Saturday, March 7News That Matters

Month: January 2023

सत्ता पाने के लिए बसपा ने बनाया नया प्लान! लोकसभा चुनावों से पहले बदलेगा पार्टी का पूरा हुलिया |

सत्ता पाने के लिए बसपा ने बनाया नया प्लान! लोकसभा चुनावों से पहले बदलेगा पार्टी का पूरा हुलिया |

उत्तरप्रदेश, राजनीतिक
सत्ता पाने के लिए बसपा ने बनाया नया प्लान! लोकसभा चुनावों से पहले बदलेगा पार्टी का पूरा हुलिया | बहुजन समाज पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेता बताते हैं कि पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर और मायावती के भतीजे आकाश आनंद की ओर से पार्टी में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौका देने की बात की है। ऐसा करके पार्टी न सिर्फ बड़े बदलाव करेगी, बल्कि उसके परिणाम भी आने वाले लोकसभा चुनावों में दिखेंगे सत्ता पाने के लिए बसपा ने बनाया नया प्लान! लोकसभा चुनावों से पहले बदलेगा पार्टी का पूरा हुलिया!कभी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में एकछत्र राज करने वाली बहुजन समाज पार्टी (BSP) इस वक्त महज एक विधायक के साथ विधानसभा में अपनी पार्टी की नुमाइंदगी कर रही है। कभी लोकसभा सीटों के नाम पर जीरो पर पहुंचने वाली बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) इस वक्त अपने दस सांसदों के साथ लोकसभा में प्रतिनिधित्व तो कर रही है, लेकिन...
दुर्घटनाग्रस्त विमान का ‘ब्लैक बॉक्स’ मिला, लापता चार लोगों की तलाश अब भी जारी |

दुर्घटनाग्रस्त विमान का ‘ब्लैक बॉक्स’ मिला, लापता चार लोगों की तलाश अब भी जारी |

देहरादून
दुर्घटनाग्रस्त विमान का 'ब्लैक बॉक्स' मिला, लापता चार लोगों की तलाश अब भी जारी | नेपाल के पोखरा में रविवार को हुई विमान दुर्घटना में 72 यात्रियों में से अब तक 68 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं जिसमें पांच भारतीय भी शामिल थे। लेकिन अभी भी चार लोगों की बॉडी बरामद नहीं हो सकी है, जिसकी तलाश आज फिर से शुरू कर दी गई है। वहीं सेना ने बयान जारी करते हुए कहा कि अभी तक उसे कोई जिंदा नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है। इस ब्लैक बॉक्स के जरिए हादसे का कारण पता लगाया जा सकेगा। वहीं विमान हादसे को लेकर नेपाल में आज एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। मंजिल पर पहुंचने से कुछ सेकेंड पहले हुई दुर्घटना यति एयरलाइंस के 9N-ANC ATR-72 विमान ने काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रविवार सुबह 10:33 बजे उड़ान भरी और उतरने से कुछ मिनट पहले पु...
राहुल गांधी ने की जोशीमठ आपदा पर लंबी चर्चा, बोले- भयभीत करने वाली हैं तस्वीरें |

राहुल गांधी ने की जोशीमठ आपदा पर लंबी चर्चा, बोले- भयभीत करने वाली हैं तस्वीरें |

उत्तराखण्ड
राहुल गांधी ने की जोशीमठ आपदा पर लंबी चर्चा, बोले- भयभीत करने वाली हैं तस्वीरें | प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा से भी जोशीमठ मामले में चर्चा करते हुए राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वह आपदाग्रस्त क्षेत्र के लोगों की हर संभव मदद करें। उत्तराखंड के जाने माने पर्यावरणविद् एवं वैज्ञानिक से मुलाकात कर यात्रा के दौरान साथ चलते हुए राहुल गांधी ने जोशीमठ आपदा पर लंबी चर्चा की। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उत्तराखंड के जाने माने पर्यावरणविद् एवं वैज्ञानिक प्रो. शेखर पाठक, प्रो. बीएस बुटोला एवं प्रो. प्रकाश उपाध्याय से मुलाकात कर यात्रा के दौरान साथ चलते हुए जोशीमठ आपदा पर लंबी चर्चा की। उन्होंने जोशीमठ आपदा से निपटने और भू-धंसाव रोकने व आपदाग्रस्त क्षेत्र के लोगों की सहायता के लिए सुझाव मांगे। यह जानकारी देते हुए उपाध्यक...
कर्नाटक में इंजन फेल होने के बाद पैराग्लाइडर क्रैश, सड़क पर उतरते ही कार से टकराया |

कर्नाटक में इंजन फेल होने के बाद पैराग्लाइडर क्रैश, सड़क पर उतरते ही कार से टकराया |

