Friday, March 6News That Matters

Day: January 27, 2023

सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, NTPC के विरोध में जमकर की नारेबाजी |

सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, NTPC के विरोध में जमकर की नारेबाजी |

उत्तराखण्ड
सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, NTPC के विरोध में जमकर की नारेबाजी | बड़ी संख्या में लोग जोशीमठ संघर्ष समिति के बैनर तले नगर पालिका परिषद के सामने एकत्रित हुए। आंदोलनकारियों ने एनटीपीसी और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। जोशीमठ में भू-धंसाव को लेकर अब लोग और ज्यादा आक्रोशित हो गए हैं। एनटीपीसी की टनल का विरोध समेत विभिन्न मांगो को लेकर स्थानीय लोगों ने विशाल आंदोलन खड़ा कर दिया है। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/with-the-landslide-2-21-crore-liters-of-water-has-leaked-from-the-hill-so-far-a-puzzle-for-scientists/ शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग जोशीमठ संघर्ष समिति के बैनर तले नगर पालिका परिषद के सामने एकत्रित हुए। आंदोलनकारियों ने एनटीपीसी और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। बता दें कि अभी तक जोशीमठ में 863 भवनों में दरारें दर्ज की गई हैं, जबकि 181 भ...
भू-धंसाव के साथ पहाड़ी से अब तक 2.21 करोड़ लीटर पानी का हुआ रिसाव, वैज्ञानिकों के लिए बना पहेली |

भू-धंसाव के साथ पहाड़ी से अब तक 2.21 करोड़ लीटर पानी का हुआ रिसाव, वैज्ञानिकों के लिए बना पहेली |

उत्तराखण्ड
भू-धंसाव के साथ पहाड़ी से अब तक 2.21 करोड़ लीटर पानी का हुआ रिसाव, वैज्ञानिकों के लिए बना पहेली | जोशीमठ में धीरे-धीरे हो रहे भू-धंसाव में दो जनवरी की रात को तेजी आई। इसी दौरान जेपी कंपनी की कॉलोनी के पिछले हिस्से में पहाड़ी से मटमैले पानी का रिसाव शुरू हो गया था, जो अभी भी प्रशासनिक अधिकारियों और वैज्ञानिकों के लिए पहेली बना हुआ है। बीते 23 दिनों में जमीन के भीतर लगभग 2 करोड़ 21 लाख 40 हजार लीटर पानी का रिसाव हो चुका है। पानी की यह मात्रा किसी बड़ी झील के बराबर है। जोशीमठ के भूधंसाव में जेपी कॉलोनी के पिछले हिस्से में निकल रहे पानी को भी बड़ा कारण माना जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी और तकनीकी संस्थानों के लिए भी यह पानी अब भी अबूझ पहेली बना है। पानी के नमूने भी एनआईएच की ओर से लिए जा चुके हैं। रिसाव के कारणों को जानने में जुटे वैज्ञानिक इस संबंध में एक बार शासन को रिपोर्ट सौंपी जा च...
आर-पार की लड़ाई की तैयारी में रोडवेज कर्मचारी, बसों का संचालन ठप, यात्री परेशान |

आर-पार की लड़ाई की तैयारी में रोडवेज कर्मचारी, बसों का संचालन ठप, यात्री परेशान |

उत्तराखण्ड, देहरादून
आर-पार की लड़ाई की तैयारी में रोडवेज कर्मचारी, बसों का संचालन ठप, यात्री परेशान | संयुक्त मोर्चा ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न हुई तो वह 31 जनवरी की रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे। उत्तराखंड में आज बसों से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। रोडवेज कर्मचारियों के आंदोलन के कारण आज देहरादून समेत प्रदेशभर में रोडवेज बसों का संचालन ठप रहेगा। वहीं, दिल्ली समेत दूसरे प्रदेशों में जाने वाली बसों का संचालन भी नहीं होगा। ऋषिकेश में सुबह 5 बजे से रोडवेज की 69 बसों का संचालन ठप है। बसों का संचालन ना होने से यात्रियों, कामकाजी लोगों और कॉलेज के छात्रों को परेशानी उठानी पड़ी। दरअसल, विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बुधवार को प्रबंधन से वार्ता विफल हो गई थी। इसके बाद प्रबंधन ने उन्हें बृहस्पतिवार को दोबारा वा...
उत्तराखंड से लाइव जुड़ेंगे 10 लाख छात्र, दो छात्रों से पीएम मोदी करेंगे संवाद |

