Friday, March 6News That Matters

Day: January 23, 2023

येदियुरप्पा का दावा- नाटक कर रहे सिद्धारमैया, कोलार से नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव |

येदियुरप्पा का दावा- नाटक कर रहे सिद्धारमैया, कोलार से नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव |

देश-विदेश
येदियुरप्पा का दावा- नाटक कर रहे सिद्धारमैया, कोलार से नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव | पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने यहां संवाददाताओं से कहा, कांग्रेस विधायक दल के नेता जानते हैं कि अगर वह कोलार से चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा और उन्हें घर जाना होगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया यह कहकर कथित तौर पर नाटक कर रहे हैं कि वह घोषणा के अनुसार कोलार विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। येदियुरप्पा ने कहा कि इसके बजाय वह अपने गृह जनपद मैसूर वापस जा सकते हैं। कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने इस महीने की शुरुआत में सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए घोषणा की थी कि अगर पार्टी आलाकमान सहमत होता है तो वह कोलार से चुनाव लड़ेंगे। येदियुरप्पा ने कहा, 'आज मैं एक ही बात कहूंगा, मुझे नहीं लगता कि मैं कोई भविष्यवाणी ...
आज शाम आसमान में दिखेगा अनोखा नजारा, चंद्रमा-शुक्र और शनि होंगे बेहद करीब |

आज शाम आसमान में दिखेगा अनोखा नजारा, चंद्रमा-शुक्र और शनि होंगे बेहद करीब |

देश-विदेश
आज शाम आसमान में दिखेगा अनोखा नजारा, चंद्रमा-शुक्र और शनि होंगे बेहद करीब | आज शाम हम सभी को आसमान में बहुत ही अनोखा और सुंदर खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा। आसमान में चंद्रमा, शुक्र और शनि तीन ग्रहों की युति आसमान में एकदम साफ और स्पष्ट रूप से दिखाई देगी। इस अनोखी खगोलीय घटना का नजारा हम सभी खुली आंखों से देख सकेंगे। इसके अलावा वेधशाला में दूरबीन की मदद से इस सुंदर खगोलीय नजारें का लुप्त उठा सकते हैं। 23 जनवरी 2023 को सूर्यास्त के बाद आकाश में पश्चिम दिशा की तरफ चंद्रमा, शुक्र और शनि ग्रह तीनों एक साथ नजर आएंगे। जीवाजी वेधशाली, उज्जैन, मध्य प्रदेश के अनुसार आज शाम को यह सुंदर खगोलीय घटना को देखा जा सकेगा, जब तीन प्रमुख ग्रह चंद्रमा-शुक्र-शनि की युति देखने को मिलेगी। 23 जनवरी को द्वितीया तिथि पर सायन गणना के अनुसार चंद्रमा कुंभ राशि में 27 अंश और 2 कला पर होगा और उसकी क्रांति 16 अंश 59...
किचन में अर्चना गौतम के साथ हुआ हादसा? चीखती-चिल्लाती एक्ट्रेस को देख फैंस हैरान |

किचन में अर्चना गौतम के साथ हुआ हादसा? चीखती-चिल्लाती एक्ट्रेस को देख फैंस हैरान |

मनोरंजन
किचन में अर्चना गौतम के साथ हुआ हादसा? चीखती-चिल्लाती एक्ट्रेस को देख फैंस हैरान | मेकर्स की ओर से शो का नया प्रोमो जारी किया गया है, जो वायरल हो रहा है। प्रोमो में अर्चना गौतम किचन में दिखाई दे रहे होती हैं कि वह अचानक जोर-जोर से चिल्लाती हैं। इसके बाद वह घर में इधर उधर भागती नजर आती हैं। 'बिग बॉस 16' अपने अंतिम पड़ाव पर चला रहा है। कुछ ही हफ्तों में शो का फिनाले होगा और अब आठ कंटेस्टेंट घर में बचे हैं। अर्चना गौतम शो की ऐसी कंटेस्टेंट जो अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। एक्ट्रेस कभी हंसी मजाक करते हुए दिखाई देती हैं, तो कभी लड़ाई झगड़ा करती दिखती हैं। लेकिन अब अर्चना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कोई भी दहल जाएगा। वीडियो में अर्चना किचन से जोर-जोर से चिल्लाकर भागती हुई नजर आ रही हैं। जारी हुआ नया प्रोमो दरअसल, मेकर्स की ओर से शो का नया प्र...
भारतीय नौसेना में शामिल हुई ‘सैंड शार्क’, आईएनएस वागीर से समंदर में बढ़ी भारत की ताकत |

भारतीय नौसेना में शामिल हुई ‘सैंड शार्क’, आईएनएस वागीर से समंदर में बढ़ी भारत की ताकत |

देश-विदेश
भारतीय नौसेना में शामिल हुई 'सैंड शार्क', आईएनएस वागीर से समंदर में बढ़ी भारत की ताकत | मुंबई के नेवल डॉकयार्ड पर नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार की मौजूदगी में आईएनएस वागीर को नौसेना में कमीशन किया गया। आईएनएस वागीर को भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया गया है। प्रोजेक्ट 75 के तहत कलवारी क्लास की यह पांचवी सबमरीन है, जिसे भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है। मुंबई के नेवल डॉकयार्ड पर नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार की मौजूदगी में आईएनएस वागीर को नौसेना में कमीशन किया गया। आईएनएस वागीर पूरी तरह से भारत में बनी है। इसे फ्रांस की कंपनी नेवल ग्रुप के साथ मिलकर मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने बनाया है। इस सबमरीन की खासियत ये है कि इस सबमरीन को एंटी सबमरीन युद्ध, खूफिया सूचना जुटाने, समुद्र में बारूदी सुरंग बिछाने और सर्विलांस के काम में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस सबमरीन ...
उपजे कई सवाल, कैसे पार पाएगी सरकार, इस रिपोर्ट में है जोशीमठ के भविष्य से जुड़ी जरूरी बातें |

उपजे कई सवाल, कैसे पार पाएगी सरकार, इस रिपोर्ट में है जोशीमठ के भविष्य से जुड़ी जरूरी बातें |

उत्तराखण्ड
उपजे कई सवाल, कैसे पार पाएगी सरकार, इस रिपोर्ट में है जोशीमठ के भविष्य से जुड़ी जरूरी बातें | जोशीमठ में भूधंसाव के बाद उपजे हालात से सरकार कैसे निपटेगी, इसका स्पष्ट रोडमैप अभी सामने आना बाकी है। ऐसे में लोगों के मन में जोशीमठ के भविष्य को लेकर तमाम तरह की शंकाएं और सवाल हैं, जिनका जवाब मिलने में अभी समय लगेगा। अमर उजाला इन अपनी इस रिपोर्ट में ऐसे ही कुछ सवालों की पड़ताल की है। प्रभावित जोशीमठ के अस्तित्व का सवाल भूधंसाव प्रभावित जोशीमठ का अस्तित्व रहेगा या मिट जाएगा, इस सवाल का जवाब तकनीकी संस्थाओं की रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मिल पाएगा है। तब सरकार भी अनिर्णय की स्थिति में दिखाई दे रही है। बीते दिनों आनन फानन में शहर में ड्रेनेज प्लान लागू करने के लिए सरकार की ओर से डीपीआर बनवाई गई। लेकिन निविदाएं खुलने के बाद भी सरकार ने इसे फिलहाल स्थगित कर दिया। शासन की ओर से इसके पीछे भ...