Friday, March 6News That Matters

Day: January 7, 2023

जोशीमठ में भू-धंसाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, याचिका दाखिल  |

जोशीमठ में भू-धंसाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, याचिका दाखिल |

उत्तराखण्ड
जोशीमठ में भू-धंसाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, याचिका दाखिल | जोशीमठ में भू-धंसाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। जोशीमठ में भू-धंसाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। ज्योतिष्पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने आज अपने अधिवक्ता के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। लगातार बिगड़ रही स्थिति उत्तराखंड के जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव से स्थिति लगातार बिगड़ रही है। भू-धंसाव ने क्षेत्र के सभी वार्डों को चपेट में ले लिया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पीएमओ लगातार मामले की निगरानी कर रहा है। स्थिति को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार शाम उच्च स्तरीय बैठक की। वह आज शनिवार को जोशीमठ ग्राउंड जीरो हालात का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यहां प...
जोशीमठ बनेगा अस्थायी पुनर्वास केंद्र, किराए पर रहने के पैसे देगी सरकार|

जोशीमठ बनेगा अस्थायी पुनर्वास केंद्र, किराए पर रहने के पैसे देगी सरकार|

उत्तराखण्ड
जोशीमठ बनेगा अस्थायी पुनर्वास केंद्र, किराए पर रहने के पैसे देगी सरकार| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ भू-धंसाव के कारण अति संवेदनशील (डेंजर जोन) वाले क्षेत्रों में बने भवनों को तत्काल खाली कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रभावितों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ खड़ी है और चरणबद्ध ढंग से संवेदनशील जगहों से सबको शिफ्ट किया जाएगा। मुख्यमंत्री राज्य सचिवालय में जोशीमठ में हो रहे भूस्खलन से पैदा हुए हालात की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में धामी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोशीमठ गए विशेषज्ञ दल के सदस्यों से भी जुड़े। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सुरक्षित स्थान पर एक बड़ा अस्थायी पुनर्वास केंद्र बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तात्कालिक एक्शन प्लान के साथ ही दीर्घकालीन कार्यों में भी लंबी प्रक्रिया को समाप्त करते हुए डेंजर जोन के ट्रीटमेंट, सीवर तथा ड्रेनेज जैसे का...
रामपुर से भाजपा सांसद को फिर मिली धमकी, ‘केस वापस ले लो, वरना तुझे मार देंगे|

रामपुर से भाजपा सांसद को फिर मिली धमकी, ‘केस वापस ले लो, वरना तुझे मार देंगे|

उत्तरप्रदेश, राजनीतिक
रामपुर से भाजपा सांसद को फिर मिली धमकी, 'केस वापस ले लो, वरना तुझे मार देंगे| रामपुर से भाजपा सांसद घनश्याम सिंह लोधी को सोशल मीडिया पर फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। व्हाट्सएप पर आए मैसेज में कहा है कि केस वापस ले लो, वरना तुझे मार देंगे। बहुत जल्दी आपको निशाना बनाएंगे, अगर आपने केस वापस नहीं लिया तो। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से भाजपा सांसद को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। भाजपा सांसद को उनके व्हाट्सएप पर मैसेज आया है कि केस वापस नही लिया, तो जान से मार देंगे। पांच जनवरी को पहले भी उन्हें धमकी मिली थी, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, रामपुर से भाजपा सांसद घनश्याम सिंह लोधी को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दिए जाने के बाद शुक्रवार की रात थाना सिविल लाइंस रामपुर में मुकदमा दर्ज हुआ था। ...
तबादले के लिए राज्यमंत्री के फर्जी लेटरहेड मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक |

तबादले के लिए राज्यमंत्री के फर्जी लेटरहेड मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक |

उत्तरप्रदेश
तबादले के लिए राज्यमंत्री के फर्जी लेटरहेड मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक | आरोपियों व एक अन्य सह अभियुक्त अनुभव कुमार गुप्ता के खिलाफ आरोप है कि इन लोगों ने अपना स्थानांतरण एक स्थान से दूसरे स्थान पर कराने के लिए एक तत्कालीन राज्यमंत्री के लेटरहेड का ग़लत उपयोग किया था। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने तबादले के लिए एक तत्कालीन राज्य मंत्री के फर्जी लेटरहेड को लगाने के आरोपियों अभिषेक वर्मा व मनोज कुमार सिंह कुशवाहा की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार जौहरी की खंडपीठ ने यह आदेश याचियों के अधिवक्ता राजेश कुमार द्विवेदी व सरकारी वकील की बहस सुनने के बाद दिया।   कोर्ट ने याचीगणों की गिरफ्तारी पर याचिका के अगली तिथि पर सूचीबद्ध होने तक रोक लगाई है। याचीगणों ने अपने विरुद्ध दिनांक 27 अगस्त 2021 को थाना कोतवाल...
जापान में विमान को आनन-फानन में करवाया गया लैंड,एक अंतरराष्ट्रीय कॉलर ने विमान में बम रखने की दी सूचना |

जापान में विमान को आनन-फानन में करवाया गया लैंड,एक अंतरराष्ट्रीय कॉलर ने विमान में बम रखने की दी सूचना |

दुनिया
जापान में विमान को आनन-फानन में करवाया गया लैंड,एक अंतरराष्ट्रीय कॉलर ने विमान में बम रखने की दी सूचना | जापान में एक विमान को आनन-फानन में लैंड करवाया गया जब एक अंतरराष्ट्रीय कॉलर ने विमान में बम रखने की सूचना दी। जापान में एक विमान को उस समय आनन-फानन में लैंड करवाया गया जब एक अंतरराष्ट्रीय कॉलर ने विमान में बम रखने की सूचना दी। जापान प्रसारण निगम एनएचके ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि विमान शनिवार को टोक्यो के नरीता हवाईअड्डे से फुकुओका जा रहा था और इसी दौरान किसी शख्स ने विमान में बम रखने की सूचना दे दी। बम की सूचना मिलने के बाद विमान में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। इसके बाद विमान को चुबु हवाईअड्डे की ओर मोड़ दिया गया। इसके बाद सभी 136 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों को बाहर निकाल लिया गया। आरोपी ने प्रबंधक से बात करने की मांग की वहीं एनएचके ने पुलिस सूत्रों का हवाला ...
उत्तराखंड के जोशीमठ में भू-धंसाव लेता जा रहा एक विकराल रूप , मंदिर हुआ धराशायी बढ़ी लोगों की चिंता |

उत्तराखंड के जोशीमठ में भू-धंसाव लेता जा रहा एक विकराल रूप , मंदिर हुआ धराशायी बढ़ी लोगों की चिंता |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के जोशीमठ में भू-धंसाव लेता जा रहा एक विकराल रूप , मंदिर हुआ धराशायी बढ़ी लोगों की चिंता | उत्तराखंड के जोशीमठ में भू-धंसाव विकराल रूप लेता जा रहा है। घरों और सड़कों में पड़ रही बड़ी-बड़ी दरारें लोगों को डरा रही हैं। अभी तक क्षेत्र से किसी हादसे की खबर नहीं थी, लेकिन इसी बीच शुक्रवार को एक मंदिर के धराशायी होने की खबर से लोगों में दहशत बन गई है। जानकारी के अनुसार, सिंहधार वार्ड मे मां भगवती का मंदिर ढह गया। जिसके बाद से लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ भू-धंसाव के कारण अति संवेदनशील (डेंजर जोन) वाले क्षेत्रों में बने भवनों को तत्काल खाली कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रभावितों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ खड़ी है और चरणबद्ध ढंग से संवेदनशील जगहों से सबको शिफ्ट किया जाएगा। उधर, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जोशीमठ भू-धं...
हालात चिंताजनक, धंस रहा बदरीनाथ हाईवे, पड़ रहीं दरारें, सेना का चीन सीमा से कट सकता है संपर्क |

हालात चिंताजनक, धंस रहा बदरीनाथ हाईवे, पड़ रहीं दरारें, सेना का चीन सीमा से कट सकता है संपर्क |

उत्तराखण्ड
हालात चिंताजनक, धंस रहा बदरीनाथ हाईवे, पड़ रहीं दरारें, सेना का चीन सीमा से कट सकता है संपर्क | सामरिक महत्व का बदरीनाथ हाईवे जोशीमठ भू-धंसाव की जद में आ चुका है। राजमार्ग परआईं बड़ी-बड़ी दरारें चिंता का कारण बन गई हैं। यदि दरारें नहीं थमीं तो हाईवे का एक बड़ा हिस्सा कभी भी जमींदोज हो सकता है। ऐसे हालात में भारतीय सेना चीन की सीमा से कट सकती है। सीमांत जिले चमोली के जोशीमठ से बदरीनाथ की दूरी करीब 46 किमी है। बदरीनाथ से आगे का रास्ता चीन सीमा की ओर जाता है। चीन सीमा पर घुसपैठ की चुनौती को देखते हुए केंद्र सरकार का जोर सीमा पर सड़कों का नेटवर्क तैयार करने पर है। इसके साथ ही बदरीनाथ हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य भी चल रहा है। मकसद यही है कि सड़कें इतनी चौड़ी और सुविधाजनक हों कि संकट की स्थिति में भारतीय सेना अपने पूरे साजो सामान के साथ सहजता और तेजी के साथ सीमा पर पहुंच सके। हालांकि ...