Saturday, March 7News That Matters

Month: January 2023

स्थायी विस्थापन के लिए पीपलकोटी में जमीन चिन्हित, पहले चरण में बसाए जाएंगे 125 से 130 परिवार |

स्थायी विस्थापन के लिए पीपलकोटी में जमीन चिन्हित, पहले चरण में बसाए जाएंगे 125 से 130 परिवार |

उत्तराखण्ड
स्थायी विस्थापन के लिए पीपलकोटी में जमीन चिन्हित, पहले चरण में बसाए जाएंगे 125 से 130 परिवार | समुद्रतल से 1260 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पीपलकोटी में स्थायी विस्थापन के लिए भूमि को चिह्नित कर लिया गया है। जोशीमठ शहर से करीब 36 किमी की दूरी पर स्थित पीपलकोटी में करीब दो हेक्टेयर क्षेत्रफल में 125 से 130 परिवारों को बसाया जाएगा। चमोली जिला प्रशासन ने जीएसआई की ओर से भूमि सर्वेक्षण जांच के बाद पीपलकोटी में स्थायी विस्थापन के लिए दो हेक्टयर भूमि को हरी झंडी दे दी है। अब सीबीआरआई की ओर से भूमि का विकास और भवनों के लेआउट बनाने का काम किया जाएगा। मंगलवार को राज्य सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि समुद्रतल से 1260 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पीपलकोटी में स्थायी विस्थापन के लिए भूमि को चिह्नित कर लिया गया है। जोशीमठ श...
इस महीने होने वाली उत्तराखंड PCS मुख्य परीक्षा और फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा स्थगित, नई तिथियां जारी |

इस महीने होने वाली उत्तराखंड PCS मुख्य परीक्षा और फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा स्थगित, नई तिथियां जारी |

उत्तराखण्ड
इस महीने होने वाली उत्तराखंड PCS मुख्य परीक्षा और फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा स्थगित, नई तिथियां जारी | पेपर लीक मामले के बाद प्रदेशभर से युवा लगातार मांग कर रहे थे कि पीसीएस मुख्य परीक्षा भी स्थगित की जाए। जांच कराई जाए और बाद में दोबारा परीक्षा कराई जाए। आयोग के अध्यक्ष ने विशेष बैठक बुलाई , जिसमें तय हुआ कि इस महीने होने वाली फॉरेस्ट गार्ड और पीसीएस परीक्षा को तत्काल स्थगित किया जाएगा। पटवारी-लेखपाल भर्ती का पेपर लीक होने के बाद लगातार उठ रह सवालों के मद्देनजर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस महीने होने वाली फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा और पीसीएस मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी है। इनकी नई तिथियां जारी कर दी गई हैं। आयोग के अति गोपन विभाग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी के पेपर लीक में जेल की सलाखों के पीछे जाने के बाद प्रदेशभर से युवा लगातार यह मांग कर रहे थे कि पीसीएस मुख्य परीक्षा भी स्थ...
23 से 26 जनवरी तक प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का अनुमान, जानें आज कैसा है मौसम का मिजाज |

23 से 26 जनवरी तक प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का अनुमान, जानें आज कैसा है मौसम का मिजाज |

उत्तराखण्ड
23 से 26 जनवरी तक प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का अनुमान, जानें आज कैसा है मौसम का मिजाज | मौसम के बदले मिजाज के चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पंतनगर में अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री, मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के फिर सक्रिय होने के चलते तीन जिलों में बुधवार से मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जैसे जिलों में 20 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं, 23 से 26 जनवरी तक पूरे उत्तराखंड में जोरदार बारिश के साथ ही पहाड़ों में बर्फबारी का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता देखने को मिल रही है। अगले चौबीस घंटे में ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार में जहां ...
बेटे की शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे पिता, खाई में गिरते ही कार के उड़े परखच्चे, घर में पसरा मातम |

बेटे की शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे पिता, खाई में गिरते ही कार के उड़े परखच्चे, घर में पसरा मातम |

उत्तराखण्ड
बेटे की शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे पिता, खाई में गिरते ही कार के उड़े परखच्चे, घर में पसरा मातम | उत्तराखंड में टिहरी के आगर गांव में जहां कुंवर सिंह रावत के घर पर बेटे की शादी की तैयारी चल रही थी वहां अचानक परिजनों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। तब पता चला कि शादी का कार्ड बांटने द्यूली गांव जा रहे कुंवर सिंह की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। खबर सुनते ही गांव में मातम पसर गया। कोई घटनास्थल की ओर गए तो कोई कुंवर सिंह के घर। बताया गया कि कुछ दिनों बाद दुर्घटना में काल के गाल में समाए दीवान सिंह की बहन की शादी भी तय थी लेकिन घर में शादी का उत्साह मातम में बदल गया। आगर गांव में कुंवर सिंह का परिवार व रिश्ते नातेदार बेटे की शादी की तैयारी में जुटे थे लेकिन मंगलवार को हुई कार दुर्घटना में घर के मुखिया की मौत से सभी तैयारियां धरी की धरी रह गई। नाते-रिश्तेदारों क...
दो और होटलों में आई दरारें… PWD का गेस्ट हाउस हुआ तिरछा, जल्द किया जाएगा ध्वस्त |