उत्तराखंड से लाइव जुड़ेंगे 10 लाख छात्र, दो छात्रों से पीएम मोदी करेंगे संवाद |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड से लाइव जुड़ेंगे 10 लाख छात्र, दो छात्रों से पीएम मोदी करेंगे संवाद | मंत्री, सांसद, विधायक, राज्य के पद्म पुरस्कार प्राप्तकर्ता, शिक्षा, कला एवं संस्कृति से जुड़े महानुभाव, नगर निगमों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के जनप्रतिनिधि भी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे। प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में आज राज्य के 10 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे, जो कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखेंगे। 9 वीं से 12 वीं तक के इन छात्रों के लिए सभी विद्यालयों में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/meeting-will-be-held-under-the-chairmanship-of-acs-regarding-rehabilitation-relief-package-cm-dhami-will-also-review/ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री से संवाद के लिए उत्तराखंड से दो बच्चों का नामांकन हुआ ...
कभी सीमेंट के पाइप में जिंदगी गुजारते थे अजीत, गली के ‘गुंडे’ से ऐसे बने बॉलीवुड के ‘लॉयन’ |

कभी सीमेंट के पाइप में जिंदगी गुजारते थे अजीत, गली के ‘गुंडे’ से ऐसे बने बॉलीवुड के ‘लॉयन’ |

मनोरंजन
कभी सीमेंट के पाइप में जिंदगी गुजारते थे अजीत, गली के 'गुंडे' से ऐसे बने बॉलीवुड के 'लॉयन' | बॉलीवुड में कुछ एक्टर्स ऐसे हैं जिन्हें उनके हीरो नहीं बल्कि विलेन के किरदार के लिए याद किया जाता है। कुछ ऐसे ही हैं अपनी अनोखी संवाद अदायगी के लिए जाने जाने वाले बॉलीवुड के सुपरहिट विलेन अजीत। बॉलीवुड की फिल्मों में ‘लॉयन’ नाम से प्रसिद्ध एक्टर अपने जमाने में विलेन के किरदार में आकर स्क्रीन पर आग लगा दिया करते थे। अजीत खान का असल नाम हामिद अली खान है। इंडस्ट्री में एक्टर अजीत के नाम से काफी फेमस थे। आज उनका जन्मदिन है, तो चलिए इस खास मौके पर उनसे जुड़ी कुछ बातें आपको बताते हैं। अजीत बचपन से ही हीरो बनना चाहते थे, लेकिन पहले के समय में हीरो हिरोइन को अच्छा नहीं माना जाता था, इसलिए सभी माता-पिता की तरह अजीत के माता-पिता भी चाहते थे कि उनका बेटा कुछ अच्छा काम करे। लेकिन अजीत को हीरो बनने का शौक...
नामीबिया के बाद दक्षिण अफ्रीका से भारत लाए जाएंगे चीते, दोनो देशों के बीच हुए समझौते पर हस्ताक्षर |

नामीबिया के बाद दक्षिण अफ्रीका से भारत लाए जाएंगे चीते, दोनो देशों के बीच हुए समझौते पर हस्ताक्षर |

