Friday, March 6News That Matters

Day: February 22, 2023

देर शाम बदला मौसम, देहरादून में झमाझम बारिश, मसूरी में जमकर पड़े ओले!

देर शाम बदला मौसम, देहरादून में झमाझम बारिश, मसूरी में जमकर पड़े ओले!

उत्तराखण्ड, देहरादून
देर शाम बदला मौसम, देहरादून में झमाझम बारिश, मसूरी में जमकर पड़े ओले ! उत्तराखंड में फरवरी माह में पारा तेजी से बढ़ रहा है। अगले कुछ दिनों में मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में आठ से 10 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। उत्तराखंड में मंगलवार देर शाम मौसम बदला और राजधानी देहरादून और मसूरी में झमाझम बारिश शुरू हो गई। मसूरी में हल्का कोहरा होने के साथ ही ओलावृष्टि भी हुई। उधर, यमुनोत्री धाम सहित आस-पास के खरशाली गांव फूलचट्टी, नारायण पुरी, जानकीचट्टी क्षेत्र में भी बारिश शुरू हो गई है। जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज हुई। वहीं, लोगों को हल्की गर्मी से राहत मिली। तापमान बढ़ने के आसार उत्तराखंड में फरवरी माह में पारा तेजी से बढ़ रहा है। अगले कुछ दिनों में मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री, जबकि पर्वत...
हरिद्वार का वह घाट जहां भगवान राम ने किया था अपने पिता का पिंडदान, यहां तर्पण से पितरों को मिलता है मोक्ष!

हरिद्वार का वह घाट जहां भगवान राम ने किया था अपने पिता का पिंडदान, यहां तर्पण से पितरों को मिलता है मोक्ष!

राष्ट्रीय
हरिद्वार का वह घाट जहां भगवान राम ने किया था अपने पिता का पिंडदान, यहां तर्पण से पितरों को मिलता है मोक्ष! हरिद्वार के प्राचीन गंगा घाटों में कुशावर्त घाट का विशेष महत्व बताया गया है, जहां पर पिंडदान, तर्पण और पित्रों के निमित आदि कार्य करने का विशेष महत्व है.इस स्थान का वर्णन विष्णु पुराण, शिव पुराण और स्कंद पुराण के केदारखंड में किया गया है.भगवान राम ने अपने पिता और समस्त पूर्वजों के उद्धार हेतु यहां पर पिंडदान और तर्पण आदि किया था. हरिद्वार.उत्तराखंड की धर्म नगरी हरिद्वार विश्व में एक तीर्थ स्थल के नाम से विख्यात है. हरिद्वार को कुंभ नगरी के नाम से भी जाना जाता है. प्राचीन काल में देवताओं और असुरों के मध्य हुए समुद्र मंथन के बाद अमृत कलश निकला था, जिसके बाद अमृत के लिए असुरों और देवताओं में युद्ध हुआ था. इस दौरान अमृत कलश को लेकर जाते वक्त अमृत की कुछ बूंदें धरती पर चार जगह हरिद्व...
‘का बा’ फेम सिंगर को UP पुलिस का नोटिस, इन 7 सवालों का देना होगा जवाब !

‘का बा’ फेम सिंगर को UP पुलिस का नोटिस, इन 7 सवालों का देना होगा जवाब !

उत्तरप्रदेश
'का बा' फेम सिंगर को UP पुलिस का नोटिस, इन 7 सवालों का देना होगा जवाब ! यूपी में का बा सीजन-2 के वर्जन के लॉन्च पर यूपी की कानपुर देहात पुलिस ने एक्शन लेते हुए 'का बा' फेम सिंगर और पॉपुलर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को 160 CRPC का नोटिस थमाया है. इस नोटिस के जरिए नेहा पर समाज में वैमनस्यता और तनाव की स्थिति पैदा करने जैसे कई आरोप लगाए गए हैं. इस नोटिस के बाद समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत विपक्ष के कई नेताओं ने ट्वीट करके यूपी पुलिस को घेरते हुए प्रदेश की सरकार पर निशाना साधा है. लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को कानपुर पुलिस का नोटिस आपको बताते चलें कि कानपुर के मड़ौली अग्निकांड मामले में एक मां-बेटी की जलकर मौत हो गई थी. इसी मामले को थीम में रखकर नेहा सिंह राठौर ने 'यूपी में का बा सीजन 2' गाया था. गाने के बोल थे, 'यूपी में का बा बाबा की डीएम तो बड़ी रंगबाज बा, कानपुर...
योगी 2.0 सरकार का दूसरा बजट, जानें किसानों, नौजवानों और महिलाओं के लिए क्या-क्या हुआ ऐलान!

योगी 2.0 सरकार का दूसरा बजट, जानें किसानों, नौजवानों और महिलाओं के लिए क्या-क्या हुआ ऐलान!

उत्तरप्रदेश
योगी 2.0 सरकार का दूसरा बजट, जानें किसानों, नौजवानों और महिलाओं के लिए क्या-क्या हुआ ऐलान! उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को यूपी विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया. इस दौरान उन्होंने यूपी के हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का ऐलान किया है. इसके अलावा रोजगार, एक्सप्रेस-वे विस्तार, कृषि और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर भी कई घोषणाएं की. उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को यूपी विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि देश की जीडीपी में उत्तर प्रदेश का योगदान 8 प्रतिशत से अधिक का हैं. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने साल 2023-24 के लिए 6 लाख 90 हजार 242 करोड़ रुपये का बजट पेश किया. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार-2 के दूसरे आम बजट में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए कई घोषणाएं की. इसके अलाव...