देश-विदेश
कर्नाटक में इंजन फेल होने के बाद पैराग्लाइडर क्रैश, सड़क पर उतरते ही कार से टकराया | कर्नाटक के कोडागु से एक वायरल वीडियो सामने आया है जहां एक पैराग्लाइडर को इंजन फेल होने के कारण क्रैश लैंडिंग करनी पड़ी। कर्नाटक के कोडागु से एक वायरल वीडियो सामने आया है जहां इंजन फेल होने के कारण एक पैराग्लाइडर को क्रैश लैंडिंग करनी पड़ी। यह लैंडिंग बेहद खतरनाक थी। हालांकि, गनीमत रही कि दोनों पैराग्लाइडर पायलट इस घटना में बाल-बाल बच गए। दोनों को हल्की चोटें आई हैं। वीडियो में, एक उच्च गति पैराग्लाइडर को लगभग सुनसान राजमार्ग पर क्रैश लैंडिंग करते देखा जा सकता है कार से भी टकराया वीडियो में एक कार को दूसरी तरफ से आते हुए देखा जा सकता है, जो क्रैश पैराग्लाइडर से हल्की टक्कर के बाद अलग हो गई। पैराग्लाइडर को अपनी ओर आते देख कार को सड़क से नीचे उतरते देखा जा सकता है। यह घटना कथित तौर पर पोन्नमपेट तालु...
जमीन की भीतरी परत खोलेगी जोशीमठ के भू-गर्म में छुपे राज, जियोफिजिकल और जियोटेक्निकल सर्वेक्षण शुरू |

जमीन की भीतरी परत खोलेगी जोशीमठ के भू-गर्म में छुपे राज, जियोफिजिकल और जियोटेक्निकल सर्वेक्षण शुरू |

उत्तराखण्ड
जमीन की भीतरी परत खोलेगी जोशीमठ के भू-गर्म में छुपे राज, जियोफिजिकल और जियोटेक्निकल सर्वेक्षण शुरू | जियोफिजिकल और जियोटेक्निकल सर्वेक्षण का काम जोशीमठ में वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी, आईआईटी रुड़की, राष्ट्रीय भू-भौतिकी अनुसंधान संस्थान (एनजीआरआई) हैदराबाद के वैज्ञानिकों की टीम की ओर से किया जाएगा। जोशीमठ में भू-धंसाव को लेकर किए जा रहे तमाम अध्ययनों के बीच जियोफिजिकल और जियोटेक्निकल सर्वेक्षण काफी अहम हैं। इनसे यह स्पष्ट हो पाएगा की जोशीमठ में जमीन के भीतर पानी का प्रवाह किस रास्ते पर है। वह कितना दबाव उत्पन्न कर रहा है और कहां फूटकर जमीन से बाहर निकलने की संभावना है। जियोफिजिकल और जियोटेक्निकल सर्वेक्षण का काम जोशीमठ में वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी, आईआईटी रुड़की, राष्ट्रीय भू-भौतिकी अनुसंधान संस्थान (एनजीआरआई) हैदराबाद के वैज्ञानिकों की टीम की ओर से किया ज...
होटलों को ढहाने का काम जारी, राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई |

होटलों को ढहाने का काम जारी, राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई |

उत्तराखण्ड
होटलों को ढहाने का काम जारी, राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई | सुप्रीम कोर्ट जोशीमठ भू-धंसाव से जुड़ी याचिका पर आज सोमवार को सुनवाई करेगा। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने जोशीमठ संकट को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग करते हुए याचिका दी है। सुप्रीम कोर्ट की कार्यसूची के अनुसार चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा व जस्टिस जेबी पारदीवाला की पीठ मामला सुनेगी। कई और घरों में दरारें जोशीमठ के कई और घरों में भी रविवार को नए सिरे से दरारें आ गईं। औली रोपवे के प्लेटफॉर्म में आई दरार भी चौड़ी हो गई। होटल स्नो क्रेस्ट और कोमेट तेजी से झुक रहे हैं। सीबीआरआई के वैज्ञानिकों की देखरेख में होटल माउंट व्यू और मलारी इन को ढहाने की कार्रवाई रविवार चौथे दिन भी जारी है। दो दिनों तक टीम ने होटल में रखीं सामग्री को क्रेन के सहारे जमीन पर उतारा और...
कर्मी से हुआ था झगड़ा, गुस्से में युवक ने पुलिस को दी आतंकी हमले की सूचना |

