Friday, March 6News That Matters

Day: January 31, 2023

मरीना बीच पर करुणानिधि का स्मारक बनाने का विरोध, एनटीके के मुखिया सीमैन ने दी तोड़ने की धमकी |

मरीना बीच पर करुणानिधि का स्मारक बनाने का विरोध, एनटीके के मुखिया सीमैन ने दी तोड़ने की धमकी |

देश-विदेश
मरीना बीच पर करुणानिधि का स्मारक बनाने का विरोध, एनटीके के मुखिया सीमैन ने दी तोड़ने की धमकी | तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत डीएमके सुप्रीमो एम करुणानिधि की याद में मरीना बीच पर 'कलम स्मारक' बनाने के प्रस्ताव पर जनसुनवाई के दौरान हंगामा हो गया।   तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत डीएमके सुप्रीमो एम करुणानिधि की याद में मरीना बीच पर 'कलम स्मारक' बनाने के प्रस्ताव पर जनसुनवाई के दौरान हंगामा हो गया। जनसभा में उस समय हंगामा मचाने वाली राजनीतिक पार्टियों में भाजपा, अन्नाद्रमुक और एनटीकी शामिल थीं। बैठक में भाग लेने वाले भाजपा सदस्यों ने आरोप लगाया कि डीएमके सदस्यों ने परियोजना के खिलाफ अपनी राय देने की कोशिश करने पर उनपर चिल्लाने और हंगामा करने की कोशिश की।   उत्तराँचल क्राईम न्यूज़ के लिए ब्यूरो रिपोर्ट |...
‘रोमांस किंग’ की विरासत को नेटफ्लिक्स का सलाम, इस दिन रिलीज होगी यश चोपड़ा पर बनी डॉक्यूमेंट्री |

‘रोमांस किंग’ की विरासत को नेटफ्लिक्स का सलाम, इस दिन रिलीज होगी यश चोपड़ा पर बनी डॉक्यूमेंट्री |

मनोरंजन
'रोमांस किंग' की विरासत को नेटफ्लिक्स का सलाम, इस दिन रिलीज होगी यश चोपड़ा पर बनी डॉक्यूमेंट्री | बॉलीवुड के रोमांस किंग रहे यश चोपड़ा का नाम बॉलीवुड में बड़ी अदब से लिया जाता है। यश चोपड़ा ने अपनी फिल्मों के जरिए प्यार को दोस्ती, जुनून और त्याग के साथ परिभाषित किया है, जिसे दुनिया सलाम करती है। अब बॉलीवुड के इन्हीं किंग ऑफ रोमांस, यश चोपड़ा के जीवन को सीरीज के रूप में दुनिया के सामने पेश किया जा रहा है। दरअसल, नेटफ्लिक्स प्रतिष्ठित भारतीय फिल्म निर्माता यश चोपड़ा और उनके स्टूडियो यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) की सांस्कृतिक विरासत को डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'द रोमांटिक्स' के साथ दुनिया के सामने पेश करने जा रहा है। बॉलीवुड के रोमांस किंग रहे यश चोपड़ा का नाम बॉलीवुड में बड़ी अदब से लिया जाता है। यश चोपड़ा ने अपनी फिल्मों के जरिए प्यार को दोस्ती, जुनून और त्याग के साथ परिभाषित किया है, जिसे दुनि...
फिर ट्रोल्स के निशाने पर आईं अथिया, केएल राहुल के साथ देख यूजर बोले- लगता ही नहीं नई शादी है |

फिर ट्रोल्स के निशाने पर आईं अथिया, केएल राहुल के साथ देख यूजर बोले- लगता ही नहीं नई शादी है |

मनोरंजन
फिर ट्रोल्स के निशाने पर आईं अथिया, केएल राहुल के साथ देख यूजर बोले- लगता ही नहीं नई शादी है | बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी केएल राहुल के साथ शादी के बाद से ही सुर्खियों में छाई हुई हैं। 23 जनवरी को अथिया और केएल राहुल ने परिवार और अपने दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्म हाउस में हुई थी। हाल ही में अथिया और केएल राहुल को शादी के बाद पहली बार एक साथ स्पॉट किया गया, लेकिन इस दौरान अभिनेत्री अपने लुक को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। दरअसल, अथिया शेट्टी और केएल राहुल को बीती शाम एक-दूसरे के हाथ थामे हुए मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किया गया। दोनों यहां डिनर डेट पर पहुंचे थे। इस दौरान अथिया प्रिंटेड ब्लू शर्ट और डेनिम जींस में दिखाई दीं, तो राहुल व्हाइट शर्ट और ब्लू डेनिम में नजर आए। इस लुक में अथिया बेहद स्टाइलिश और कूल लग रही थीं,...
बजट पेश होने से पहले भारत के लिए महंगाई दर का अनुमान जारी, जानें मिलेगी राहत या बरकरार रहेगी आफत |

बजट पेश होने से पहले भारत के लिए महंगाई दर का अनुमान जारी, जानें मिलेगी राहत या बरकरार रहेगी आफत |

