Friday, March 6News That Matters

Day: January 18, 2023

एसएस राजामौली का सपना है हॉलीवुड फिल्म बनाना, RRR की सफलता के बाद बोले- मैं भारत का तानाशाह हूं |

एसएस राजामौली का सपना है हॉलीवुड फिल्म बनाना, RRR की सफलता के बाद बोले- मैं भारत का तानाशाह हूं |

मनोरंजन
एसएस राजामौली का सपना है हॉलीवुड फिल्म बनाना, RRR की सफलता के बाद बोले- मैं भारत का तानाशाह हूं | निर्देशक एसएस राजामौली इस समय फिल्म 'आरआरआर' की शानदार सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। जूनियर एनटीआर और रामचरण की फिल्म 'आरआरआर' का समर्थन करने और राजामौली की कल्पना की प्रशंसा करने के लिए विभिन्न अमेरिकी और ब्रिटिश कलाकार आगे आए हैं। दरअसल, पिछले हफ्ते फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने के बाद एसएस राजामौली और संगीतकार एमएम कीरावनी ने फिल्म निर्माताओं स्टीवन स्पीलबर्ग और जेम्स कैमरून के साथ मुलाकात की। दोनों निर्देशकों ने 'आरआरआर' की टीम और राजामौली की पीरियड फिल्म में उनके काम की प्रशंसा की। अब एसएस राजामौली से हॉलीवुड में कदम रखने के बारे में पूछा गया, जिस पर उन्होंने अपने विचार सामने रखे हैं। दरअसल, जिस तरह 'आरआरआर' अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर से उनकी हॉलीवुड...
स्थायी विस्थापन के लिए पीपलकोटी में जमीन चिन्हित, पहले चरण में बसाए जाएंगे 125 से 130 परिवार |

स्थायी विस्थापन के लिए पीपलकोटी में जमीन चिन्हित, पहले चरण में बसाए जाएंगे 125 से 130 परिवार |

उत्तराखण्ड
स्थायी विस्थापन के लिए पीपलकोटी में जमीन चिन्हित, पहले चरण में बसाए जाएंगे 125 से 130 परिवार | समुद्रतल से 1260 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पीपलकोटी में स्थायी विस्थापन के लिए भूमि को चिह्नित कर लिया गया है। जोशीमठ शहर से करीब 36 किमी की दूरी पर स्थित पीपलकोटी में करीब दो हेक्टेयर क्षेत्रफल में 125 से 130 परिवारों को बसाया जाएगा। चमोली जिला प्रशासन ने जीएसआई की ओर से भूमि सर्वेक्षण जांच के बाद पीपलकोटी में स्थायी विस्थापन के लिए दो हेक्टयर भूमि को हरी झंडी दे दी है। अब सीबीआरआई की ओर से भूमि का विकास और भवनों के लेआउट बनाने का काम किया जाएगा। मंगलवार को राज्य सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि समुद्रतल से 1260 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पीपलकोटी में स्थायी विस्थापन के लिए भूमि को चिह्नित कर लिया गया है। जोशीमठ श...
इस महीने होने वाली उत्तराखंड PCS मुख्य परीक्षा और फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा स्थगित, नई तिथियां जारी |

इस महीने होने वाली उत्तराखंड PCS मुख्य परीक्षा और फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा स्थगित, नई तिथियां जारी |

उत्तराखण्ड
इस महीने होने वाली उत्तराखंड PCS मुख्य परीक्षा और फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा स्थगित, नई तिथियां जारी | पेपर लीक मामले के बाद प्रदेशभर से युवा लगातार मांग कर रहे थे कि पीसीएस मुख्य परीक्षा भी स्थगित की जाए। जांच कराई जाए और बाद में दोबारा परीक्षा कराई जाए। आयोग के अध्यक्ष ने विशेष बैठक बुलाई , जिसमें तय हुआ कि इस महीने होने वाली फॉरेस्ट गार्ड और पीसीएस परीक्षा को तत्काल स्थगित किया जाएगा। पटवारी-लेखपाल भर्ती का पेपर लीक होने के बाद लगातार उठ रह सवालों के मद्देनजर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस महीने होने वाली फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा और पीसीएस मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी है। इनकी नई तिथियां जारी कर दी गई हैं। आयोग के अति गोपन विभाग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी के पेपर लीक में जेल की सलाखों के पीछे जाने के बाद प्रदेशभर से युवा लगातार यह मांग कर रहे थे कि पीसीएस मुख्य परीक्षा भी स्थ...
23 से 26 जनवरी तक प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का अनुमान, जानें आज कैसा है मौसम का मिजाज |

23 से 26 जनवरी तक प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का अनुमान, जानें आज कैसा है मौसम का मिजाज |

उत्तराखण्ड
23 से 26 जनवरी तक प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का अनुमान, जानें आज कैसा है मौसम का मिजाज | मौसम के बदले मिजाज के चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पंतनगर में अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री, मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के फिर सक्रिय होने के चलते तीन जिलों में बुधवार से मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जैसे जिलों में 20 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं, 23 से 26 जनवरी तक पूरे उत्तराखंड में जोरदार बारिश के साथ ही पहाड़ों में बर्फबारी का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता देखने को मिल रही है। अगले चौबीस घंटे में ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार में जहां ...
बेटे की शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे पिता, खाई में गिरते ही कार के उड़े परखच्चे, घर में पसरा मातम |

बेटे की शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे पिता, खाई में गिरते ही कार के उड़े परखच्चे, घर में पसरा मातम |

उत्तराखण्ड
बेटे की शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे पिता, खाई में गिरते ही कार के उड़े परखच्चे, घर में पसरा मातम | उत्तराखंड में टिहरी के आगर गांव में जहां कुंवर सिंह रावत के घर पर बेटे की शादी की तैयारी चल रही थी वहां अचानक परिजनों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। तब पता चला कि शादी का कार्ड बांटने द्यूली गांव जा रहे कुंवर सिंह की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। खबर सुनते ही गांव में मातम पसर गया। कोई घटनास्थल की ओर गए तो कोई कुंवर सिंह के घर। बताया गया कि कुछ दिनों बाद दुर्घटना में काल के गाल में समाए दीवान सिंह की बहन की शादी भी तय थी लेकिन घर में शादी का उत्साह मातम में बदल गया। आगर गांव में कुंवर सिंह का परिवार व रिश्ते नातेदार बेटे की शादी की तैयारी में जुटे थे लेकिन मंगलवार को हुई कार दुर्घटना में घर के मुखिया की मौत से सभी तैयारियां धरी की धरी रह गई। नाते-रिश्तेदारों क...