Friday, March 6News That Matters

Month: February 2023

दिल्ली- रैपिड रेल की सीट पर लगा ये ‘कान’, ट्रायल रन के दौरान सुर्खियों में रही डिजाइन!

दिल्ली- रैपिड रेल की सीट पर लगा ये ‘कान’, ट्रायल रन के दौरान सुर्खियों में रही डिजाइन!

दिल्ली, राष्ट्रीय
दिल्ली- रैपिड रेल की सीट पर लगा ये 'कान', ट्रायल रन के दौरान सुर्खियों में रही डिजाइन! देश का पहला रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम आरटीएस जल्द शुरू होने वाला है. दिल्ली-मेरठ आरटीएस कॉरिडोर के दुहाई डिपो-साहिबाबाद सेक्शन को जल्द ही खोलने की तैयारी चल रही है. दिल्ली-मेरठ RRTS मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है. इस रैपिड रेल का ट्रायल रन हो चुका है. कॉरिडोर पर 30 रैपिड ट्रेनें दौड़ेंगी. शुरुआत में 13 को संचालन की अनुमति दी जाएगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार पूरी तरह से ये ऑपरेशन शुरू होने पर दिल्ली-मेरठ ट्रांजिट बस 50 मिनट में संभव हो जाएगा. एनसीआर की 'मिनी बुलेट ट्रेन' इस रैपिड रेल को एनसीआर (NCR) की मिनी बुलेट ट्रेन के रूप में देखा जा रहा है. इसके कोच दिखने में बेहद खूबसूरत हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रैपिड रेल सिस्टम के साहिबाबाद-दुहाई सेक्शन पर ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लगाया जाएगा...
प्रयागराज हत्याकांड पर बोले सी एम योगी मिट्ठी में मिला दूंगा माफियाओ को!

प्रयागराज हत्याकांड पर बोले सी एम योगी मिट्ठी में मिला दूंगा माफियाओ को!

उत्तरप्रदेश
प्रयागराज हत्याकांड पर बोले सी एम योगी मिट्ठी में मिला दूंगा माफियाओ को! लखनऊ -प्रयागराज हत्याकांड पर पहली बार बोले CM योगी, कहा- माफिया को मिट्टी में मिला दूंगा! प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (SP) को घेरा. उन्होंने कहा कि अतीक अहमद को सपा ने पाला. सपा की मदद से वह सांसद बना. प्रयागराज हत्याकांड पर यूपी विधानसभा में हंगामा हुआ है. विपक्षी दलों ने उमेश पाल की हत्या पर सरकार को घेरने की कोशिश की. जिसके बाद CM योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज हत्याकांड पर जवाब दिया. सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अतीक अहमद को पाला. समाजवादी पार्टी की मदद से ही अतीक अहमद सांसद बना. उसको संरक्षण मिला और ये हम पर सवाल उठा रहे हैं. माफिया को मिट्टी में मिला दूंगा. प्रयागराज की घटना बेहद दुखद है. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. अतीक अहमद को सपा ने पाला सीएम ...
अक्षय कुमार की ‘सेल्फी’ को फैंस ने बताया डिजास्टर, बोले- ‘मेरे को पैसा वापस चाहिए !

अक्षय कुमार की ‘सेल्फी’ को फैंस ने बताया डिजास्टर, बोले- ‘मेरे को पैसा वापस चाहिए !

मनोरंजन, राष्ट्रीय
अक्षय कुमार की 'सेल्फी' को फैंस ने बताया डिजास्टर, बोले- 'मेरे को पैसा वापस चाहिए ! अक्षय कुमार वैसे तो बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन पिछले साल उनकी लगभग सभी फिल्में फ्लॉप रही हैं। 2023 में आई फिल्म सेल्फी इस साल अक्षय की पहली मूवी है। अब अक्षय के करियर का दारोमदार फिल्म सेल्फी पर टिका हुआ है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा इमरान हाशमी, डायना पेंटी और और नुसरत भरूचा भी हैं। फिल्म रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रही है। सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार भी ट्रेंड कर रहे हैं और लोग इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी राय रख रहे हैं। सेल्फी की कहानी की बात करें तो इमरान हाशमी इस फिल्म में एक परिवहन विभाग के अधिकारी की भूमिका में हैं जिसका पंगा एक स्टार यानि अक्षय कुमार से हो जाता है। जिसने कभी उस अधिकारी को एक सेल्फी के लिए मना कर दिया था। यह फिल्म साउथ की 'ड्राइवि...
हल्द्वानी -ओह माय गॉड पंडित जी का कमाल! भूले अपनी कार तो कर दिया केस, पुलिसवालों की करवाई लेफ्ट-राइट, जानें पूरा मामला!

हल्द्वानी -ओह माय गॉड पंडित जी का कमाल! भूले अपनी कार तो कर दिया केस, पुलिसवालों की करवाई लेफ्ट-राइट, जानें पूरा मामला!

