Friday, March 6News That Matters

Day: March 6, 2023

सीएम के निर्देश जिलाधिकारी विकास कार्यों की माह में दो बार अवश्य करें समीक्षा…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा क्षेत्र अल्मोड़ा की विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को  निर्देश दिए कि जिलाधिकारी विकास कार्यों की माह में दो बार समीक्षा अवश्य करें। विधायकगणों के माध्यम से विकास कार्यों के लिए जो भी प्रस्ताव जिलाधिकारियों को प्राप्त होते हैं, उन्हें शासन में भेजने के बाद भी उस पर कार्य प्रगति की शासन से जिलाधिकारी अपडेट भी लेते रहें। जन समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाय। पत्रावलियों के निस्तारण में अनावश्यक विलम्ब न किया जाए और न ही अनावश्यक आपत्ति लगाई जाए।मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं का तीव्रता से समाधान हो सके, जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के मध्य निरंतर संवाद स्थापित हो, इस उद्देश्य से विधानसभावार जनहित के कार्यों की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये ...

टिहरी झील में संचालित होने वाले बोट, जेटस्की-जेट अटैक इस दिन रहेंगे बंद…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News:  08 मार्च, 2023 को होली की छुट्टी रहेगी। इस दिन टिहरी झील में संचालित होने वाले बोट, जेटस्की, जेट अटैक एवं अन्य किसी भी प्रकार के जलयान का संचालन पूर्णतः प्रतिबन्धित रखने के आदेश जारी किए गए हैं।अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल अतुल भंडारी ने टिहरी झील में संचालित होने वाले समस्त वाटर स्पोर्टस संचालको को सूचित करते हुए कहा कि दिनांक 08.03.2023 को होली अवकाश होने के कारण टिहरी बांध जलाशय में समस्त साहसिक गतिविधियां पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगी।उन्होंने कहा कि होली अवकाश के दिन कोई भी बोट, जेटस्की, जेट अटैक एवं अन्य किसी भी प्रकार के जलयान का संचालन करता हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।Latest News -...

होली पर शराब पीकर मचाया हुड़दंग तो होगी जेल…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: प्रदेशभर में होली की धूम देखी जा रही है। ऐसे में होली के मद्देनजर उत्तराखंड पुलिस भी सतर्क हो गई है। अगर कोई होली पर शराब पीकर हुड़दंग मचाएगा तो पुलिस उसे हवालात पहुंचा देगी। जी हां डीजीपी अशोक कुमार ने सभी जिलों को पुलिस प्रभारियों को होली शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसमें उन्होंने हुडदंगियों पर सख्त कार्रवाई करने का बात कही है।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार डीजीपी ने सभी जिला प्रभारियों को हुड़दंगियों पर नजर रखने और रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही संवेदनशील स्थलों पर जनपदों में उपलब्ध बम डिस्पोजल स्क्वायड व श्वान दलों के माध्यम से भी चेकिंग कराने को कहा है।  सभी जिला प्रभारी अपने-अपने जिलों के अपर पुलिस अधीक्षक, नगर, ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्षों, चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में समितियों और सामाजिक संस्थाओं...

उत्तराखंड कांग्रेस को लगा झटका, जिलापंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत ने दिया इस्तीफा…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड कांग्रेस को आज फिर बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि चमोली जिले के जिलापंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत ने कांग्रेस पार्टी के सभी दायित्वों से इस्तीफा दे दिया है। जिससे सियासत गर्मा गई है।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वार्ड से जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण रावत कोटली ने ने प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी को इस्तीफा सौंपा है।  जिसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की।  माना जा रहा है कि रावत जल्दी ही भाजपा का दामन थामेंगे।बताया जा रहा है कि उन्होंने कहा कि चमोली के जिला पंचायत में हो रहे गड़बड़ घोटालों की आवाज उठाने पर कांग्रेस के सभी सदस्यों ने चमोली जिला पंचायत के खिलाफ मोर्चा खोला था। अविश्वास प्रस्ताव पारित किया था।  जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी के सभी दायित्वों और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।Latest News -...

