छोटे पर्दे पर होने जा रही राम और लक्ष्मण की जंग, हितेन तेजवानी ने कहानी के सार से उठाया पर्दा |
छोटे पर्दे पर होने जा रही राम और लक्ष्मण की जंग, हितेन तेजवानी ने कहानी के सार से उठाया पर्दा |
लोकप्रिय अभिनेता हितेन तेजवानी की छोटे परदे पर वापसी हो गई है। वह सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' की कहानी में हुए बदलाव के चलते इस धारावाहिक में आए तो लोगों को यही लगा कि वह इस शो में राम कपूर की भूमिका निभा रहे हैं और नकुल मेहता की जगह लेने वाले हैं। नकुल मेहता और दिशा परमार दोनों ये शो छोड़ चुके हैं। ‘अमर उजाला’ से एक मुलाकात में हितेन ने अपनी इस नई भूमिका को लेकर लंबी बात की और साथ ही अपनी उस फिल्म 'जिंदगी शतरंज है' के बारे में भी बातें की जो इसी महीने रिलीज होने जा रही है।
फिल्म 'जिंदगी शतरंज है' एक नए जमाने की रोचक, रोमांचक और रहस्य से भरपूर फिल्म है। इस फिल्म में हितेन तेजवानी ऐसा किरदार निभा रहे हैं जिसे एक महिला धोखेबाज कहकर अपना पति मानने से इनकार कर देती है। महिला को यह भी साबित ...




