Friday, March 6News That Matters

Day: February 7, 2023

सीएम धामी ने गौलापार में किया सीवरेज ट्रीटमेंट वेस्ट प्लांट का शुभारंभ, की कई घोषणाएं |

सीएम धामी ने गौलापार में किया सीवरेज ट्रीटमेंट वेस्ट प्लांट का शुभारंभ, की कई घोषणाएं |

उत्तराखण्ड
सीएम धामी ने गौलापार में किया सीवरेज ट्रीटमेंट वेस्ट प्लांट का शुभारंभ, की कई घोषणाएं | सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हल्द्वानी वासियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने गौलापार स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट/ लीगेसी वेस्ट प्लांट का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि प्लांट से हल्द्वानी के लोगों को फायदा मिलेगा। वहीं, सरकार प्रदेश की नदियों को स्वच्छ करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। इसी कड़ी में करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह प्लांट जनता को समर्पित किया गया है। मुख्यमंत्री ने की कई घोषणाएं चिड़ियाघर के लिए जल्द धनराशि जारी की जाएगी। हल्द्वानी में बनेगा नशा मुक्ति केंद्र। सुशीला तिवारी अस्पताल में बनाई जाएगी आधुनिक कैथ लैब। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में विद्युत लाइन ट्रांसफार्मर के लिए जारी की जाएगी धनराशि। सिंचाई नहर गौलापार का जीर्णोद्धार किया जाएगा। हाथीखाना और बं...
पूर्व मिस यूनिवर्स के हरनाज कौर के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई आज, उपासना सिंह ने दर्ज की थी याचिका |

पूर्व मिस यूनिवर्स के हरनाज कौर के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई आज, उपासना सिंह ने दर्ज की थी याचिका |

मनोरंजन
पूर्व मिस यूनिवर्स के हरनाज कौर के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई आज, उपासना सिंह ने दर्ज की थी याचिका | पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू समेत 14 अन्यों के खिलाफ एक्ट्रेस उपासना सिंह द्वारा दायर चंडीगढ़ कोर्ट केस में आज सुनवाई होगी। जी हां, पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू के खिलाफ चंडीगढ़ कोर्ट में मामला दर्ज करवाया गया था, जिसमें एक्ट्रेस पर एक पंजाबी फिल्म को पूरा न करने और बीच में कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने का आरोप लगा है। एक्ट्रेस उपासना सिंह ने पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू समेत 14 अन्यों के खिलाफ फिल्म को लेकर हुए नुकसान के रूप में 1 करोड़ रुपए की भरपाई की मांग को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसकी आज सुनवाई होगी। बता दें की हरनाज संधू के अलावा जिन अन्यों को पार्टी बनाया गया है, उनमें शैरी गिल, एमा सावल, द मिस यूनिवर्स आर्गनाइजेशन, सिटी ऑफ द हॉलीवुड फ्लोरिडा, टाइम्स ग्रुप सीआरएम आदि ...
सीएम धामी के दौरे का काले झंडे दिखाकर विरोध करने पर प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प, कई गिरफ्तार |

सीएम धामी के दौरे का काले झंडे दिखाकर विरोध करने पर प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प, कई गिरफ्तार |

देहरादून
सीएम धामी के दौरे का काले झंडे दिखाकर विरोध करने पर प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प, कई गिरफ्तार | सीएम के हल्द्वानी पहुंचने पर गौला संघर्ष समिति के नेताओं ने भी काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। समिति नेता पम्मी सैफी समेत 50-60 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हल्द्वानी में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काफिले को काले झंडे दिखाकर विरोध करने वाले गौला संघर्ष समिति और यूथ कांग्रेस के कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आंवला गेट के पास सीवरेज ट्रीटमेंट/लीगेसी वेस्ट प्लांट का उद्घाटन सीएम को करना था। इस दौरान युवा कांग्रेस नेता हेमन्त साहू को काले झंडे दिखाकर विरोध करने के चलते गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रदर्शनकारी अंकिता हत्याकांड और पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। इस दौरान प्रदर्शनकरियों की पुलिस से झड़प भी हो गई। गौ...
भारत ने भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप भेजी, तुर्की-सीरिया में अब तक जा चुकीं 4300 से ज्यादा जानें |