HALDWANI, उत्तराखण्ड
हल्द्वानी -ओह माय गॉड पंडित जी का कमाल! भूले अपनी कार तो कर दिया केस, पुलिसवालों की करवाई लेफ्ट-राइट, जानें पूरा मामला! उत्तराखंड के हल्द्वानी की एक खबर काफी चर्चा में है. इसमें एक पंडित जी ने अपने भूलने की बीमारी के कारण पुलिसवालों के लिए परेशानी खड़ी कर दी. दरअसल, वह अपनी कार पास के प्लॉट में खड़ी कर चले गए थे. लेकिन, जब उन्हें कार नहीं मिल तो उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करवा दी हल्द्वानी. उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक बड़ा मजेदार वाकया सामने आया है.‌ यहां के वनभूलपुरा थाने को मंगलवार के दिन कार् चोरी की एक शिकायत मिली. शिकायत करने वाले थे एक पंडित जी, जो इन दिनों शादी विवाह में अच्छे खासे व्यस्त हैं. पंडित जी ने पुलिस को शिकायत दी कि उनका घर थाना इलाके में है. 19 फरवरी को वह अपनी कार पास के प्लॉट में खड़ी कर चले गए थे. लेकिन, अब उन्हें उनकी कार नहीं मिल रही है. पंडित जी ने अपने श...
देहरादून- आजादी के समय की दुकान, यहां के बेकरी आइटम्स ने पहाड़ से मैदान तक बनाई पहचान!

देहरादून- आजादी के समय की दुकान, यहां के बेकरी आइटम्स ने पहाड़ से मैदान तक बनाई पहचान!

उत्तराखण्ड, देहरादून
देहरादून- आजादी के समय की दुकान, यहां के बेकरी आइटम्स ने पहाड़ से मैदान तक बनाई पहचान! उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सनराइज बेकर्स की मशहूर दुकान है. भारत-पाक विभाजन के बाद ये दुकान यहां खुली थी. अब तीसरी पीढ़ी इसकी कमान संभाल रही है, लेकिन आज भी यहां बनने वाले उत्पादों का वही स्वाद है, जो शुरुआत में हुआ करता था. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के बेकरी उत्पाद पहाड़ से लेकर मैदान तक खरीदे जाते हैं. इसके पीछे की वजह है इनका बेहतरीन स्वाद. आज हम आपको देहरादून की एक ऐसी बेकरी के बारे में बताने वाले हैं, जो आजादी के दौरान शुरू हुई थी और उसके बाद आज तक उसका स्वाद लोगों के मुंह में चढ़ा हुआ है. दरअसल, घोसी गली में भारत-पाक विभाजन के दौरान शुरू हुई सनराइज बेकर्स देहरादून की वर्षों पुरानी और बहुत मशहूर बेकरी है. इस बेकरी के प्लम केक, गोल्ड रस्क और क्रीमरोल काफी मशहूर हैं. बेकरी की मालकिन हर...
दिल्ली- एमसीडी सदन में नए सिरे से वोटिंग शुरू, स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का हो रहा चुनाव!

दिल्ली- एमसीडी सदन में नए सिरे से वोटिंग शुरू, स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का हो रहा चुनाव!

दिल्ली
दिल्ली- एमसीडी सदन में नए सिरे से वोटिंग शुरू, स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का हो रहा चुनाव! एमसीडी सदन में आज नए सिरे से वोटिंग शुरू हो गई है. स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव हो रहा है. एमसीडी सदन में आज फिर हंगामा एमसीडी सदन में आज फिर हंगामा हो रहा है. स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव से पहले BJP पार्षदों ने नारेबाजी की. आप से बीजेपी में शामिल हुए पार्षद ने सदन में मोदी-मोदी के नारे लगाए. AAP पार्षद बीजेपी में हुआ शामिल एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव से पहले AAP को झटका लगा है. बवाना से आप पार्षद ने BJP जॉइन कर ली है. आप पार्षद ने केजरीवाल सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. एमसीडी मेयर शैली ओबरॉय ने आज सदन की बैठक बुलाई है. आज सुबह 10 बजे मीटिंग होगी. स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में फिर हंगामा हो सकता है. उत्त्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट।...
एच् आई वी एड्स का मिला शर्तिया इलाज! इस देश में डॉक्टरों ने दिखाया ‘मेडिकल चमत्कार’

एच् आई वी एड्स का मिला शर्तिया इलाज! इस देश में डॉक्टरों ने दिखाया ‘मेडिकल चमत्कार’

दुनिया, राष्ट्रीय
एच् आई वी एड्स का मिला शर्तिया इलाज! इस देश में डॉक्टरों ने दिखाया 'मेडिकल चमत्कार' जिस मरीज ने HIV पर जीत हासिल की है वो जर्मनी में रहता है. 2008 में उसे HIV पॉजिटिव होने का पता चला. 3 साल बाद उसे ब्लड कैंसर भी हुआ. 2013 में उसका नई थेरेपी से इलाज हुआ जो आज तक कारगर है क्योंकि दोबारा उसके शरीर में HIV लौटने का कोई भी लक्षण नहीं दिखा. अभी तक माना जाता था कि एड्स (AIDS) लाइलाज बीमारी है. एड्स का मरीज जिंदगी की जंग हार जाता है. लेकिन दुनिया में एक बार फिर ऐसा चमत्कार हुआ है जिसने मेडिकल इतिहास में एक नए अध्याय की शुरूआत कर दी है. फ्रांस के पाश्चर इंस्टीट्यूट ने दावा किया है कि बोन मैरो स्टेम सेल ट्रांसप्लांट की बदौलत HIV का एक मरीज पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब रहा है. बोन मैरो ट्रांसप्लांट से HIV से ठीक हुआ ये दुनिया का तीसरा मरीज है. दुनिया का तीसरा मरीज जिस मरीज ने HIV पर जीत ...
नैनीताल- कम समय में बनना है अमीर? तो आजमाएं नीम करौली बाबा के बताए ये 3 उपाए

