सीएम धामी ने की जेपी नड्डा और अजीत डोभाल से मुलाकात, हुई ये चर्चा…
उत्तराखंड के सीएम धामी बजट सत्र से पहले दिल्ली दौरे पर है। उनका ये दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है। अपने दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की है। इस दौरान चारधाम यात्रा सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई है।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नई दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच शिष्टाचार भेंट हुई है। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने जेपी नड्डा को 22 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम आने का न्यौता दिया है। वहीं उन्होंने आज राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी भेंट की है। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते रोज नई दिल्ली में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के स...
