Friday, March 6News That Matters

Day: January 2, 2023

छोटे पर्दे पर होने जा रही राम और लक्ष्मण की जंग, हितेन तेजवानी ने कहानी के सार से उठाया पर्दा |

छोटे पर्दे पर होने जा रही राम और लक्ष्मण की जंग, हितेन तेजवानी ने कहानी के सार से उठाया पर्दा |

मनोरंजन
छोटे पर्दे पर होने जा रही राम और लक्ष्मण की जंग, हितेन तेजवानी ने कहानी के सार से उठाया पर्दा | लोकप्रिय अभिनेता हितेन तेजवानी की छोटे परदे पर वापसी हो गई है। वह सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' की कहानी में हुए बदलाव के चलते इस धारावाहिक में आए तो लोगों को यही लगा कि वह इस शो में राम कपूर की भूमिका निभा रहे हैं और नकुल मेहता की जगह लेने वाले हैं। नकुल मेहता और दिशा परमार दोनों ये शो छोड़ चुके हैं। ‘अमर उजाला’ से एक मुलाकात में हितेन ने अपनी इस नई भूमिका को लेकर लंबी बात की और साथ ही अपनी उस फिल्म 'जिंदगी शतरंज है' के बारे में भी बातें की जो इसी महीने रिलीज होने जा रही है। फिल्म 'जिंदगी शतरंज है' एक नए जमाने की रोचक, रोमांचक और रहस्य से भरपूर फिल्म है। इस फिल्म में हितेन तेजवानी ऐसा किरदार निभा रहे हैं जिसे एक महिला धोखेबाज कहकर अपना पति मानने से इनकार कर देती है। महिला को यह भी साबित ...
उत्तराखंड में गड्ढों पर गरमाई सियासत, ऋषभ के साथ हुए हादसे के बाद बना ये मास्टर प्लान |

उत्तराखंड में गड्ढों पर गरमाई सियासत, ऋषभ के साथ हुए हादसे के बाद बना ये मास्टर प्लान |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में गड्ढों पर गरमाई सियासत, ऋषभ के साथ हुए हादसे के बाद बना ये मास्टर प्लान | पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार दुर्घटना झपकी आने से नहीं हुई, बल्कि हाईवे में गड्ढे से कार संभल नहीं पाई। इस समाचार ने एक बार फिर उत्तराखंड की सड़कों की हालत बयां कर दी है। उन्होंने कहा कि खराब सड़कों के कारण राज्य में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने उत्तरकाशी के तुल्याड़ गांव में गुब्बारों के साथ पाकिस्तान का झंडा मिलने की घटना पर भी चिंता जाहिर की। दूसरी ओर भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के हादसे का शिकार होने के बाद परिवहन विभाग ने हाईवे पर हादसे रोकने के लिए 20 सूत्री मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके तहत यातायात नियम तोड़ने वालों पर न सिर्फ कार्रवाई होगी बल्कि उनकी काउंसिलिंग भी कराई जाएगी। इसके अलावा कई और बिंदु भी इसमें श...
टीडीपी ने भगदड़ के लिए जगन मोहन रेड्डी सरकार को ठहराया जिम्मेदार, तीन लोगों की हुई थी मौत|

टीडीपी ने भगदड़ के लिए जगन मोहन रेड्डी सरकार को ठहराया जिम्मेदार, तीन लोगों की हुई थी मौत|

देश-विदेश
टीडीपी ने भगदड़ के लिए जगन मोहन रेड्डी सरकार को ठहराया जिम्मेदार, तीन लोगों की हुई थी मौत| रविवार को गुंटूर जिले में टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू द्वारा आयोजित एक जनसभा के दौरान भगदड़ के कारण तीन लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के कार्यक्रम में भगदड़ और तीन लोगों की मौत के बाद पार्टी ने जगन मोहन रेड्डी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। टीडीपी नेता व प्रदेश अध्यक्ष के अत्चन्नायडू ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि जगन मोहन रेड्डी सरकार कार्यक्रम में सुरक्षा का पर्याप्त इंतजाम करने में विफल रही, जिस कारण यह घटना हुई और तीन लोगों क मौत हो गई। उन्होंने कहा, क्या यह पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है कि वह उस कार्यक्रम में पर्याप्त सुरक्षा का उपाय करे, जहां पूर्व मुख्यमंत्री जा रहे हों। उन्होंने कहा, ऐसा लगता है कि जगन मोहन सरकार अपने दोषपूर्...
श्रीनगर में CRPF नाके पर ग्रेनेड हमला, निशाना चूकने से सड़क किनारे गिरकर फटा; एक नागरिक जख्मी |

