Friday, March 6News That Matters

Day: February 8, 2023

सभी बड़े घोटालों में शामिल थे कांग्रेस नेता, रविशंकर बोले- ‘जमानत पर गांधी परिवार’ |

सभी बड़े घोटालों में शामिल थे कांग्रेस नेता, रविशंकर बोले- ‘जमानत पर गांधी परिवार’ |

देश-विदेश
सभी बड़े घोटालों में शामिल थे कांग्रेस नेता, रविशंकर बोले- 'जमानत पर गांधी परिवार' | भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बेबुनियादी आरोप लगाए हैं। प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस और इसके नेता उन सभी बड़े घोटालों में शामिल थे, जिन्होंने भारत की छवि को धूमिल किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता उन सभी बड़े घोटालों में शामिल थे, जिन्होंने भारत की छवि को धूमिल किया। भाजपा नेता ने कहा, हम राहुल गांधी द्वारा आज संसद में हमारी सरकार के खिलाफ लगाए गए निराधार आरोपों की निंदा करते हैं। मुझे उन्हें याद दिलाने की आवश्यकता है कि वह, उनकी मां और उनके...
दून से केदारनाथ के लिए सीधी हेली सेवा की मिल सकती है सौगात, धाम में इस बार होगी ऐसी व्यवस्था |

दून से केदारनाथ के लिए सीधी हेली सेवा की मिल सकती है सौगात, धाम में इस बार होगी ऐसी व्यवस्था |

उत्तराखण्ड, देहरादून
दून से केदारनाथ के लिए सीधी हेली सेवा की मिल सकती है सौगात, धाम में इस बार होगी ऐसी व्यवस्था | सरकार के स्तर पर चारधाम यात्रा को लेकर बैठकों के दौर शुरू हो गए हैं। यात्रा को व्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सरकार अलग-अलग मोर्चों पर काम कर रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धामों में टोकन व्यवस्था लागू होगी। चारों धामों की धारण क्षमता के हिसाब से श्रद्धालुओं को वहां दर्शन पर जाने की अनुमति दी जाएगी। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने बताया कि केदारनाथ के लिए देहरादून से भी हेली सेवा शुरू करने पर विचार हो रहा है। चारधाम यात्रा की विधिवत शुरुआत 27 अप्रैल से होने की संभावना है। सरकार के स्तर पर चारधाम यात्रा को लेकर बैठकों के दौर शुरू हो गए हैं। यात्रा को व्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सरकार अलग-अलग मोर्चों पर काम कर रही है। श्रद्धालुओं के लिए टोकन व्यवस्था लागू होगी ...
‘लव जिहाद’ का नाम सुन लाल-पीली हुईं राखी सावंत, खुद को मुस्लिम बताकर लिया आदिल का पक्ष |

‘लव जिहाद’ का नाम सुन लाल-पीली हुईं राखी सावंत, खुद को मुस्लिम बताकर लिया आदिल का पक्ष |

मनोरंजन
'लव जिहाद' का नाम सुन लाल-पीली हुईं राखी सावंत, खुद को मुस्लिम बताकर लिया आदिल का पक्ष | राखी सावंत से मीडिया ने हाल ही में 'लव जिहाद' को लेकर सवाल किया। मीडिया कर्मियों के मुंह से यह शब्द सुनकर राखी मीडिया पर ही भड़क उठीं और उन्हें मुंहतोड़ जवाब देकर वहां से चली गईं। आदिल खान दुर्रानी के साथ जब से राखी सावंत ने अपनी शादी को कबूल किया है, तभी से दोनों की निजी जिंदगी के विवाद आए दिन मीडिया हेडलाइंस में बने रहते हैं। राखी-आदिल का विवाद अब इतना बढ़ गया है कि मीडिया के साथ-साथ यह पुलिस स्टेशन तक पहुंच गया है। बीते दिन राखी की एफआईआर के तहत आदिल को पुलिस ने हिरासत में लिया था। अभिनेत्री ने उन पर पैसे चोरी करने से लेकर मारपीट तक के इल्जाम लगाए थे। इसके बाद जब मीडिया ने राखी से 'लव जिहाद' को लेकर सवाल किए तो वह गुस्से से लाल-पीली हो गईं और उन्होंने मीडिया को मुंहतोड़ जवाब भी दिया।  ...
हैदराबाद के चार्टर्ड अकाउंटेंट को CBI ने किया गिरफ्तार, आज ही कोर्ट में पेश करेंगे |

हैदराबाद के चार्टर्ड अकाउंटेंट को CBI ने किया गिरफ्तार, आज ही कोर्ट में पेश करेंगे |