देश-विदेश
बजट पेश होने से पहले भारत के लिए महंगाई दर का अनुमान जारी, जानें मिलेगी राहत या बरकरार रहेगी आफत | विकसित अर्थव्यवस्थाओं में वार्षिक औसत मुद्रास्फीति 2022 की 7.3 प्रतिशत से घटकर 2023 में 4.6 प्रतिशत और 2024 में 2.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है। आईएमएफ ने कहा कि उभरते बाजारों और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में अनुमानित वार्षिक मुद्रास्फीति 2022 की 14.2 प्रतिशत की तुलना में 2024 में 2024 तक 8.6 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। चालू वित्तीय वर्ष के 6.8% की तुलना में अगले वित्तीय वर्ष में भारत में महंगाई दर 5% से नीचे फिसलने की संभावना है। वर्ष 2024 में यह घटकर 4 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने मंगलवार को यह बात कही है। IMF के रिसर्च डिपार्टमेंट के डिविजन चीफ डेनियल लीघ के ने कहा है कि भारत में महंगाई दर 2022 के 6.8% की तुलना में 2023 में घटकर 5% पर पहुंचने की उम्मीद है। 2024 में इ...
घर बनाने के लिए भूमि के साथ धन भी देगी सरकार, पुनर्वास और विस्थापन के लिए बनाई ये रणनीति |

घर बनाने के लिए भूमि के साथ धन भी देगी सरकार, पुनर्वास और विस्थापन के लिए बनाई ये रणनीति |

उत्तराखण्ड
घर बनाने के लिए भूमि के साथ धन भी देगी सरकार, पुनर्वास और विस्थापन के लिए बनाई ये रणनीति | अपर मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में हुई एचपीसी की बैठक में जिलाधिकारी चमोली के प्रस्तावों पर चर्चा के बाद तीन विकल्पों पर मुहर लगाई गई। जोशीमठ आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और विस्थापन के लिए सरकार ने तीन विकल्पों का प्रस्ताव रखा है। जिलाधिकारी स्तर पर बनी कमेटी के सुझावों पर अपर मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में बनी उच्चाधिकार प्राप्त समिति (एचपीसी) ने तीनों विकल्पों पर अपनी सैद्धांतिक सहमति दे दी है। अब इन्हें राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में रखा जाएगा। आपदा प्रभावितों को भूमि और भवनों के क्षति की एवज में एकमुश्त समाधान (वन टाइम सेटलमेंट) के साथ ही घर के बदले घर और भूमि के बदले भूमि का विकल्प भी दिया गया है। सोमवार को राज्य सचिवालय में अपर मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में...
ऋषिकेश में पीएम मोदी के गुरु के आश्रम पहुंचे विरुष्का, समाधि स्थल पर लगाया ध्यान |

ऋषिकेश में पीएम मोदी के गुरु के आश्रम पहुंचे विरुष्का, समाधि स्थल पर लगाया ध्यान |

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश में पीएम मोदी के गुरु के आश्रम पहुंचे विरुष्का, समाधि स्थल पर लगाया ध्यान | भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व खिलाड़ी विराट कोहली और उनकी पत्नी फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सोमवार को ऋषिकेश पहुंचे। यहां वे शीशमझाड़ी स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम पहुंचे। यहां विराट कोहली ने पत्नी और अपनी माता सरोज कोहली के साथ स्वामी दयानंद सरस्वती के समाधि स्थल के दर्शन किए। इस दौरान विराट कोहली ने समाधि स्थल पर 20 मिनट का ध्यान भी लगाया। बता दें कि स्वामी दयानंद आश्रम में इससे पहले सुपरस्टार रजनीकांत समेत कई अभिनेता और राजनीति से जुड़े लोग भी समाधि स्थल के दर्शन के लिए आ चुके हैं। सोमवार सुबह विराट कोहली परिवार के साथ ऋषिकेश से सटे यमकेश्वर क्षेत्र के एक रिजॉर्ट में पहुंचे। उनके पहुंचने की किसी को खबर नहीं लगी। शाम को विराट , अनुष्का शर्मा और सर...
यमुनोत्री धाम के पास चार मकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख |

यमुनोत्री धाम के पास चार मकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख |

उत्तराखण्ड
यमुनोत्री धाम के पास चार मकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख | यमुनोत्री धाम से लगे गीठ पट्टी के राना गांव में देर रात चार मकानों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के बड़कोट में यमुनोत्री धाम से लगे गीठ पट्टी के राना गांव में देर रात अचानक चार मकानों में आग लग गई। आग से चारों मकान जलकर राख हो गए। जबकि एक मकान आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है। गांव के मुकेश चौहान ने बताया कि सोमवार देर रात करीब एक बजे गांव के बीचोंबीच अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते चार मकान आग की चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। इससे पहले गांव के लोग भी आग बुझाने में जुटे थे। काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया और फैल रही आग को काबू में किया गया। इस भीषण अग्निकांड में सोवेदंर ...