उत्तराखंड परिवहन निगम में ऐसे करें ऑनलाइन टिकट बुक वरना नहीं मिलेगी सीट…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: अगर आप उत्‍तराखंड रोडवेज बस का सफर करने की सोच रहे है तो आपके लिए काम की खबर है। जी हां उत्तराखंड परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा का हवाला देकर आनलाइन टिकट बुकिंग साफ्टवेयर तो अपग्रेड कर लिया, लेकिन इसके चलते उन यात्रियों को परेशानी आ रही, जिन्होंने अपना टिकट एक मार्च से पहले बुक किया हुआ है। अगर आप सफर करने जा रहे है तो आपको यहां टिकट बुक करना होगा।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा एक मार्च से नए साफ्टवेयर पर आनलाइन टिकट बुकिंग की जा रही। टिकट मशीन में यात्रियों का रिकार्ड नहीं दिख रहा है। ऐसे में पुराने साफ्टवेयर पर टिकट बुक करा चुके यात्रियों का रिकार्ड टिकट मशीन में नहीं दिख रहा। जिस पर परिचालक ऐसे यात्रियों को सीट देने से इन्कार कर रहे। हालांकि लगातार शिकायत मिलने पर परिवहन निगम मुख्यालय ने आदेश जारी किए कि पुराने साफ्टवेयर पर टिकट बुक ...

उत्तराखंडः आंगनवाड़ी सुपरवाइजर की अंतिम प्रमोशन लिस्ट जारी…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड महिला सशक्तिकरण बाल विकास विभाग से जुड़ी बड़ी आ रही है। बताया जा रहा है कि विभाग ने आंगनवाड़ी सुपरवाइजर की अंतिम प्रमोशन लिस्ट जारी कर दी है। विभाग ने अंतिम लिस्ट सार्वजनिक करते हुए 10 दिन के भीतर आपत्ति मांगी है।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नवंबर 2021 में सुपरवाइजर के रिक्त पदों पर विभागीय पदोन्नति के जरिए चयन प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। इसके लिए कुल 155 पदों के लिए साढ़े पाँच हजार से अधिक आंगनवाड़ी वर्कर आवेदन किए थे। इसके अलावा कोर्ट में चल रहे विवाद के क्रम में 5 पद रिक्त रखे गए हैं।गौरतलब है कि  प्रारंभ में रिक्त पदों की संख्या 105 थी। लेकिन विभाग ने वर्तमान में चयन वर्ष में 30 जून तक रिक्त होने वाले सुपरवाइजर के पदों को शामिल करते हुए अब कुल 155 चयनित आंगनवाड़ी वर्कर की अंतिम लिस्ट सार्वजनिक करते हुए 10 दिन के भीतर आपत्ति मांगी है।Latest News -...

टिहरीः एक गुलदार और एक कुत्ता आठ घंटे तक बाथरूम में एक साथ रहे कैद, फिर जो हुआ सब देख रह गए हैरान…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के टिहरी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां भिलंगना क्षेत्र के थापला गांव में शिकार की तलाश में आया गुलदार चर्चा का विषय बन गया है। क्योंकि कुत्ते के शिकार में एक गुलदार और एक कुत्ता आठ घंटे तक बाथरूम में एक साथ कैद रहे। लेकिन गुलदार ने बाथरूम के अंदर एक बार भी कुत्ते पर हमला नहीं किया। आइए जानते हैं पूरा मामला..मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पौखल वन परिक्षेत्र के थपला गांव में रात करीब 1 बजे विकास बिष्ट के घर शिकार की तलाश में गुलदार आ गया। जैसे ही गुलदार घर के बाहर कुत्ते पर झपटा, कुत्ता बाथरूम में घुस गया। बाथरूम में कुत्ते और गुलदार को देखकर विकास ने हिम्मत जुटाई और बाथरूम का दरवाजा बंद कर बाहर से कुंडी लगा ली। कई घंटे तक परिजन बाथरूम को देखते रहे। कुत्ता जोर-जोर से भौंकता रहा। उन्होंने सुबह छह बजे वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम एक घं...