देश-विदेश
हैदराबाद के चार्टर्ड अकाउंटेंट को CBI ने किया गिरफ्तार, आज ही कोर्ट में पेश करेंगे | सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में हैदराबाद के चार्टर्ड अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने सीए बुचिबाबू गोरांटला को नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भूमिका और हैदराबाद स्थित थोक-खुदरा लाइसेंसधारियों, उनके लाभार्थी मालिकों को गलत लाभ पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीबीआई के मुताबिक, हैदराबाद के चार्टर्ड अकाउंटेंट को आज अदालत में पेश किया जाएगा। क्या है मामला? दरअसल, एलजी ने दिल्ली के सचिव की एक रिपोर्ट के आधार पर मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। पिछले साल 8 जुलाई को यह रिपोर्ट भेजी गई थी। जिसमें पिछले साल लागू की गई आबकारी नीति पर सवाल उठाए गए थे। आबकारी नीति (2021-22) बनाने और उसे लागू करने में लापरवाही बरतने के साथ ही नियमों की अनदेखी और नीति के का...
नगर पालिका चिलियानौला में भवन कर निर्धारण की प्रक्रिया शुरु होने से भड़के सभासद और नागरिक |

नगर पालिका चिलियानौला में भवन कर निर्धारण की प्रक्रिया शुरु होने से भड़के सभासद और नागरिक |

उत्तराखण्ड
नगर पालिका चिलियानौला में भवन कर निर्धारण की प्रक्रिया शुरु होने से भड़के सभासद और नागरिक | रानीखेत (अल्मोड़ा)। नवगठित चिलियानौला नगर पालिका में भवन कर निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है जबकि पूर्ववर्ती त्रिवेंद्र सरकार ने 10 साल तक कर निर्धारण में छूट की घोषणा की थी। इससे आक्रोशित नागरिकों और सभासदों ने यहां विरोध-प्रदर्शन कर सरकार पर वादे से मुकरने का आरोप लगाया। कहा कि कर निर्धारण प्रक्रिया शीघ्र नहीं रोकी गई तो आंदोलन किया जाएगा। सभासदों के साथ सोमवार को कई लोग नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पालिका अध्यक्ष कल्पना देवी को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि सरकार ने वर्ष 2018 में चिलियानौला को नगर पालिका बनाया। तब कहा गया कि पालिका में वर्ष 2028 तक किसी तरह का कर निर्धारण नहीं होगा। इसके बावजूद पांच साल में ही नगर पालिका के नियमों के तहत कर निर्धारण की प्रक्रिया शुरू करना गलत है। ...
कैबिनेट की बैठक टली, अब 15 फरवरी को होगी, आएंगे कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव |

कैबिनेट की बैठक टली, अब 15 फरवरी को होगी, आएंगे कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव |

उत्तराखण्ड
कैबिनेट की बैठक टली, अब 15 फरवरी को होगी, आएंगे कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव | बैठक स्थगित होने की वजह राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की अंतिम रिपोर्ट में हो रही देरी मानी जा रही है। बता दें कि जोशीमठ के आपदा प्रभावितों की निगाहें प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक पर लगी हैं। जोशीमठ आपदा प्रभावितों के पुनर्वास पैकेज पर निर्णय के लिए अहम माने जाने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक टल गई है। अब यह बैठक 10 फरवरी के बजाय 15 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में होगी। बैठक स्थगित होने की वजह राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की अंतिम रिपोर्ट में हो रही देरी मानी जा रही है। बता दें कि जोशीमठ के आपदा प्रभावितों की निगाहें प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक पर लगी हैं। इस बैठक में उनके विस्थापन और पुनर्वास पैकेज पर निर्णय होना है। शासन स्तर पर गठित हाईपावर कमेटी ने इस प्रस्ताव पर म...
यूक्रेन तक फैला था फर्जी डिग्री का जाल, पुलिस गिरफ्त में खेल के मास्टरमाइंड ने किए कई खुलासे |

यूक्रेन तक फैला था फर्जी डिग्री का जाल, पुलिस गिरफ्त में खेल के मास्टरमाइंड ने किए कई खुलासे |

उत्तराखण्ड
यूक्रेन तक फैला था फर्जी डिग्री का जाल, पुलिस गिरफ्त में खेल के मास्टरमाइंड ने किए कई खुलासे | बीते 10 जनवरी को एसटीएफ ने फर्जी डॉक्टर प्रकरण का खुलासा था। इसके बाद तीन फरवरी को एसटीएफ ने प्रकरण के मास्टरमाइंड इमलाख को गिरफ्तार किया था। जिसे जिला पुलिस को सौंप दिया गया। अब पुलिस पूछताछ में इमलाख ने कई खुलासे किए हैं। फर्जी डॉक्टर प्रकरण के मास्टर माइंड इमलाख ने अपना धंधा सिर्फ यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान तक ही नहीं बिल्क विदेशों तक फैला रखा था। इमलाख को जब पुलिस रिमांड पर उसके मुजफ्फरनगर स्थित बाबा ग्रुप ऑफ कॉलेज ले गई तो वहां यूक्रेन के कॉलेजों की एमबीबीएस की डिग्रियां भी बरामद की गईं। पुलिस अब यह पता कर रही है कि यह डिग्रियां फर्जी हैं या असली। बता दें कि 10 जनवरी को एसटीएफ ने फर्जी डॉक्टर प्रकरण का खुलासा था। इसके बाद तीन फरवरी को एसटीएफ ने प्रकरण के मास्टरमाइंड इमलाख को गिरफ...