Friday, March 6News That Matters

Month: February 2023

घूमने आए हरियाणा के पर्यटकों की मर्सिडीज में लगी भीषण आग, लपटें देख मची अफरा-तफरी, तस्वीरें |

घूमने आए हरियाणा के पर्यटकों की मर्सिडीज में लगी भीषण आग, लपटें देख मची अफरा-तफरी, तस्वीरें |

देहरादून
घूमने आए हरियाणा के पर्यटकों की मर्सिडीज में लगी भीषण आग, लपटें देख मची अफरा-तफरी, तस्वीरें | मसूरी-देहरादून रोड पर ऋषि आश्रम के पास खड़ी एक मर्सिडीज कार में अचानक आग लग गई जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। कार में आग लगने की सूचना पर कोल्हूखेत पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब 9 बजकर 40 मिनट के आस-पास की है। बताया गया कि हरियाणा के पर्यटकों की कार में आग लगी लेकिन राहत की बात ये है कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर राजपुर से चीता के जवान भी पहुंचे थे। तब बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। पुलिस के अनुसार, बुधवार को हरियाणा के पर्यटक अमित कुमार, आशीष कुमार, प्रवेश और नवीन मसूरी घूमने आए थे लेकिन देर रात मसूरी झील के निकट उनकी मर्सिडीज कार गर्म होने लगी। कार को गर्म होता देख चारों लोगों ने कार को वापस देहरादून के लि...
परीक्षा केंद्रों के पास एलआईयू रहेगी तैनात, 12 फरवरी के लिए आयोग ने बनाया ऐसा एक्शन प्लान |

परीक्षा केंद्रों के पास एलआईयू रहेगी तैनात, 12 फरवरी के लिए आयोग ने बनाया ऐसा एक्शन प्लान |

देहरादून
परीक्षा केंद्रों के पास एलआईयू रहेगी तैनात, 12 फरवरी के लिए आयोग ने बनाया ऐसा एक्शन प्लान | पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए राज्य लोक सेवा आयोग आज बृहस्पतिवार को एडमिट कार्ड जारी करेगा। परीक्षा रद्द होने के बाद आयोग ने नए सिरे से परीक्षा की पूरी कसरत की है। आयोग दफ्तर में इंटेलीजेंस ने डेरा जमाया हुआ है, हर अधिकारी-कर्मचारी पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। प्रदेश में पेपर लीक होने के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पटवारी-लेखपाल भर्ती में इस बार पुलिस के साथ एलआईयू भी तैनात की गई है। राज्य लोक सेवा आयोग ने जहां सख्त एक्शन प्लान बनाया है तो वहीं सरकार ने भी सभी जिलों के जिलाधिकारी व एसएसपी को निर्देश जारी कर दिए हैं। राज्य लोक सेवा आयोग ने आठ जनवरी को पटवारी-लेखपाल भर्ती की परीक्षा कराई थी। इस परीक्षा में आयोग के ही अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने पेपर लीक कर दिया था। परीक्षा रद...
अवैध संबंधों के शक में हैवान बना सैन्यकर्मी बेटा, काट डाला पिता का प्राइवेट पार्ट और अंगुलियां |

अवैध संबंधों के शक में हैवान बना सैन्यकर्मी बेटा, काट डाला पिता का प्राइवेट पार्ट और अंगुलियां |

उत्तराखण्ड
अवैध संबंधों के शक में हैवान बना सैन्यकर्मी बेटा, काट डाला पिता का प्राइवेट पार्ट और अंगुलियां | एक कॉलोनी के व्यक्ति ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर इस मामले की शिकायत की। उन्होंने कहा कि 26 दिसंबर 2022 को उनके बेटे और उसके तीन साथियों ने उन्हें पकड़ कर प्राइवेट पार्ट और तीन उंगलियां पाटल से काट दीं। उत्तराखंड के काशीपुर में अवैध संबंधों के शक में एक सैन्य कर्मी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिता के प्राइवेट पार्ट और तीन अंगुलियों को काट दिया। कई दिन तक बेहोश रहने के बाद होश में आए पिता ने मंगलवार को बेटे सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। एक कॉलोनी के व्यक्ति ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर इस मामले की शिकायत की। उन्होंने कहा कि 26 दिसंबर 2022 को उनके बेटे और उसके तीन साथियों ने उन्हें पकड़ कर प्राइवेट पार्ट और तीन उंगलियां पाटल से काट दीं। बेहोश होने पर उनके भाई ने उन्हें एक अस...
रिपोर्ट के इंतजार में लटका पुनर्वास व पुनर्निर्माण, 29 दिन बाद भी फैसला नहीं ले पाई सरकार |

रिपोर्ट के इंतजार में लटका पुनर्वास व पुनर्निर्माण, 29 दिन बाद भी फैसला नहीं ले पाई सरकार |

