Friday, March 6News That Matters

Day: February 6, 2023

जोशीमठ में हादसा, होटल तोड़ने के काम में लगा मजदूर गिरा, हालत नाजुक |

जोशीमठ में हादसा, होटल तोड़ने के काम में लगा मजदूर गिरा, हालत नाजुक |

उत्तराखण्ड
जोशीमठ में हादसा, होटल तोड़ने के काम में लगा मजदूर गिरा, हालत नाजुक | जोशीमठ में भू-धंसाव के कारण खतरे की जद में आने से तोड़े जा रहे दो होटलों की तीन-तीन मंजिल तक ध्वस्त की जा चुकी हैं। सोमवार को यहां ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की दौरान हादसा हो गया है। एक मजदूर नीचे गिर गया। जोशीमठ में माउंट व्यू और मलारी इन होटल को तोड़ने में लगा एक मजदूर गिर गया। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने मजदूर को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत बहुत नाजुक है। भू-धंसाव के कारण खतरे की जद में आने से तोड़े जा रहे दो होटलों की तीन-तीन मंजिल तक ध्वस्त की जा चुकी हैं जिससे दोनों होटल बदरीनाथ हाईवे के बराबर पर आ गए हैं। ध्वस्तीकरण पूरा करने में अभी और समय लग सकता है। दरारें आने से असुरक्षित हो गए होटल माउंट व्यू और मलारी इन को 12 जनवरी से तोड़ने का काम शुरू किया गया था। उत्तराँचल क्राईम न्यूज़ के लिए ब्यूरो रिपोर्ट...
‘भारत सरकार की वैक्सीन नीति अच्छी, लेकिन यह मेरी व्यक्तिगत राय’, बोले शशि थरूर |

‘भारत सरकार की वैक्सीन नीति अच्छी, लेकिन यह मेरी व्यक्तिगत राय’, बोले शशि थरूर |

देश-विदेश
'भारत सरकार की वैक्सीन नीति अच्छी, लेकिन यह मेरी व्यक्तिगत राय', बोले शशि थरूर | वैक्सीन नीति को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारत सरकार की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन लोगों पर प्रभावी है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भारत सरकार की वैक्सीन नीति की तारीफ की है। एक निजी समाचार चैनल के कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत सरकार की वैक्सीन नीति अच्छी है। वैक्सीन आपने भी लगवाई और हमने भी लगवाई जो कि प्रभावी रही। वैक्सीन का प्रभाव लोगों पर अच्छा है। हालांकि उन्होंने अपने इस बयान को व्यक्तिगत बताया है। मुशर्रफ हमारे कट्टर दुश्मन थे लेकिन 2002 के बाद अलग कहानी थी  शशि थरूर ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि मुशर्रफ हमारे कट्टर दुश्मन थे, जो कारगिल के लिए जिम्मेदार थे, लेकिन 2002 के बाद यह अलग कहानी थी। पीएम वाजपेयी की भाजपा सरकार ने पाकिस्तान के साथ संघर्...
पाकिस्तान के इन कलाकारों के साथ बॉलीवुड के एक्टर्स ने किया हॉलीवुड डेब्यू, दिखा अलग अंदाज |

पाकिस्तान के इन कलाकारों के साथ बॉलीवुड के एक्टर्स ने किया हॉलीवुड डेब्यू, दिखा अलग अंदाज |

मनोरंजन
पाकिस्तान के इन कलाकारों के साथ बॉलीवुड के एक्टर्स ने किया हॉलीवुड डेब्यू, दिखा अलग अंदाज | बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में बनती हैं। बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हैं, जिनके देश और दुनिया भर में लाखों फैन से हैं। इनके अलावा बॉलीवुड के कई ऐसे कलाकार हैं, जो अब हॉलीवुड की फिल्मों में भी नजर आ रहे हैं। वहीं, एशिया के कई कलाकार हॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं।आज हम उन्हीं कलाकारों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो हॉलीवुड में नजर आ चुके हैं। हरीश पटेल हरीश पटेल बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं। इन्होंने बॉलीवुड की तमाम फिल्मों में काम किया। वह ज्यादातर कॉमेडी फिल्मों में काम करते नजर आए। इसके अलावा उन्होंने साल 2021 में हॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। हरीश पटेल एटरनल फिल्म में नजर आए थे। यह फिल्म 5 नवंबर 2021 को रिलीज हुई थी। उन्होंने फिल्म गुंडा, सूरज, बरसात, लोहा जैसी फिल्मों में काम किया। ...
PM मोदी ने ट्विन-कुकटॉप मॉडल का अनावरण किया, बोले- देश में ऊर्जा की जरूरत बढ़ती जा रही |

PM मोदी ने ट्विन-कुकटॉप मॉडल का अनावरण किया, बोले- देश में ऊर्जा की जरूरत बढ़ती जा रही |