दो और होटलों में आई दरारें… PWD का गेस्ट हाउस हुआ तिरछा, जल्द किया जाएगा ध्वस्त |

उत्तराखण्ड
दो और होटलों में आई दरारें... PWD का गेस्ट हाउस हुआ तिरछा, जल्द किया जाएगा ध्वस्त | जोशीमठ में भू-धंसाव नहीं रुक रहा है। अब तक शहर के 849 भवनों में दरारें आ चुकी हैं। वहीं, होटल माउंट व्यू और मलारी इन के बाद अब दो अन्य कॉमेट और स्नो क्रेस्ट होटलों में भी दरारें आई हैं। होटल आपस में मिलने लगे हैं। वहीं, तहसील भवनों के ऊपरी और निचले हिस्से में भी भू-धंसाव हो रहा है। सीबीआरआई की ओर से इनकी मॉनीटरिंग की जा रही है। सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. सिन्हा ने बताया कि अगर ध्वस्तीकरण की जरूरत हुई तो इन्हें भी पूरी प्रक्रिया अपनाने के बाद ध्वस्त कर दिया जाएगा। सीबीआरआई ने मकानों पर क्रेकमीटर लगाए हैं। इससे दरारों की प्रवृत्ति का पता लगाया जा रहा है। वहीं, लोक निर्माण विभाग का गेस्ट हाउस भी तिरछा हो गया है। यहां का पूरा भवन एक तरफ को धंस गया है। इसलिए प्रशासन ने इस पर ध्वस्तीकरण के लिए स्टीकर लगा दिया...
ठंड के बीच भी भारत के इस राज्य में टूटे बिजली की खपत के रिकॉर्ड, गर्मियों से पहले ही आई ये नौबत |

ठंड के बीच भी भारत के इस राज्य में टूटे बिजली की खपत के रिकॉर्ड, गर्मियों से पहले ही आई ये नौबत |

देश-विदेश
ठंड के बीच भी भारत के इस राज्य में टूटे बिजली की खपत के रिकॉर्ड, गर्मियों से पहले ही आई ये नौबत | चौंकाने वाली बात यह है कि गर्मियों के मौसम से इतर बिजली खपत का सर्वकालिक उच्चतम स्तर सर्दी के मौसम में आया है। कर्नाटक में फिलहाल विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मी जारी है। सत्तासीन भाजपा इस बीच विपक्षी दल कांग्रेस के मुफ्त बिजली के वादे को लेकर उस पर निशाना साध रही है। इस बीच राज्य से विद्युत आपूर्ति को लेकर ही एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कर्नाटक में इसी 13 जनवरी को बिजली की खपत के सभी पिछले रिकॉर्ड टूट गए। चौंकाने वाली बात यह है कि गर्मियों के मौसम से इतर बिजली खपत का सर्वकालिक उच्चतम स्तर सर्दी के मौसम में आया है। माना जा रहा है कि अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो कर्नाटक इस साल बिजली खपत के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा। उत्तराँचल क्राईम न्यूज़ के लिए ब्यूरो रिपोर्ट |...
अब्दुल रहमान मक्की कौन ? जिसे कर दिया गया वैश्विकआतंकी घोषित,चीन भी नहीं कर सका मदद |

अब्दुल रहमान मक्की कौन ? जिसे कर दिया गया वैश्विकआतंकी घोषित,चीन भी नहीं कर सका मदद |

देश-विदेश
अब्दुल रहमान मक्की कौन ? जिसे कर दिया गया वैश्विकआतंकी घोषित,चीन भी नहीं कर सका मदद | भारत और अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की 1267 आईएसआईएल और अल कायदा प्रतिबंध समिति के तहत मक्की को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने के लिए एक संयुक्त प्रस्ताव भी पेश किया था। हालांकि, जून 2022 में चीन ने ऐन मौके पर इसे रोक दिया। लेकिन इस बार चीन ने भी हाथ खींच लिया। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने सोमवार को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की (Abdul Rehman Makki) को अपनी आईएसआईएल (दाएश) और अल-कायदा प्रतिबंध समिति के तहत एक वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया। इस घोषणा के बाद सबसे बड़ा झटका जहां पाकिस्तान को लगा है वहीं दूसरा झटका आतंकी हाफीज सईद को लगा है। दरअसल, मक्की हाफीज सईद का बहनोई है। आइए जानते हैं अब्दुल रहमान मक्की कौन है जिसे वैश्विक आतंकी घोषित करने से इस बार चीन भी ...
फंड की खातिर ममता बनर्जी सरकार ने बंगाल में केंद्र की आवास योजना का नाम किया दुरुस्त |