श्रीनगर में CRPF नाके पर ग्रेनेड हमला, निशाना चूकने से सड़क किनारे गिरकर फटा; एक नागरिक जख्मी |

जम्मू
श्रीनगर में CRPF नाके पर ग्रेनेड हमला, निशाना चूकने से सड़क किनारे गिरकर फटा; एक नागरिक जख्मी | एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने हवाल चौक के पास सीआरपीएफ की 28वीं बटालियन के बंकर पर ग्रेनेड से हमला किया परंतु वह लक्ष्य से चूक गया और सड़क किनारे गिरकर फट गया। जिले के हवाल चौक के पास रविवार की शाम अज्ञात आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के बंकर पर ग्रेनेड हमला किया। इसमें एक नागरिक घायल हो गया। हमले के बाद सभी संदिग्ध फरार हो गए। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर कर हमलावर की तलाश में अभियान छेड़ दिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने हवाल चौक के पास सीआरपीएफ की 28वीं बटालियन के बंकर पर ग्रेनेड से हमला किया परंतु वह लक्ष्य से चूक गया और सड़क किनारे गिरकर फट गया। धमाके में एक नागरिक समीर अहमद मल्ला निवासी हबक को मामूली छर्रे लगे, उसे तुरंत ...
एक किलोमीटर के दायरे में 15 दिन के भीतर दूसरी बार दहला राजोरी, 16 दिसंबर को गई थी दो की जान |

एक किलोमीटर के दायरे में 15 दिन के भीतर दूसरी बार दहला राजोरी, 16 दिसंबर को गई थी दो की जान |

जम्मू
एक किलोमीटर के दायरे में 15 दिन के भीतर दूसरी बार दहला राजोरी, 16 दिसंबर को गई थी दो की जान | जिला मुख्यालय से सटे सेना की अल्फा टीसीपी के पास 16 दिसंबर को फायरिंग में दो लोगों की जान चली गई थी। इस संदिग्ध वारदात की जांच के लिए विशेष जांच समिति का गठन किया गया है। अब इससे महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित डांगरी गांव में नकाबपोश आतंकियों ने टारगेट किलिंग की वारदात को अंजाम दे दिया। कभी आतंकवाद के लिहाज से बेहद संवेदनशील रहा राजोरी जिला पिछले पंद्रह दिन में दूसरी बार बड़ी वारदातों से दहल गया है। जिला मुख्यालय से सटे सेना की अल्फा टीसीपी के पास 16 दिसंबर को फायरिंग में दो लोगों की जान चली गई थी। इस संदिग्ध वारदात की जांच के लिए विशेष जांच समिति का गठन किया गया है। अब इससे महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित डांगरी गांव में नकाबपोश आतंकियों ने टारगेट किलिंग की वारदात को अंजाम दे दिया। अल्...
बद्रीनाथ-हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट |

बद्रीनाथ-हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट |

उत्तराखण्ड
बद्रीनाथ-हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट | ऊधमसिंह नगर के पंतनगर में रविवार को अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री पहुंच गया जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री रहा। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में ठंड लोगों की और कड़ी परीक्षा ले सकती है। मौसम विभाग ने यहां 24 घंटे में प्रचंड शीतलहर की संभावना जताई है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऊधमसिंह नगर के पंतनगर में रविवार को अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री पहुंच गया जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री रहा। वहीं मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक दोनों जिलों में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने अपील की है कि इन दोनों...