देश-विदेश
PM मोदी ने ट्विन-कुकटॉप मॉडल का अनावरण किया, बोले- देश में ऊर्जा की जरूरत बढ़ती जा रही | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बेंगलुरु में भारत ऊर्जा सप्ताह 2023 कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, राज्यपाल थावरचंद गहलोत और सीएम बसवराज बोम्मई भी मौजूद हैं। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने इंडियन ऑयल द्वारा विकसित सोलर कुकिंग सिस्टम के ट्विन-कुकटॉप मॉडल का अनावरण किया। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपना संबोधन भी दिया। अपने संबोधन में सबसे पहले उन्होंने तुर्किए के भूकंप में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताई। पीएम मोदी ने कहा कि इस समय तुर्की में आए भूकंप पर हम सभी की दृष्टि बनी हुई है। कई लोगों की मृत्यु और काफी नुकसान की खबरें हैं। तुर्की के आसपास के देशों में भी नुकसान की आशंका है। भारत भूकंप पीड़ितों की हर संभव मदद ...
कुछ दिन राहत के बाद अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, यहां बारिश-बर्फबारी के आसार |

कुछ दिन राहत के बाद अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, यहां बारिश-बर्फबारी के आसार |

उत्तराखण्ड
कुछ दिन राहत के बाद अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, यहां बारिश-बर्फबारी के आसार | प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश और बर्फबारी की आशंका है। कुछ दिन लोगों को ठंड से राहत मिली थी, लेकिन एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। पांच जिलों में खासतौर पर अगले 24 घंटे में बारिश की संभालना है। तीन-चार दिन की राहत के बाद राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में अगले 24 घंटे में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना है। वहीं राज्य के बाकी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। राज्य के मैदानी इलाकों में कोहरा छाए रहने के आसार हैं। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/the-chinese-app-was-first-struck-in-dehradun-these-revelations-of-cheating-are-shocking/ मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि हरिद्वार, उधमसिंह नगर जैसे कुछ इलाकों में कोहरा...
देहरादून में सबसे पहले की गई थी चीनी एप पर स्ट्राइक, चौंकाने वाले हैं ठगी के हुए ये खुलासे |

देहरादून में सबसे पहले की गई थी चीनी एप पर स्ट्राइक, चौंकाने वाले हैं ठगी के हुए ये खुलासे |

उत्तराखण्ड
देहरादून में सबसे पहले की गई थी चीनी एप पर स्ट्राइक, चौंकाने वाले हैं ठगी के हुए ये खुलासे | उत्तराखंड एसटीएफ ने मोबाइल एप के जरिये करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को लखीमपुर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया था। इसके जरिए 57 करोड़ के लेन-देन होना सामने आया था। उत्तराखंड के भी 247 लोगों को शिकार बनाया गया था। रविवार को केंद्र सरकार ने लंबी जांच के बाद 232 चीनी एप्स को बंद कर दिया। लोगों को कर्ज और सट्टेबाजी में फंसाने वाले 232 चीनी एप को केंद्र सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया है। इस कार्रवाई का सीधा कनेक्शन देहरादून से जुड़ा है। दो साल पूर्व देहरादून में ही इन चीनी एप के जरिये ठगी के धंधे का खुलासा हुआ था। पता चला था कि देशभर के कई लोगों से 300 करोड़ की ठगी की गई थी। इसके बाद चीनी जालसाजों के आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।   जांच में यह सामने आया था कि ...
582 मलिन बस्तियों के 11 लाख लोगों में से एक को भी नहीं मिल पाया प्रधानमंत्री आवास|

582 मलिन बस्तियों के 11 लाख लोगों में से एक को भी नहीं मिल पाया प्रधानमंत्री आवास|

उत्तराखण्ड
582 मलिन बस्तियों के 11 लाख लोगों में से एक को भी नहीं मिल पाया प्रधानमंत्री आवास| उत्तराखंड के 63 नगर निकायों में 582 मलिन बस्तियों में करीब 11,71,585 लोग रहते हैं। इनमें 36 फीसदी बस्तियां निकायों जबकि दस प्रतिशत राज्य और केंद्र सरकार, रेलवे व वन विभाग की भूमि पर हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उत्तराखंड की 582 मलिन बस्तियों में रहने वाले 11 लाख गरीबों में से किसी एक को भी पक्का घर नसीब नहीं हो पाया। कारण सिर्फ और सिर्फ लचर सरकारी सिस्टम है। दरअसल प्रदेश का कोई भी नगर निकाय इसका प्रस्ताव नहीं बना पाया। नतीजतन, केंद्र सरकार ने इस योजना से मलिन बस्तियों को बाहर कर दिया है। उत्तराखंड के 63 नगर निकायों में 582 मलिन बस्तियों में करीब 11,71,585 लोग रहते हैं। इनमें 36 फीसदी बस्तियां निकायों जबकि दस प्रतिशत राज्य और केंद्र सरकार, रेलवे व वन विभाग की भूमि पर हैं। बाकी 44 प्रतिशत बस्ति...