Friday, March 6News That Matters

Day: January 13, 2023

चोटियों पर बर्फबारी, पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड, जानें मौसम का ताजा हाल |

चोटियों पर बर्फबारी, पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड, जानें मौसम का ताजा हाल |

उत्तराखण्ड
चोटियों पर बर्फबारी, पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड, जानें मौसम का ताजा हाल | चोटियों पर हिमपात से पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते बीते दो दिनों से उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। चोटियों पर हिमपात और निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश से अभी सर्दी के प्रकोप से लोगों को राहत नहीं मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी 14 से 19 जनवरी के बीच उत्तराखंड समेत आसपास के राज्यों में कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाये रहने और सर्द हवाएं चलने से कंपकंपी बढ़ सकती है। आज शुक्रवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये हुए हैं। वहीं केदारनाथ धाम में बर्फबारी जारी है। ऐसा है मौसम का हाल गढ़वाल रुद्रप्रयाग जिले में ...
जोशीमठ भू-धंसाव को लेकर ISRO की रिपोर्ट आई सामने, 12 दिन में 5.4 सेंटीमीटर धंसी जमीन, PICS |

जोशीमठ भू-धंसाव को लेकर ISRO की रिपोर्ट आई सामने, 12 दिन में 5.4 सेंटीमीटर धंसी जमीन, PICS |

उत्तराखण्ड
जोशीमठ भू-धंसाव को लेकर ISRO की रिपोर्ट आई सामने, 12 दिन में 5.4 सेंटीमीटर धंसी जमीन, PICS | जोशीमठ भू-धंसाव को लेकर इसरो की ओर से रिपोर्ट जारी गई है। जिसमें बताया गया है कि 12 दिन में जोशीमठ की जमीन 5.4 सेंटीमीटर धंसी है। इसरो के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर की ओर से सैटेलाइट इमेज जारी की गई। जिसमें यह साफ दिखाई दे रहा है। इसरो की ओर से जारी की सैटेलाइट तस्वीरें से पता चलता है कि जोशीमठ शहर 27 दिसंबर से 8 जनवरी के बीच 5.4 सेमी नीचे धंसा है। 12 दिनों के अंदर शहर 5.4 सेंटीमीटर नीचे चला गया। इसरो की रिपोर्ट बताती है कि मिट्टी धंसने से जोशीमठ में आर्मी हेलीपैड और नरसिंह मंदिर भी प्रभावित हुआ है। धंसने का केंद्र 2180 मीटर की ऊंचाई पर जोशीमठ-औली रोड के पास स्थित है। इस रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल से नवंबर 2022 के बीच धंसने की दर बहुत कम थी। इस दौरान जोशीमठ 9 सेमी तक धंसा था। अप्रैल और नवंबर...
बॉलीवुड के मशहूर विलेन हैं ‘मोगैंबो’ के भाई मदन पुरी, ‘दीवार’ में ‘सामंत’ बन छा गए थे अभिनेता |

बॉलीवुड के मशहूर विलेन हैं ‘मोगैंबो’ के भाई मदन पुरी, ‘दीवार’ में ‘सामंत’ बन छा गए थे अभिनेता |

मनोरंजन
बॉलीवुड के मशहूर विलेन हैं 'मोगैंबो' के भाई मदन पुरी, ‘दीवार’ में ‘सामंत’ बन छा गए थे अभिनेता | बॉलीवुड की फिल्मों में इश्क का मुकम्मल हो पाना इतना आसान नहीं होता। एक ओर हीरो और हीरोइन का इश्क परवान पर चढ़ता है, तो विलेन इन्हें दूर करने की कोशिश में लगा रहता है। विलेन की एंट्री के बिना बॉलीवुड फिल्में अधूरी सी लगती हैं। बड़े पर्दे पर कई अभिनेताओं ने विलेन का किरदार निभाया है, लेकिन आज हम अपने जमाने के उस मशहूर खलनायक की बात करने जा रहे हैं जो भारी भरकम शरीर के मालिक तो नहीं थे, पर अपनी अनोखी डायलॉग डिलीवरी और कुटिल मुस्कान से वह हर किरदार को जीवंत कर देते थे। यह कोई और नहीं 'मोगैंबो' यानी अमरीश पुरी के बड़े भाई मदन पुरी थे। मदन पुरी को अगर आप अभी भी नहीं पहचान पाए हैं, तो अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘दीवार’ के सामंत को याद कीजिए। वहीं, सामंत जिसके गुंडों की पिटाई करने पर विजय यानी अमिताभ ब...
प्रत्यर्पण से बचने के लिए भगोड़ा चौकसी एंटीगुआ में रच रहा साजिश, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा |

प्रत्यर्पण से बचने के लिए भगोड़ा चौकसी एंटीगुआ में रच रहा साजिश, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा |

देश-विदेश
प्रत्यर्पण से बचने के लिए भगोड़ा चौकसी एंटीगुआ में रच रहा साजिश, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा | चौकसी अधिकारियों से हाल के दिनों में कई बार संपर्क कर चुका है। कोनलिफ क्लार्क को रिश्वत देकर मेहुल चौकसी अपने भारत प्रत्यर्पण मामले पर सुनवाई को अनिश्चितकाल के लिए टालना चाहता है। पीएनबी बैंक घोटाले में आरोपी और भारत के मोस्ट वांटेड भगोड़े मेहुल चौकसी को एंटीगुआ से भारत प्रत्यर्पित करने की कोशिशें हो रही हैं। अब खबर आई है कि मेहुल चौकसी भारत प्रत्यर्पित होने से बचने के लिए एंटीगुआ के बड़े अधिकारियों को रिश्वत दे रहा है। मशहूर आर्थिक अपराध जांचकर्ता केनेथ रिजोक ने अपनी रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला खुलासा किया है। रिजोक ने बताया ने ब्लॉगर पर लिखे अपने एक लेख में बताया है कि मेहुल चौकसी एंटीगुआ के अधिकारियों को डॉलर में करोड़ों रुपए की रिश्वत दे रहा है ताकि वह उसके भारत प्रत्यर्पण को टाल सक...
WHO ने लंबी यात्रा करने वालों को दी मास्क पहनने की सलाह, पढ़ें कोरोना से जुड़ी खबरें |

WHO ने लंबी यात्रा करने वालों को दी मास्क पहनने की सलाह, पढ़ें कोरोना से जुड़ी खबरें |

देश-विदेश
WHO ने लंबी यात्रा करने वालों को दी मास्क पहनने की सलाह, पढ़ें कोरोना से जुड़ी खबरें | WHO के इमरजेंसी अधिकारी ने कहा कि चीन के बाद अब पूरी दुनिया पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। अमेरिका में भी ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट XBB.1.5 के मामले बढ़ने लगे हैं। ऐसे में वे लोग जो लंबी यात्रा कर रहे हैं, उन्हें बिना लापरवाही बरते मास्क पहनना चाहिए। दुनिया के कई देशों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। चीन के अलावा भारत, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देशों में भी संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने लंबी यात्रा करने वालों को मास्क पहनने की अपील की है। WHO के इमरजेंसी अधिकारी ने कहा कि चीन के बाद अब पूरी दुनिया पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। अमेरिका में भी ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट XBB.1.5 के मामले बढ़ने लगे हैं। ऐसे में वे लोग जो लंबी यात्रा कर रहे हैं, उन्हें...
पटवारी लेखपाल भर्ती का पेपर लीक, परीक्षा रद्द, अधिकारी ने पत्नी के साथ मिलकर बेचे 380 सवाल |

पटवारी लेखपाल भर्ती का पेपर लीक, परीक्षा रद्द, अधिकारी ने पत्नी के साथ मिलकर बेचे 380 सवाल |

उत्तराखण्ड
पटवारी लेखपाल भर्ती का पेपर लीक, परीक्षा रद्द, अधिकारी ने पत्नी के साथ मिलकर बेचे 380 सवाल | उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के ही अनुभाग अधिकारी ने पत्नी के साथ मिलकर पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा के 380 सवाल बेच दिए। 36 अभ्यर्थियों को पेपर हल कराया गया। 12 फरवरी को अब दोबारा पटवारी भर्ती परीक्षा होगी। वहीं इस दिन होने वाली सहायक लेखाकार परीक्षा अब 19 फरवरी को होगी। एसटीएफ ने मामले का खुलासा किया। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आठ जनवरी को हुई पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया। पेपर आयोग के ही अति गोपन विभाग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने पत्नी के साथ मिलकर लीक कराया। एसटीएफ ने अनुभाग अधिकारी, पत्नी समेत पांच को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से परीक्षा सामग्री और 41.50 लाख रुपये बरामद हुए हैं। आयोग ने आरोपी अनुभाग अधिकारी को निलंबित करते हुए पटवारी भर्ती परीक्षा रद्द कर दी ह...