उत्तराखण्ड
रिपोर्ट के इंतजार में लटका पुनर्वास व पुनर्निर्माण, 29 दिन बाद भी फैसला नहीं ले पाई सरकार | सरकार ने एक दिन पहले पुनर्वास और विस्थापन के लिए तीन विकल्प तो प्रस्तुत कर दिए, लेकिन मुआवजा राशि और पुनर्वास की जमीन तय नहीं हो पाने के कारण इस पर भी वह आगे नहीं बढ़ सकती है। जोशीमठ में भू-धंसाव के 29 दिन बाद भी सरकार पुनर्वास और पुनर्निर्माण पर कोई फैसला नहीं ले पाई है। जब तक सरकार को तकनीकी संस्थाओं की रिपोर्ट नहीं मिल जाती है, उसके हाथ बंधे हैं। ऐसे में जोशीमठ के भविष्य को लेकर तस्वीर कब तक साफ हो पाएगी, शासन का कोई अधिकारी कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। सरकार ने एक दिन पहले पुनर्वास और विस्थापन के लिए तीन विकल्प तो प्रस्तुत कर दिए, लेकिन मुआवजा राशि और पुनर्वास की जमीन तय नहीं हो पाने के कारण इस पर भी वह आगे नहीं बढ़ सकती है। 25 जनवरी को आठ वैज्ञानिक संस्थाओं ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट...
महेश बाबू की ‘एसएसएमबी 28’ ने रिलीज से पहले तोड़ा रिकॉर्ड, इतने में बिके ओटीटी राइट्स |

महेश बाबू की ‘एसएसएमबी 28’ ने रिलीज से पहले तोड़ा रिकॉर्ड, इतने में बिके ओटीटी राइट्स |

मनोरंजन
महेश बाबू की 'एसएसएमबी 28' ने रिलीज से पहले तोड़ा रिकॉर्ड, इतने में बिके ओटीटी राइट्स | महेश बाबू इन दिनों 'एसएसएमबी 28' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े और श्रीलीला नजर आने वाली हैं। साउथ एक्टर महेश बाबू एक बार फिर बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि महेश बाबू ने बीते वर्ष एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बॉलीवुड डेब्यू को लेकर एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने बॉलीवुड के लिए खुद को अफॉर्ड न कर पाने की बात कही थी। इसके बाद खूब हंगामा हुआ। अब एक बार फिर एक्टर के हिंदी इंडस्ट्री में डेब्यू की खबरें जोरों पर हैं। वह एसएस राजामौली के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। एक मीडिया इंटरव्यू में खुद राजामौली ने इसका खुलासा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विदेशी मीडिया से बात करते हुए एस एस राजामौली ने कहा कि 'उनकी अगली फिल्म महेश बाबू के साथ...
सिद्धार्थ आनंद ने की शाहरुख की दिल खोलकर तारीफ, बोले- एक जिम्मेदारी है उन्हें डायरेक्ट करना |

सिद्धार्थ आनंद ने की शाहरुख की दिल खोलकर तारीफ, बोले- एक जिम्मेदारी है उन्हें डायरेक्ट करना |

मनोरंजन
सिद्धार्थ आनंद ने की शाहरुख की दिल खोलकर तारीफ, बोले- एक जिम्मेदारी है उन्हें डायरेक्ट करना | फिल्म 'पठान' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने हाल ही में शाहरुख खान के साथ काम करने के अनुभव साझा किए हैं। इन दिनों बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान अपनी फिल्म 'पठान' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। करीब चार साल के ब्रेक के बाद इस फिल्म के जरिए यह शाहरुख खान का धांसू कमबैक है। बता दें कि 'पठान' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। हाल ही में उन्होंने 'पठान' की सफलता और शाहरुख खान को लेकर बात की। सिद्धार्थ आनंद ने यहां तक कह दिया कि अगर शाहरुख खान की फिल्म नहीं चलती है तो यह सिर्फ और सिर्फ फिल्म निर्देशक की गलती है। शाहरुख खान को लेकर दिया गया सिद्धार्थ आनंद का हालिया बयान जबरदस्त चर्चा में हैं। हाल ही में आयोजित एक इवेंट के दौरान सिद्धार्थ आनं...
छोटे बजट में बनीं भोजपुरी की ये फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड |

छोटे बजट में बनीं भोजपुरी की ये फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड |

मनोरंजन
छोटे बजट में बनीं भोजपुरी की ये फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड | आज के समय में भोजपुरी सिनेमा का काफी बोलबाला है। भोजपुरी फिल्में छोटे बजट और कम समय में तैयार की जाती हैं। ऐसे में एक के बाद एक भोजपुरी की फिल्में रिलीज होती रहती हैं और इन फिल्मों को खूब सफलता भी मिलती रही है। फैंस अपने फेवरेट अभिनेता की फिल्मों को देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। भोजपुरी सिनेमा को देखने वाले लोगों की संख्या काफी बड़ी है। ऐसे में भोजपुरी में कुछ ऐसी फिल्में भी बनी हैं, जिनका बजट तो काफी कम था, लेकिन रिलीज होने के बाद इन फिल्मों ने करोड़ों में कमाई की। ऐसी ही कुछ सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों के बारे में हम आपको बताने वाले हैं। ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला’ भोजपुरी की कई फिल्में हैं, जो कमाई के मामले में बॉलीवुड फिल्मों को टक्कर देती नजर आती हैं। साल 2003 में आई मनोज तिवारी की फिल्म ‘ससुरा बड़ा पै...
किसने दिया है सबसे लंबा भाषण, किसने सबसे ज्यादा बार पेश किए बजट? पढ़ें सबकुछ यहां |

