दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार श्रमिकों को 5000 रुपये देगी जो निर्माण कार्यों से जुड़े
नई दिल्ली, दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने ऐसे श्रमिकों को 5000-5000 रुपये देने का ऐलान किया है, जो निर्माण कार्य से जुड़े हैं। बता दें कि ग्रेडेड रिस्पान्स एक्शन प्लान का तीसरा चरण लागू होने के चलते फिलहाल काम ठप है।
ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान
इससे दिल्ली के ऐसे हजारों श्रमिकों को राहत मिलेगी, जो विभिन्न साइटों पर काम कर रहे थे और फिलहाल घर पर बैठे हैं। यह ऐलान खुद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया है और इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है।
ग्रेप के चलते ठप पड़ा है निर्माण कार्य
बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते ग्रेडेड रिस्पान्स एक्शन प्लान (Graded Response Action Plan) का तीसरा चरण लागू हो गया है, जिसके बाद निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध है। इसके बाद निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों के पास काम नहीं है और ऐसे में परिवार का गुजारा भी मु...






