमैप होगा तैयार | चिंतन शिविर मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में होगा। शिविर में सीएम पुष्कर सिंह धामी, नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य सरकार के सचिव, विभागाध्यक्ष सहित तमाम उच्च अधिकारी शिरकत करेंगे।   उत्तराखंड को 2025 तक देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए धामी सरकार आज से चिंतन का आयोजन करने जा रही है। यह चिंतन शिविर मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में होगा। शिविर में सीएम पुष्कर सिंह धामी, नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य सरकार के सचिव, विभागाध्यक्ष सहित तमाम उच्च अधिकारी शिरकत करेंगे। बता दें कि राज्य के विकास का रोडमैप तैयार करने के लिए सरकार का यह पहला चिंतन शिविर है। सचिव (नियोजन) डॉ. आर मीनाक्षी के मुताबिक, चार दिन तक चलने वाले शिविर का उद्घाटन मुख...