Saturday, March 7News That Matters

Day: November 23, 2022

शहरी विकास मंत्री के विकासनगर दौरे का विरोध, काले झंडे लेकर जा रहे 11 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार |

शहरी विकास मंत्री के विकासनगर दौरे का विरोध, काले झंडे लेकर जा रहे 11 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार |

देहरादून
शहरी विकास मंत्री के विकासनगर दौरे का विरोध, काले झंडे लेकर जा रहे 11 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार | कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के जन सुनवाई कार्यक्रम स्थान पर जाने की मांग पर अड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय किशोर और सभासद शम्मी प्रकाश ने कहा कि भाजपा के नेता अपने नाते रिश्तेदारों को नौकरी पर लगवा रहे हैं। आम बेरोजगार खुद को ठगा का महसूस कर रहा है। उन्होंने मंत्री के इस्तीफे की मांग की। नगर पालिका के टाउन हॉल में आयोजित कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के जन सुनवाई कार्यक्रम में काले झंडे लेकर जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें डाकपत्थर स्थित गेस्ट हाउस ले जाया गया है। कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष संजय किशोर और सभा...
ट्रेन रिजर्वेशन नहीं हुआ तो टूट जाएगा नेशनल खेलने का सपना, मायूस उत्तराखंड की हैंडबाल महिला टीम |

ट्रेन रिजर्वेशन नहीं हुआ तो टूट जाएगा नेशनल खेलने का सपना, मायूस उत्तराखंड की हैंडबाल महिला टीम |

देहरादून
ट्रेन रिजर्वेशन नहीं हुआ तो टूट जाएगा नेशनल खेलने का सपना, मायूस उत्तराखंड की हैंडबाल महिला टीम | आंध्र प्रदेश में होने वाली हैंडबाल चैंपियनशिप में खेलने के लिए उत्तराखंड की महिला टीम को 24 नवंबर को यहां से रवाना होना है, लेकिन ट्रेन में वेटिंग लिस्ट अधिक होने के कारण खिलाड़ियों की सीट कंफर्म नहीं हो पाई है। ट्रेन में रिजर्वेशन न होने से खिलाड़ियों में मायूसी है। उत्तराखंड हैंडबॉल एसोसिएशन की 16 सदस्यीय टीम का रिजर्वेशन नहीं हुआ तो उनका नेशनल खेलने का सपना टूट जाएगा। इस टीम को आंध्र प्रदेश में 26 नवंबर से शुरू होने वाली 51वीं सीनियर महिला हैंडबाल चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करना है, लेकिन ट्रेन में रिजर्वेशन न मिलने से इन खिलाड़ियों को ले जाने से मना कर दिया गया है। इस टीम को उत्तराखंड की तरफ से आंध्र प्रदेश में होने वाली हैंडबाल चैंपियनशिप में खेलने के लिए 24 नवंबर क...
हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद का चौथा संस्करण शुरू, नौसेना प्रमुख ने कही यह बात |

हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद का चौथा संस्करण शुरू, नौसेना प्रमुख ने कही यह बात |

देश-विदेश
हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद का चौथा संस्करण शुरू, नौसेना प्रमुख ने कही यह बात | रक्षा मंत्रालय ने कहा कि आईपीआरडी-2022 का थीम 'हिंद-प्रशांत महासागर पहल (आईपीओआई) का संचालन' है। इसके बारे में 04 नवंबर 2019 को बैंकॉक में 14वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (EAS) के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चर्चा की थी। हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद (Indo-Pacific Regional Dialogue) के चौथे संस्करण की शुरुआत बुधवार को हो गई। यह संवाद 25 नवंबर तक नई दिल्ली में चलेगी। यह भारतीय नौसेना का एक शीर्ष-स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन है और सामरिक स्तर पर नौसेना की भागीदारी की प्रमुख अभिव्यक्ति को दर्शाता है। इस दौरान नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने कहा कि भारत को भूगोल द्वारा हिंद प्रशांत में एक सुविधाजनक स्थान प्राप्त हुआ है और भारत इस क्षेत्र के समग्र विकास और समृद्धि में एक सक्रिय योगदानकर्ता ...
उत्तराखंड सरकार का 33 करोड़ का वेब पोर्टल बना सफेद हाथी, थाईलैंड की कंपनी ने किया था तैयार |