फंड की खातिर ममता बनर्जी सरकार ने बंगाल में केंद्र की आवास योजना का नाम किया दुरुस्त |

देश-विदेश
फंड की खातिर ममता बनर्जी सरकार ने बंगाल में केंद्र की आवास योजना का नाम किया दुरुस्त | पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत धनराशि तत्काल जारी करने की मांग की है। राज्य सरकार ने अपने पत्र में लिखा है कि अगर फंड जारी करने में और देरी हुई तो राज्य 11 लाख घरों के निर्माण की 31 मार्च की समय सीमा को पूरा करने में विफल हो जाएंगे। राज्य ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के पत्र का दिया जवाब अधिकारी ने कहा कि राज्य द्वारा सोमवार को भेजा गया पत्र, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के 493 पन्नों के पत्र का जवाब है, जिसमें योजना के हिस्से के रूप में किए गए खर्चों का ब्योरा मांगा गया है। विशेष रूप से, भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यान्वयन में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए पश्चिम बंगाल में निरीक्षण दल भेजती रही है। पत्र में राज्य ने स्पष्...
भू-धंसाव में घर छोड़ने वाले छात्रों के लिए CBSE की विशेष राहत, विस्थापित जगह पर दे सकेंगे परीक्षा|

भू-धंसाव में घर छोड़ने वाले छात्रों के लिए CBSE की विशेष राहत, विस्थापित जगह पर दे सकेंगे परीक्षा|

उत्तराखण्ड
भू-धंसाव में घर छोड़ने वाले छात्रों के लिए CBSE की विशेष राहत, विस्थापित जगह पर दे सकेंगे परीक्षा| बोर्ड के संयुक्त सचिव एवं क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने चमोली के डीएम व सभी स्कूलों को पत्र भेजकर बताया कि चमोली जिले में सीबीएसई 10वीं के 1142 छात्र और 12वीं के 743 छात्र 15 फरवरी से शुरू होने जा रही बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे। जोशीमठ भू-धंसाव की वजह से विस्थापित होने वाले परिवारों के बच्चों को 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने में कोई परेशानी नहीं होगी। सीबीएसई देहरादून ने ऐसे छात्रों के लिए विस्थापित स्थान के केंद्र पर परीक्षा की विशेष व्यवस्था की है। बोर्ड के संयुक्त सचिव एवं क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने चमोली के डीएम व सभी स्कूलों को पत्र भेजकर बताया कि चमोली जिले में सीबीएसई 10वीं के 1142 छात्र और 12वीं के 743 छात्र 15 फरवरी से शुरू होने जा रही बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे। ...
लखनऊ में रेलवे में नौकरी न लगने पर युवक ने लगाईं फांसी , पुलिस को मिला सुसाइड नोट |

लखनऊ में रेलवे में नौकरी न लगने पर युवक ने लगाईं फांसी , पुलिस को मिला सुसाइड नोट |

उत्तरप्रदेश
लखनऊ में रेलवे में नौकरी न लगने पर युवक ने लगाईं फांसी , पुलिस को मिला सुसाइड नोट | लखनऊ में रेलवे में नौकरी नहीं लगने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक के पास से सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि मेरा रेलवे में सलेक्शन नहीं हुआ। इसलिए जान दे रहा हूं। पिता ने जांच की मांग करते हुए तहरीर दी है। लखनऊ के निगोहां के करनपुर गांव में शुक्रवार को दिलीप रावत (34) ने झोपड़ी में फांसी लगा ली। शनिवार सुबह पड़ताल के दौरान शव के पास से पुलिस को सुसाइड नोट मिला। इसमें युवक ने रेलवे में नौकरी न मिलने से परेशान होने की बात लिखते हुए खुद को मौत का जिम्मेदार बताया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव के मुताबिक, करनपुर निवासी हनुमान रावत रेलवे से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि बेटा दिलीप देर शाम करीब आठ बजे बिना कुछ बताए निकल गया था और देर रात तक नहीं लौटा। सुबह तलाश शुरू की तो ...