देश-विदेश
नामीबिया के बाद दक्षिण अफ्रीका से भारत लाए जाएंगे चीते, दोनो देशों के बीच हुए समझौते पर हस्ताक्षर | आठ से दस साल के बीच हुए समझौते के तहत हर साल 12 चीते भारत आने हैं। फरवरी में भारत को 12 चीते मिलने की उम्मीद है। भारत ने मध्य प्रदेश में कुनो राष्ट्रीय उद्यान में 12 चीतों के स्थानांतरण के लिए दक्षिण अफ्रीका के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। पर्यावरण मंत्रालय में एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। समझौते पर पिछले सप्ताह हस्ताक्षर किया गया और 15 फरवरी तक सात नर और पांच मादा चीतों के कुनो पहुंचने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, छह महीने से भी अधिक समय से 12 दक्षिण अफ्रीकी चीते पृथकवास में हैं। उनके इस महीने कुनो पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका में कुछ प्रक्रियाओं में समय लगने के कारण उनके स्थानांतरण में देरी हुई। देश में 1948 में आखिरी बार देखा गया था...
बचाने के लिए चिल्लाती रही महिला, दनादन चाकू से वार करते रहे बदमाश |

बचाने के लिए चिल्लाती रही महिला, दनादन चाकू से वार करते रहे बदमाश |

उत्तरप्रदेश
बचाने के लिए चिल्लाती रही महिला, दनादन चाकू से वार करते रहे बदमाश | मेरठ में मऊखास पुलिस चौकी से 200 मीटर की दूरी पर बबीता की हत्या कर हमलावर आसानी से भाग गए। महिला चिल्लाती रही और बदमाश चाकू से पेट, मुंह, छाती पर वार करते रहे। मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के मऊखास के जंगल में बुधवार शाम अनुसूचित महिला बबीता (40) पत्नी रमेश की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बबीता मेरठ शहर में एक चिकित्सक की कोठी में काम करती थी। वह घर लौट रही थी, तभी बदमाशों ने घेरकर उस पर हमला किया। महिला को लहूलुहान हालत में देख एक राहगीर की सूचना पर परिजन और ग्रामीण पहुंचे। महिला को अस्पताल ले जाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। मऊखास निवासी रमेश कुमार कपड़ों की सिलाई करता है। उसकी पत्नी बबीता रोजाना की तरह बुधवार शाम छह बजे घर लौट रही थी। गांव से करीब 300 मीटर पहले...
एसीएस की अध्यक्षता में पुनर्वास राहत पैकेज को लेकर होगी बैठक, सीएम धामी भी करेंगे समीक्षा |

एसीएस की अध्यक्षता में पुनर्वास राहत पैकेज को लेकर होगी बैठक, सीएम धामी भी करेंगे समीक्षा |

उत्तराखण्ड
एसीएस की अध्यक्षता में पुनर्वास राहत पैकेज को लेकर होगी बैठक, सीएम धामी भी करेंगे समीक्षा | राज्य सरकार केंद्र को अंतरिम राहत पैकेज का प्रस्ताव भेजने की तैयारी कर रही है। यह राहत पैकेज करीब 1500 से 2000 करोड़ का हो सकता है। जोशीमठ में लगातार हो रहे भू-धंसाव को लेकर बढ़ रही चिंताओं के बीच एसीएस की अध्यक्षता में आज बैठक की जाएगी। इसमें प्रभावितों के पुनर्वास राहत पैकेज को लेकर चर्चा की जाएगी। वहीं, सीएम धामी भी जोशीमठ को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। बता दें कि राज्य सरकार केंद्र को अंतरिम राहत पैकेज का प्रस्ताव भेजने की तैयारी कर रही है। यह राहत पैकेज करीब 1500 से 2000 करोड़ का हो सकता है। 863 भवनों में आई दरारें अभी तक जोशीमठ में 863 भवनों में दरारें दर्ज की गई हैं, जबकि 181 भवनों को पूरी तरह से असुरक्षित घोषित किया जा चुका है। वहीं, जांच एजेंसियों की रिपोर्ट में सामने आया है कि अब त...