नैनीताल- कम समय में बनना है अमीर? तो आजमाएं नीम करौली बाबा के बताए ये 3 उपाए

उत्तराखण्ड
नैनीताल- कम समय में बनना है अमीर? तो आजमाएं नीम करौली बाबा के बताए ये 3 उपाए फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग भी बाबा के आश्रम कैंची धाम में आ चुके हैं. ऐप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स भी बाबा के मुरीद थे. माना जाता है कि स्टीव को ऐप्पल के लोगो का आइडिया बाबा से प्रसाद में मिले कटे हुए सेब को देखकर ही आया था. वहीं हॉलीवुड एक्ट्रेस जूलिया रॉबर्ट्स और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी बाबा पर अपनी आस्था रखते हैं. नैनीताल. उत्तराखंड के नीम करौली बाबाअपने चमत्‍कारों के लिए देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं. उनकी गिनती 20वीं सदी के महान संतों में होती है. नीम करौली बाबा को नीब करौरी बाबा भी कहा जाता है. बाबा के अनुयायी उन्‍हें हनुमान जी का अवतार मानते हैं, क्‍योंकि उनके पास दैवीय शक्तियां थीं. आज भी उनकी शक्तियों के किस्से-कहानियां लोगों की जुबान पर रहत...
उत्तराखंड- तुर्की जैसा भूकंप आया तो पलक झपकते जमींदोंज हो जाएगा उत्तराखंड का ये शहर ! जानें वजह!

उत्तराखंड- तुर्की जैसा भूकंप आया तो पलक झपकते जमींदोंज हो जाएगा उत्तराखंड का ये शहर ! जानें वजह!

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड- तुर्की जैसा भूकंप आया तो पलक झपकते जमींदोंज हो जाएगा उत्तराखंड का ये शहर ! जानें वजह! उत्तराखंड का पिथौरागढ़ जिला भू-गर्भीय हलचलों को लेकर काफी संवेदनशील है. यहां अक्सर कम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं, ऐसे में जब नेशनल जिओफिजिकल रिसर्च इंसिट्यूट ने उत्तराखंड में तुर्की से भी भयंकर भूकंप की आशंका जताई है तो लोगों में डर का माहौल है. पिथौरागढ़. उत्तराखंड का बॉर्डर जिला पिथौरागढ़ भू-गर्भीय हलचलों को लेकर जाना जाता है. यहां शायद ही कोई हफ्ता ऐसा गुजरा हो, जब बॉर्डर की धरती नहीं डोली हो. प्राकृतिक नजरिए से अतिसंवेदनशील पिथौरागढ़ को जो फाइव में है. एनजीआरआई ने जब तुर्की जैसा भयावह भूकंप उत्तराखंड में आने की आशंका जताई है तो, भूकंप का खौफ यहां के लोगों में और अधिक बढ़ गया है. चीन और नेपाल बॉर्डर पर बसा पिथौरागढ़ भूकंप के लिहाज के सबसे अधिक संवेदनशील है. यहां की धरती अक्सर कम ...
उद्यम सिंह नगर- मामूली बात पर कर दिया कांड; पड़ोसी के एक कुत्ते को मारी गोली, दूसरे पर चढ़ा दी कार!

उद्यम सिंह नगर- मामूली बात पर कर दिया कांड; पड़ोसी के एक कुत्ते को मारी गोली, दूसरे पर चढ़ा दी कार!

उत्तराखण्ड, ऊधम सिंह नगर
उद्यम सिंह नगर- मामूली बात पर कर दिया कांड; पड़ोसी के एक कुत्ते को मारी गोली, दूसरे पर चढ़ा दी कार! ड़ोस में रहने वाला जितेंद्र सिंह अपनी कार से आया और उनके एक कुत्ते को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद उसने फीमेल डॉग पर अपनी गाड़ी चढ़ा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पवन सिंह कुंवर काशीपुर. उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स ने जरा सी बात पर पड़ोसी के एक कुत्ते को गोली मार दी और दूसरे पर गाड़ी चढ़ा दी. इस घटना में एक कुत्ते की मौत हो गई और दूसरे का इलाज चल रहा है. इतना ही नहीं, आरोपी ने कुत्तों के मालिक को धमकी दी कि अगर उसने पुलिस में रिपोर्ट कराई, तो वह उसे जान से मार देगा. पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, घटनाकुंडा थाना क्षेत्र की है....