Friday, March 6News That Matters

Day: January 14, 2023

कर्मी से हुआ था झगड़ा, गुस्से में युवक ने पुलिस को दी आतंकी हमले की सूचना |

कर्मी से हुआ था झगड़ा, गुस्से में युवक ने पुलिस को दी आतंकी हमले की सूचना |

देश-विदेश
कर्मी से हुआ था झगड़ा, गुस्से में युवक ने पुलिस को दी आतंकी हमले की सूचना | पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ट्रेन में सफर के दौरान उसका रेलवे पुलिस फोर्स के एक कर्मचारी से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद गुस्से में उसने आतंकी हमले की फर्जी कॉल की थी। महाराष्ट्र के पुणे रेलवे स्टेशन पर आतंकी हमले की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया और सर्च अभियान शुरू कर दिया गया। हालांकि जांच के बाद आतंकी हमले की यह कॉल फर्जी पाई गई। पुणे पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि आरोपी युवक का रेलवे पुलिस फोर्स के एक कर्मचारी से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम को आतंकी हमले की फर्जी कॉल की थी।   खबर के अनुसार, शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि पुणे रेलवे स्टेशन पर आतंकी हमल...
भू-धंसाव से एशिया के सबसे बड़े जोशीमठ-औली रोपवे पर आई दरारें, खतरे को देखते हुए संचालन बंद |

भू-धंसाव से एशिया के सबसे बड़े जोशीमठ-औली रोपवे पर आई दरारें, खतरे को देखते हुए संचालन बंद |

उत्तराखण्ड
भू-धंसाव से एशिया के सबसे बड़े जोशीमठ-औली रोपवे पर आई दरारें, खतरे को देखते हुए संचालन बंद | भू-धंसाव से एशिया के सबसे बड़े जोशीमठ-औली रोपवे की प्लेटफार्म पर दरारें आ गई है। खतरे को देखते हुए रोपेव का संचालन बंद कर दिया गया है। कल शुक्रवार रात को रोपवे पर ये दरारें आई है। रोपवे का एक टावर प्रशासन की ओर से असुरक्षित घोषित किए क्षेत्र में है जिसके चलते रोपवे को लेकर भी आशंकाएं तेज हो गई थी। जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव से जोशीमठ-औली रोपवे भी प्रभावित हो गया है। इससे पहले प्रशासन ने जहां चार वार्डो को असुरक्षित घोषित किया है उसमें मनोहर बाग वार्ड भी है और रोपवे का एक नंबर टावर यहीं लगा है। रोपवे प्रबंधक दिनेश भट्ट का कहना था कि रोपवे के टावर की हर दिन नियमित निगरानी की जा रही है। जोशीमठ से औली तक इस रोपवे की दूरी करीब चार किमी है जिसमें 10 टावर लगे हैं। रोपवे से जोशीमठ से औली पहुंचने म...
हाईकोर्ट ने की मामले में दायर याचिका पर सुनवाई, सरकार और आयोग से जवाब तलब |

हाईकोर्ट ने की मामले में दायर याचिका पर सुनवाई, सरकार और आयोग से जवाब तलब |

देहरादून
हाईकोर्ट ने की मामले में दायर याचिका पर सुनवाई, सरकार और आयोग से जवाब तलब | चार-पांच दिसंबर 2021 को परीक्षा हुई और सात अप्रैल को परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा में करीब डेढ़ लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 916 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन हुआ। अभ्यर्थियों के चयन के बाद उनके सर्टिफिकेट का सत्यापन हुआ, लेकिन पेपर लीक होेने के बाद मुकदमा दर्ज करते हुए सभी नियुक्तियां निरस्त कर दी गईं। हाईकोर्ट ने शुक्रवार को यूकेएसएसएससी के 900 सौ से अधिक पदों पर हुए चयन को निरस्त करने के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई की। न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा की एकलपीठ ने राज्य सरकार और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को जवाब दाखिल करने के निर्देश देते हुए अगली सुनवाई के लिए 17 फरवरी की तारीख तय की है। जगपाल सिंह और अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि आयोग ने स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के...
अनुसूचित जाति के युवक को पीटने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, मंदिर में जाने पर जलती लकड़ी से था पीटा |