भारत ने भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप भेजी, तुर्की-सीरिया में अब तक जा चुकीं 4300 से ज्यादा जानें |

देश-विदेश
भारत ने भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप भेजी, तुर्की-सीरिया में अब तक जा चुकीं 4300 से ज्यादा जानें | तुर्की में बीते दिन भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए थे। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक, पहले भूकंप का केंद्र कहरामनमारस प्रांत के गाजियांटेप शहर से 30 किलोमीटर दूर और जमीन से करीब 24 किलोमीटर नीचे था। स्थानीय समय के मुताबिक, ये भूकंप सुबह 4:17 बजे आया। 6.7 तीव्रता का दूसरा झटका 11 मिनट बाद आया, जिसका केंद्र जमीन से 9.9 किलोमीटर नीचे था। इसके 19 मिनट बाद यानी 4:47 बजे 5.6 तीव्रता का तीसरा भूकंप भी आया। भारत ने भूकंप की मार झेल रहे तुर्की को भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप भेज दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से की गई घोषणा के कुछ घंटों बाद ही भारत ने भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप तुर्की को भारतीय वायु सेना के विमान से भेजी है। दरअसल, तुर्की और सीरिया में घातक भूकंपों के कारण अब...
अब पिज्जा का स्वाद बढ़ाएगा स्वदेशी ऑरिगेनो, सीमैप वैज्ञानिकों ने ईजाद की नई प्रजाति सिम सुदीक्षा |

अब पिज्जा का स्वाद बढ़ाएगा स्वदेशी ऑरिगेनो, सीमैप वैज्ञानिकों ने ईजाद की नई प्रजाति सिम सुदीक्षा |

उत्तराखण्ड
अब पिज्जा का स्वाद बढ़ाएगा स्वदेशी ऑरिगेनो, सीमैप वैज्ञानिकों ने ईजाद की नई प्रजाति सिम सुदीक्षा | यह ऑरिगेनो पिज्जा-पास्ता समेत कई खाद्य सामग्री में बतौर टॉपिग्स इस्तेमाल होता है। स्वदेशी प्रजाति को विकसित करने वाले वैज्ञानिक डॉ. वेंकटेश केटी ने बताया कि इसमें कार्वाक्रॉल (पत्तियों में पाया जाने वाला रसायन) की मात्रा 53 से 63 फीसदी तक है। पिज्जा और पास्ता के स्वाद में इजाफा करने वाली विदेशी हर्ब ऑरिगेनो अब स्वदेश में ही तैयार होगी। इसके लिए केंद्रीय औषधि एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप) के वैज्ञानिकों ने नई किस्म सिम-सुदीक्षा विकसित की है। इसे 30 जनवरी को लखनऊ में सीमैप के वार्षिक दिवस में किसानों के लिए उपलब्ध भी करा दिया गया है। इस प्रजाति को विकसित करने वाले वैज्ञानिक डॉ. वेंकटेश केटी ने बताया कि इसमें कार्वाक्रॉल (पत्तियों में पाया जाने वाला रसायन) की मात्रा 53 से 63 फीसदी तक है। ...
सोमवार को बर्फबारी के बाद आज मौसम साफ, प्रदेशभर में खिली चटख धूप, ठंड से मिली राहत |

सोमवार को बर्फबारी के बाद आज मौसम साफ, प्रदेशभर में खिली चटख धूप, ठंड से मिली राहत |

उत्तराखण्ड
सोमवार को बर्फबारी के बाद आज मौसम साफ, प्रदेशभर में खिली चटख धूप, ठंड से मिली राहत | राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के सभी इलाकों में धूप खिली है। जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सोमवार देर शाम बर्फबारी के बाद आज मंगलवार को मौसम साफ बना हुआ है। राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के सभी इलाकों में धूप खिली है। जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। ऋषिकेश, मसूरी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, विकासनगर, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रामनगर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा में दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकल गई। वहीं, मैदान के कई इलाकों में अलसुबह हल्का कोहरा रहा। देहरादून में तापमान अधिकतम तापमान - 24 डिग्री न्यूनतम तापमान - 9 डिग्री सूर्योदय- 7.04 बजे सूर्यास्त - 5.59 बजे फरवरी में केवल तीन दिन बारिश के आसार उत्तराखंड में फरवरी में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुता...