Friday, March 6News That Matters

Day: March 10, 2023

देहरादून एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, इनके किए ट्रासंफर, लिस्ट देखें…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में देहरादून एसएसपी ने बड़ी कार्यवाही की गई है। बताया जा रहा है कि एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने आठ उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। धारा चौकी प्रभारी विवेक राठी को थाना चकराता और एसएसआई कोतवाली नगर को प्रमोद शाह को थाना मसूरी ट्रांसफर कर दिया गया है।  जिसके आदेश जारी किए गए है।बताया जा रहा है कि ये कार्यवाई 9 फरवरी को देहरादून में युवाओं के प्रदर्शन मामले में आई जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर अपर मुख्य सचिव गृह राधा रतूड़ी के निर्देश के बाद की गई है। अपर मुख्य सचिव ने एसएसआई कोतवाली, चौकी प्रभारी और धारा चौकी को ट्रांसफर करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद एसएसपी ने आज शाम को ही उप निरीक्षकों का ट्रांसफर कर दिया।बता दें कि 8 फरवरी की रात्रि को गांधी पार्क देहरादून में बेरोजगार संघ के सदस्य और छात्रों को धरने से हटाए जाने के संबंध में पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही एवं 9 फरवरी क...

यातायात व्यवस्था का जायजा लेने जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार खुद पहुंचे मौके पर…

उत्तराखण्ड
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार की उपस्थिति में आज पुलिस, परिवहन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा डाइजर, नई टिहरी में वाहनों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा वाहनों में आरसी, डीएल, शीट बेल्ट, इंश्योरेंस, लाइसेंस, हेलमेट, वाहन सवारी, ओवरस्पीड, एल्कोहल, ओवरलोडिंग आदि को चेक किया गया। इस दौरान खबर लिखे जाने तक पुलिस विभाग द्वारा 83 चालान तथा परिवहन विभाग द्वारा 22 चालान कर लिए गए थे।संयुक्त निरीक्षण के दौरान 10 वाहन सीज किए गए, जिसमें एक बस, 2 टैक्सी तथा 7 दुपहिया वाहन शामिल हैं। जिलाधिकारी द्वारा सीज हुई गाड़ियों की सावरियों को अन्य वाहनों के माध्यम से पहुंचाया गया गंतव्य स्थान तक।टीम द्वारा प्रत्येक सरकारी, गैर सरकारी वाहनों को चेक किया गया। सरकारी वाहनों में ग्राम्य, स्वास्थ्य, पुलिस, राजस्व, मत्स्य, खाद्यान्न, निर्वाचन विभाग की गाड़ियों के शीट बेल्ट न पहनने...

उत्तराखंडः रूढ़िवादी परंपरा से आगे बढ़कर तीन बेटियों ने पिता को दी नम आंखों से मुखाग्नि, दिया ये संदेश…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: जहां बेटे अपने माता-पिता की सेवा नहीं करते और अपने माता- पिता की मौत के बाद फर्ज निभाने की बात करते है। लेकिन उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में समाज की रूढ़िवादी परंपरा से आगे बढ़कर तीन बेटी ने अपने पिता को श्मशान घाट तक कंधा दिया और रीति- रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया। इस दौरान हर आंख नम नजर आई।मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा के रानीधारा निवासी एसबीआई से प्रबंधक पद से रिटायर्ड हुए बसंत बल्लभ पांडे की 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनके पुत्र अधिवक्ता और पत्रकार दिनेश पांडे का कुछ समय पहले निधन हो गया था। बुधवार को बसंत बल्लभ का निधन भी हो गया।ऐसे में कंधा लगाने और चिता का मुखाग्नि देने के लिए तीनों बेटियां आगे आई। सुनीता, भावना और भारती ने अपने पिता को न सिर्फ कांधा दिया बल्कि मुखाग्नि भी दी। बताया जा रहा है कि शव यात्रा के साथ तीनों बहनें विश्वनाथ ...

दिल्ली दौरे पर पहुंचे सीएम धामी, इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनाने का किया अनुरोध…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली दौरे पर है। उन्होंने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री, भारी उद्योग मंत्रालय डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की।मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से राज्य में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन जल्द बनाने के लिए अनुरोध किया। उत्तराखंड में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स एवं बैटरी उत्पाद में निवेश के लिए सहायता का अनुरोध किया। साथ ही ऑटोमोटिव उद्योग में नवाचार और नई तकनीक पर शोध एवं प्रोत्साहन के लिए उत्तराखंड में इंडस्ट्री पार्टनर के साथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू करवाने का आग्रह किया।सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में इंडस्ट्री पार्टनर के साथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू करवाने  से प्रदेश में दक्षता विकास, औद्योगिक विकास के साथ साथ औद्योगिक निवेश भी आये। राज्य में निवेश बढ़ने से रोज़गार सृजन के अवसर बढ़ेंगे । Latest News ...

देहरादून-मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा वाहन, सात लोग थे सवार…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर देहरादून-मसूरी रोड से आ रही है। यहां मसूरी झील के पास एक फॉर्च्यूनर कार गहरी खाई में गिर गई। कार में सात लोग सवार थे। जो गंभीर घायल हो गए है।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पर्यटक मसूरी घूमने जा रहे थे। लेकिन भट्टा फॉल के पास अनियंत्रित होकर वाहन खाई में गिर गया। बताया जा रहा है कि कार में 7 लोगों में से 2 महिलाएं, 4 पुरुष और एक दो साल का बच्चा मौजूद थे। जो घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि कार चालक कमल खान देहरादून का रहने वाला है बाकी अन्य लोग यूपी फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं। यह लोग सुबह के समय देहरादून से टैक्सी लेकर मसूरी घूमने के लिए आ रहे थे लेकिन रास्ते में ही हादसा हो गया है।Latest News -...

प्रदेश के इन इलाकों में बारिश/बर्फबारी की संभावनाएं: मौसम विभाग ने जताया अनुमान…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान- मंगलवार को देहरादून व टिहरी जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।10.03.2023=उत्तराखंड राज्य के जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा ।11.03.2023=उत्तराखंड राज्य के जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा ।12.03.2023=उत्तराखंड राज्य के जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।13.03.2023 = उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा / बर्फबारी होने की संभावना है । 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है । राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।14.03.202= उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली...

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम खबर, 12 मार्च तक कर सकते है यहां आवेदन…

उत्तराखण्ड
JOB Update: उत्तराखंड में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड में रिक्त पदों पर आवेदन मांगे गये है। अगर आप इन पदों पर नौकरी करना चाहते है तो  12 मार्च तक आवेदन कर सकते है। आइए जानते है किन पदों पर भर्ती है और कैसे आवेदन करना है।इन पदों पर होनी है भर्ती निर्देशक हॉस्पिटल मैनेजमेंट  के एक पद पर  राज्य सरकार अथवा केन्द्र सरकार अथवा केन्द्रीय सरकार के उपक्रमों से वेतन स्तर ( पे – मैट्रिक्स ) 12 या उससे उच्च वेतन स्तर से सेवानिवृत्त एलोपैथिक चिकित्सक / कार्यरत एलोपैथिक चिकित्साधिकारी भर्ती होनी है ।  निर्देशक मेडिकल एवं क्वालिटी के एक पद पर  राज्य सरकार अथवा केन्द्र सरकार अथवा केन्द्रीय सरकार के उपक्रमों से वैशन स्तर ( पे – मैट्रिक्स 12 या उससे उच्च वेतन स्तर से सेवानिवृत्त एलोपैक्षिक चिकित्सक / कार्यरत एलोपैथिक चिकित्साधिकारी भर्ती होनी है।।प्रब...

उत्तराखंडः सरकारी विद्यालयों में बनने वाली यह पहली रोबोटिक लैब, जानें खासियत…

उत्तराखण्ड
चमोली। जिला प्रशासन की पहल पर राजकीय इंटर कॉलेज गौचर में रोबोटिक लैब बनाई जा रही है। इससे बच्चों की टेक्नोलॉजी के प्रति रुचि बढ़ेगी। इसे छात्र छात्राऐं भविष्य में प्रोफेशन के तौर पर भी ले सकते हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला के अनुसार इसे जिले में एक मॉडल लाइव के तौर पर बनाया जा रहा है। नगरपालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट सहित जन प्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शासन व जिला प्रशासन के इस पहल की सराहना की है।प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में बनने वाली यह पहली रोबोटिक लैब होगी। इसमें छात्र छात्राओं के साथ ही शिक्षकों को भी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के बारे में सिखाया जाएगा। अभी एक मॉडल के रूप में इसे तैयार किया जा रहा है। यह सफल रहा तो अन्य स्कूलों में भी लैब बनाई जाएगी। नई शिक्षा नीति में छात्र / छात्राओं को छोटी कक्षा से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में शिक्षा देने की बात कहीं गई है...