उत्तराखंड सरकार का 33 करोड़ का वेब पोर्टल बना सफेद हाथी, थाईलैंड की कंपनी ने किया था तैयार |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड सरकार का 33 करोड़ का वेब पोर्टल बना सफेद हाथी, थाईलैंड की कंपनी ने किया था तैयार | वर्ष 2019 में आपदा प्रबंधन विभाग ने विश्व बैंक की सहायता से यह वेब पोर्टल विकसित किया था। इस वेब पोर्टल पर हर वह जानकारी मौजूद है जो आपदा प्रबंधन के समय तुरंत कार्रवाई के लिए काम आ सकती है।पोर्टल उत्तराखंड सरकार को हैंडओवर करने के बाद कंपनी ने इसके संचालन की ट्रेनिंग नहीं दी। उत्तराखंड सरकार का करीब 33.50 करोड़ की लागत से बना वेब पोर्टल ‘डिसीजन सपोर्ट सिस्टम’ (डीएसएस) दो साल से सफेद हाथी साबित हो रहा है। आपदा की स्थिति में यह वेब पोर्टल बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। दो साल पहले तैयार हो चुका यह पोर्टल अधिकारियों की हीलाहवाली के चलते अभी तक शुरू ही नहीं हो पाया है। इस पोर्टल के संचालन के लिए अभी तक अधिकारियों और कर्मचारियों की ट्रेनिंग ही नहीं हो पाई है। वर्ष 2019 में आपदा प्रबंधन विभाग ने वि...
मिड डे मील बनाने के दौरान कुकर फटने से सिलिंडर में लगी आग |

मिड डे मील बनाने के दौरान कुकर फटने से सिलिंडर में लगी आग |

ऊधम सिंह नगर
मिड डे मील बनाने के दौरान कुकर फटने से सिलिंडर में लगी आग | गदरपुर। मझरा हसन के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में उस समय बड़ा हादसा होने से बच गया जब मिड डे मील बनाने के दौरान रसोई घर में प्रेशर कुकर फटने के बाद सिलिंडर के पाइप में आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते स्कूल में मौजूद सभी बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने की सूचना मिलने पर विधायक और एसडीएम ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे ग्राम मझरा हसन में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय झगड़पुरी में भोजन माता नन्ही देवी, गुरमीत कौर और चरणजीत कौर बच्चों के लिए मिड डे मील पका रही थीं। इस दौरान अचानक प्रेशर कुकर फट गया और गैस सिलिंडर के पाइप ने आग पकड़ ली। आग लगते ही भयभीत भोजन माता ने शोर मचा दिया और प्रभारी प्रधानाध्यापिका जानकी पांडेय ने 112 और फा...
NCR से ज्यादा मूल्यवान बन जाएगा देहरादून, सीएस ने की अंतरराष्ट्रीय स्तर की टाउनशिप बनाने की वकालत |

NCR से ज्यादा मूल्यवान बन जाएगा देहरादून, सीएस ने की अंतरराष्ट्रीय स्तर की टाउनशिप बनाने की वकालत |

देहरादून
NCR से ज्यादा मूल्यवान बन जाएगा देहरादून, सीएस ने की अंतरराष्ट्रीय स्तर की टाउनशिप बनाने की वकालत | मुख्य सचिव ने कहा कि टाउनशिप बनने पर दिल्ली के वे लोग जो खर्च उठा सकते हैं, वे दून में कमरा ले सकते हैं। आज वर्कफ्राम होम का समय है, लोग दिल्ली से देहरादून रहने के लिए भी आ सकते हैं। रोजगार के नए अवसर बनेंगे। उन्होंने कहा कि हम इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। चिंतन शिविर में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने कहा कि देहरादून राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली का एक तरह से पार्ट बनने जा रहा है। एक्सप्रेस हाईवे बन जाने के बाद दिल्ली से दून की दूरी महज ढाई घंटे रह जाएगी। इतने समय में लोग दिल्ली में ही सफर करते हैं। जिस तरह से दिल्ली में प्रदूषण बढ़ रहा है, लोग वहां नहीं रहना चाहते। इस लिहाज देहरादून और ज्यादा मूल्यवान हो जाएगा। उन्होंने दून में अंतरराष्ट्रीय स्तर की टाउनशिप बनाने की वकालत की। मुख्...