कर्मी से हुआ था झगड़ा, गुस्से में युवक ने पुलिस को दी आतंकी हमले की सूचना |

देश-विदेश
कर्मी से हुआ था झगड़ा, गुस्से में युवक ने पुलिस को दी आतंकी हमले की सूचना | पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ट्रेन में सफर के दौरान उसका रेलवे पुलिस फोर्स के एक कर्मचारी से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद गुस्से में उसने आतंकी हमले की फर्जी कॉल की थी। महाराष्ट्र के पुणे रेलवे स्टेशन पर आतंकी हमले की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया और सर्च अभियान शुरू कर दिया गया। हालांकि जांच के बाद आतंकी हमले की यह कॉल फर्जी पाई गई। पुणे पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि आरोपी युवक का रेलवे पुलिस फोर्स के एक कर्मचारी से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम को आतंकी हमले की फर्जी कॉल की थी।   खबर के अनुसार, शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि पुणे रेलवे स्टेशन पर आतंकी हमल...
भू-धंसाव से एशिया के सबसे बड़े जोशीमठ-औली रोपवे पर आई दरारें, खतरे को देखते हुए संचालन बंद |

भू-धंसाव से एशिया के सबसे बड़े जोशीमठ-औली रोपवे पर आई दरारें, खतरे को देखते हुए संचालन बंद |

उत्तराखण्ड
भू-धंसाव से एशिया के सबसे बड़े जोशीमठ-औली रोपवे पर आई दरारें, खतरे को देखते हुए संचालन बंद | भू-धंसाव से एशिया के सबसे बड़े जोशीमठ-औली रोपवे की प्लेटफार्म पर दरारें आ गई है। खतरे को देखते हुए रोपेव का संचालन बंद कर दिया गया है। कल शुक्रवार रात को रोपवे पर ये दरारें आई है। रोपवे का एक टावर प्रशासन की ओर से असुरक्षित घोषित किए क्षेत्र में है जिसके चलते रोपवे को लेकर भी आशंकाएं तेज हो गई थी। जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव से जोशीमठ-औली रोपवे भी प्रभावित हो गया है। इससे पहले प्रशासन ने जहां चार वार्डो को असुरक्षित घोषित किया है उसमें मनोहर बाग वार्ड भी है और रोपवे का एक नंबर टावर यहीं लगा है। रोपवे प्रबंधक दिनेश भट्ट का कहना था कि रोपवे के टावर की हर दिन नियमित निगरानी की जा रही है। जोशीमठ से औली तक इस रोपवे की दूरी करीब चार किमी है जिसमें 10 टावर लगे हैं। रोपवे से जोशीमठ से औली पहुंचने म...
हाईकोर्ट ने की मामले में दायर याचिका पर सुनवाई, सरकार और आयोग से जवाब तलब |

हाईकोर्ट ने की मामले में दायर याचिका पर सुनवाई, सरकार और आयोग से जवाब तलब |

देहरादून
हाईकोर्ट ने की मामले में दायर याचिका पर सुनवाई, सरकार और आयोग से जवाब तलब | चार-पांच दिसंबर 2021 को परीक्षा हुई और सात अप्रैल को परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा में करीब डेढ़ लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 916 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन हुआ। अभ्यर्थियों के चयन के बाद उनके सर्टिफिकेट का सत्यापन हुआ, लेकिन पेपर लीक होेने के बाद मुकदमा दर्ज करते हुए सभी नियुक्तियां निरस्त कर दी गईं। हाईकोर्ट ने शुक्रवार को यूकेएसएसएससी के 900 सौ से अधिक पदों पर हुए चयन को निरस्त करने के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई की। न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा की एकलपीठ ने राज्य सरकार और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को जवाब दाखिल करने के निर्देश देते हुए अगली सुनवाई के लिए 17 फरवरी की तारीख तय की है। जगपाल सिंह और अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि आयोग ने स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के...
अनुसूचित जाति के युवक को पीटने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, मंदिर में जाने पर जलती लकड़ी से था पीटा |

अनुसूचित जाति के युवक को पीटने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, मंदिर में जाने पर जलती लकड़ी से था पीटा |

उत्तराखण्ड, क्राइम
अनुसूचित जाति के युवक को पीटने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, मंदिर में जाने पर जलती लकड़ी से था पीटा | मंदिर में प्रवेश करने पर अनुसूचित जाति के युवक को रात भर बंधक बना कर जलती लकड़ी से पीटने के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने उत्तरकाशी के डीएम व एसपी को नोटिस भेजा है। प्रकरण के पांचों आरोपियों को पुलिस ने गांव से गिरफ्तार कर लिया। मंदिर में प्रवेश करने पर अनुुसूचित जाति के युवक की पिटाई प्रकरण के पांचों आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार देर शाम गांव से गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए पीड़ित पक्ष के समर्थन में अनुसूचित जाति के लोग पूरे दिन मोरी थाने में जमे रहे। मोरी विकास खंड के बेनौल गांव के अनुसूचित जाति के युवक आयुष (22) ने क्षेत्र के पांच सवर्णों पर जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। युवक का आरोप था कि सालरा गांव के मंदिर में प्रवे...