किसने दिया है सबसे लंबा भाषण, किसने सबसे ज्यादा बार पेश किए बजट? पढ़ें सबकुछ यहां |

देश-विदेश
किसने दिया है सबसे लंबा भाषण, किसने सबसे ज्यादा बार पेश किए बजट? पढ़ें सबकुछ यहां | केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे केंद्रीय बजट 2023-24 पेश करने जा रही हैं। ऐसे में लोगों के मन में बजट के इतिहास को लेकर भी कई सवाल हैं। आइए आपको बातते हैं अब तक पेश हुए बजट से जुड़े महत्वपूर्ण और रोचक तथ्य... आज संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे केंद्रीय बजट 2023-24 पेश करेंगी। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट होगा। इस बजट में सरकार की ओर से बड़ी घोषणाएं किए जाने की उम्मीद है। गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। हालांकि, अब बजट पेश हो जाने के बाद ही सबकुछ स्पष्ट हो पाएगा। इनसब के बीच लोगों के मन में बजट के इतिहास को लेकर भी कई सवाल हैं। निर्मला सीतारमण से पहले जसवंत सिंह के नाम सबसे लंबा बजट भाषण निर्मला सीतारम...
वन टाइम सेटलमेंट के लिए राजी नहीं लोग, सरकार के सुझाए तीन विकल्पों पर प्रभावितों ने दी प्रतिक्रिया |

वन टाइम सेटलमेंट के लिए राजी नहीं लोग, सरकार के सुझाए तीन विकल्पों पर प्रभावितों ने दी प्रतिक्रिया |

उत्तराखण्ड
वन टाइम सेटलमेंट के लिए राजी नहीं लोग, सरकार के सुझाए तीन विकल्पों पर प्रभावितों ने दी प्रतिक्रिया | आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और विस्थापन के लिए सरकार ने जो तीन विकल्प दिए हैं, उनसे आपदा प्रभावित सहमत नहीं हैं। प्रभावितों का कहना है कि सरकार की ओर से विकल्पों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। जोशीमठ के स्थायी निवासी वन टाइम सेटलमेंट के लिए राजी नहीं हैं। ऐसे ही कुछ लोगों से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट रूप से अपनी बात कही। तीन जनवरी से हम बेघर हैं, अखबारों के माध्यम से बार-बार कहा जा रहा है कि वन टाइम सेटलमेंट करेंगे, लेकिन किस आधार पर किया जाएगा, यह साफ नहीं किया गया है। आंदोलन करने के बाद बताया गया कि उन्हें मुआवजा सीपीडब्ल्यूडी के रेट के आधार पर दिया जाएगा, लेकिन उन्हें लगभग 23685 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से मुआवजा दिया जा रहा है। इसमें मकान बनाना संभव नहीं है। जोशी...
निर्मला सीतारमण के पिटारे से उत्तराखंड को खास मिलने की आस, ये हैं उम्मीदें |

निर्मला सीतारमण के पिटारे से उत्तराखंड को खास मिलने की आस, ये हैं उम्मीदें |

देहरादून
निर्मला सीतारमण के पिटारे से उत्तराखंड को खास मिलने की आस, ये हैं उम्मीदें | इस बार राज्य के वित्त विभाग की बजट पर पैनी निगाह रहेगी। विभागीय अधिकारी आम बजट की उन योजनाओं और वित्तीय प्रावधानों का विश्लेषण करेंगे, जो राज्य हित में होंगी। केंद्र सरकार के आम बजट पर उत्तराखंड की निगाह लगी है। बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट का पिटारा खोलेंगी। उनके पिटारे से उत्तराखंड सरीखे हिमालयी राज्यों को क्या मिलेगा, यह तभी पता चलेगा। फिलहाल, प्रदेश सरकार और राज्य के जनमानस की बजट से कई उम्मीदें हैं। इस बार राज्य के वित्त विभाग की बजट पर पैनी निगाह रहेगी। विभागीय अधिकारी आम बजट की उन योजनाओं और वित्तीय प्रावधानों का विश्लेषण करेंगे, जो राज्य हित में होंगी। इससे उन्हें प्रदेश का बजट बनाने में सहूलियत होगी। ‘अमर उजाला’ ने उन मुद्दों की पड़ताल की जिनमें राज्य आम बजट में कुछ खास मिलने की उम्...