उत्तराखंड में 13 मार्च से बजट सत्र की शुरुआत, इनकी छुट्टियों पर लगी रोक…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में 13 मार्च से बजट सत्र की शुरुआत होने वाली है। इस बार धामी सरकार का बजट सत्र प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (Gairsain) में आयोजित होगा, जिसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। सत्र को देखते हुए चमोली जिले के डीएम हिमांशी खुराना ने अधिकारियों की छुट्टी पर रोक के आदेश जारी किए हैं।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार धामी सरकार का विधानसभा में 15 मार्च को बजट पेश किया जाएगा। 13 मार्च से प्रस्तावित विधानसभा बजट सत्र को देखते हुए विधानसभा प्रश्नों के उत्तर तथा विधानसभा से संबंधित अन्य कार्रवाई को सुनिश्चित करने के लिए चमोली जिले के डीएम हिमांशी खुराना ने अधिकारियों की छुट्टी पर रोक के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने अफसरों को मुख्यालय में उपस्थित रहने के लिए कहा है।वहीं वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने इस बार बजट राज्य के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होने का ...

केंद्रीय मंत्री का ऐलान, दिल्ली और देहरादून के बीच की दूरी सिर्फ दो घंटा में होगी तय,

उत्तराखण्ड
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) इन दिनों उत्तराखंड में है। इस दौरान ऋषिकेश में कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2024 से दिल्ली और देहरादून के बीच की दूरी सिर्फ दो घंटा में तय होगी। इसके बाद यात्री हवाई मार्ग से नहीं बल्कि सड़क मार्ग से आवागमन करेंगे।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी रविवार को परमार्थ निकेतन स्वर्गाश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज से सड़क और रोपवे के विस्तार पर लंबी चर्चा की। सांध्य कालीन गंगा आरती में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि ऋषिकेश मुनिकीरेती-स्वर्गाश्रम के बीच गंगा के ऊपर डबल डेकर रोपवे का निर्माण करवाया जाएगा।उन्होंने कहा कि अक्षरधाम से सीधे हरिद्वार और ऋषिकेश को हम जोड़न...

देहरादून में झंडे जी मेले की तैयारियां जोरशोर से शुरु, ये चढ़ाएंगे दर्शनी गिलाफ…

उत्तराखण्ड
Jhanda Mela 2023: देहरादून में झंडे जी मेले की तैयारियां जोरशोर से शुरु हो गई हैं। ऐतिहासिक श्री झंडेजी मेला का शुभारंभ 12 मार्च को झण्डे जी आरोहण के साथ ही हो जाएगा। इस वर्ष मेले में बहुत कुछ खास होने वाला है। तो वहीं बताया जा रहा हैकि श्री झंडेजी पर दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का पवित्र सौभाग्य जालंधर के संसार सिंह को प्राप्त हुआ है, लेकिन उनके विदेश में होने के कारण उनके पुत्र बलविंदर जीत सिंह इस प्रक्रिया को पूरा करेंगे।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दरबार साहिब में झंडा साहिब की विशेष पूजा अर्चना व अरदास के साथ इस साल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दरबार साहिब, देहरादून के सज्जादानशीन महंत देवेन्द्र दास महाराज के नेतृत्व में एक दल अराईयांवाला, हरियाणा के लिए रवाना हुआ, वहां पर झण्डे जी का आरोहण किया गया। दरबार साहिब से सौ सदस्यीय जत्था अराईंयावाला, हरियाणा के लिए रवाना हुआ।बताया जा रहा है कि ये जत्था ...