अनुसूचित जाति के युवक को पीटने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, मंदिर में जाने पर जलती लकड़ी से था पीटा |

उत्तराखण्ड, क्राइम
अनुसूचित जाति के युवक को पीटने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, मंदिर में जाने पर जलती लकड़ी से था पीटा | मंदिर में प्रवेश करने पर अनुसूचित जाति के युवक को रात भर बंधक बना कर जलती लकड़ी से पीटने के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने उत्तरकाशी के डीएम व एसपी को नोटिस भेजा है। प्रकरण के पांचों आरोपियों को पुलिस ने गांव से गिरफ्तार कर लिया। मंदिर में प्रवेश करने पर अनुुसूचित जाति के युवक की पिटाई प्रकरण के पांचों आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार देर शाम गांव से गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए पीड़ित पक्ष के समर्थन में अनुसूचित जाति के लोग पूरे दिन मोरी थाने में जमे रहे। मोरी विकास खंड के बेनौल गांव के अनुसूचित जाति के युवक आयुष (22) ने क्षेत्र के पांच सवर्णों पर जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। युवक का आरोप था कि सालरा गांव के मंदिर में प्रवे...
चांदी सी चमकी उत्तराखंड की पहाड़ियां, बर्फबारी देख झूमे पर्यटक, देखें तस्वीरें |

चांदी सी चमकी उत्तराखंड की पहाड़ियां, बर्फबारी देख झूमे पर्यटक, देखें तस्वीरें |

उत्तराखण्ड
चांदी सी चमकी उत्तराखंड की पहाड़ियां, बर्फबारी देख झूमे पर्यटक, देखें तस्वीरें | उत्तराखंड की पहाड़ियां आज चांदी सी चमक रही हैं। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बर्फबारी हुई है। निचले हिस्सों में बारिश तो ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। बर्फबारी की उम्मीद लगाए बैठे पर्यटक भी आज बर्फ देख झूम उठे। चमोली जोशीमठ में लगातार तीसरे दिन भी मौसम खराब रहा। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब के साथ ही गौरसों, औली, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। वहीं बारिश से तापमान में भारी गिरावट आ गई है। जोशीमठ में तापमान अधिकतम 3 डिग्री और न्यूनतम माइनस एक डिग्री पहुंच गया है। जबकि औली में तापमान अधिकतम एक डिग्री और न्यूनतम माइनस चार डिग्री है। संवाद रूपकुंड व वेदनी बुग्याल में भी गिरी बर्फ पर्यटन स्थल रूपकुंड व वेदनी बुग्याल सहित क्षेत्र के बुग्यालों व हिमालयी क्षेत्र ...
समूह-ग भर्तियों के पेपर लगातार हो रहे लीक, 20 हजार पदों पर भर्ती सरकार के लिए बड़ी चुनौती |

समूह-ग भर्तियों के पेपर लगातार हो रहे लीक, 20 हजार पदों पर भर्ती सरकार के लिए बड़ी चुनौती |

उत्तराखण्ड
समूह-ग भर्तियों के पेपर लगातार हो रहे लीक, 20 हजार पदों पर भर्ती सरकार के लिए बड़ी चुनौती | उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने समूह-ग की करीब 84 भर्तियां कराई, लेकिन पिछले साल आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती, सचिवालय सुरक्षा संवर्ग रक्षक भर्ती और वन दरोगा भर्ती का पेपर लीक सामने आया। कई अन्य भर्तियों पर भी सवाल उठे थे। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद (यूबीटीईआर) ने 25 जुलाई 2015 को राजकीय पर्यवेक्षक के 76 पदों पर भर्ती परीक्षा 475 केंद्रों पर कराई थी। इसमें 1,89,423 उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा के दिन ही पेपर लीक हो गया था, जिसके बाद परिषद को यह परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी। इसके बाद सरकार ने प्रदेश में समूह-ग भर्तियों के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्थापना कर दी थी। यूकेएसएसएससी : 2022 में लीक हुए पेपर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने समूह-ग की करीब...