Friday, March 6News That Matters

Day: March 12, 2023

उत्तराखंड कांग्रेस का गैरसैण विधानसभा घेराव में जोशीमठ रहेगा प्रमुख मुद्दा…

उत्तराखंड कांग्रेस का गैरसैण विधानसभा घेराव में जोशीमठ रहेगा प्रमुख मुद्दा…

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश। कांग्रेस नेता मोहित उनियाल व उनके साथियों ने जोशीमठ बचाने की मांग को लेकर जोशीमठ से देहरादून की पदयात्रा पर निकले युवाओं से ढालवाला पहुंचने पर मुलाकात की। रितिक राणा, आयुष डिमरी, अमन बोठियाल, कुनाल सिंह, अभय राणा, मयंक भुजवाण, अभिनीत सिमराक, रितिक हिन्दवाल, सचिन रावत व तुषार धीमान द्वारा पद यात्रा की जा रही है। उनियाल ने कहा की पदयात्रा में निकले युवा प्रेरणास्रोत्र हैं। गढ़वाल का पौराणिक व सांस्कृतिक शहर जोशीमठ धस रहा है व सरकार द्वारा जोशीमठ की उपेक्षा की जा रही है । उत्तराखंड कांग्रेस द्वारा 13 मार्च को गैरसैण विधानसभा घेराव में जोशीमठ प्रमुख मुद्दा रहेगा। युवाओं से मिलने वालों में मोहित उनियाल, नरेश आनंद नौटियाल, महेंद्र भट्ट, करतार नेगी व शुभम काम्बोज मौजूद रहे।...
“सुषमा स्वराज अवार्ड” कार्यक्रम में सीएम ने किया प्रतिभाग, 26 महिलाओं को किया सम्मानित…

“सुषमा स्वराज अवार्ड” कार्यक्रम में सीएम ने किया प्रतिभाग, 26 महिलाओं को किया सम्मानित…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: देहरादून के रिस्पना पुल स्थित होटल में भाजपा महानगर महिला मोर्चा देहरादून द्वारा “सुषमा स्वराज अवार्ड” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 26 महिलाओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने महिला मोर्चा को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जल जीवन मिशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उज्जवला योजना समेत अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उसी दिशा में राज्य सरकार भी महिलाओं के हितों में अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज को याद करते हुए कहा कि सुषमा स्वराज जी ने बहुत ही कम उम्र में बड़ा मुकाम हासिल किया । उन्होंने कहा कि सुषमा जी भारतीय मूल्यों और शालीनता की प्रतिमूर्ति रही है जिन्ह...
बजट सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे राज्यपाल, पुलिस के जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर…

बजट सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे राज्यपाल, पुलिस के जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर…

उत्तराखण्ड
भराडीसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र सोमवार 13 मार्च से शुरू हो रहा है। जो 18 मार्च तक चलेगा। विधानसभा में प्रतिभाग करने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से. नि. रविवार को भराड़ीसैंण पहुंचे। भराड़ीसैंण हैली पैड पर पुलिस के जवानों ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष ॠतु खंडूड़ी भूषण सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ॠतु भूषण खंडूड़ी ने प्रदेश में सुख शांति हेतु विधानसभा में हवन पूजन किया गया। विधानसभा में बजट सत्र को लेकर सुरक्षा और विधि व्यवस्था को कायम रखने के लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र में 4 जोन और 7 सेक्टर बनाए गए है। इनमें 4 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,13 पुलिस उपाधीक्षक, 25 इन्सपेक्टर, 60 एसआई, 140 एएसआई, 250 कांस्टेबल, 5 कंपनी पीएसी के अतिरिक्त एलआईयू एवं फायर सर्विसेस कार्मिक तैनात रहेंगे। इसके अलावा चप्पे चप्पे पर...
अब बस यात्रियों को रेलवे की तरह रोडवेज बसों में भी मनपसंद खाना, जानें योजना…

अब बस यात्रियों को रेलवे की तरह रोडवेज बसों में भी मनपसंद खाना, जानें योजना…

उत्तराखण्ड
रोडवेज बसों में सफर करने वालों के लिए यात्रियों के लिए अच्छी खबर है।  अब बस यात्रियों को रेलवे की तरह रोडवेज बसों में भी मनपसंद खाना मिल सकेगा। हालांकि अभी यह सुविधा उत्तर प्रदेश में ही शुरू हो रही है। यूपी परिवहन विभाग ने रोडवेज बसों में खाना दिए जाने की घोषणा की है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बस यात्रियों को अब नाश्ता, लंच और डिनर उनकी पसंद के अनुसार ही दिया जाएगा। रोडवेज ने इसका नाम मील ऑन व्हील रखा है। मील ऑन व्हीन कांसेप्ट के तहत यूपी में लंबी दूरी की यात्रा के दौरान अलग-अलग रूटों पर खाने की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए यात्री ऑनकॉल फ्री ऑर्डर कर सकेंगे। जिसके बाद वह जिस स्थान पर चाहेंगे भोजन मिल जाएगा। बताया जा रहा है कि मील ऑन व्हील कांसेप्ट के तहत अब यात्रियों को उनके मनचाहे स्थान पर ब्रांडेड और हाइजिनिक भोजन मिलेगा। यह सुविधा लांग रूट वाली बसों में दी जाएगी।इसमें एसी और नॉन ए...
पौड़ी गढ़वाल के छोटे से गांव की बेटी कर्नल गीता ने रचा इतिहास, बनी पहली महिला कमांडर…

पौड़ी गढ़वाल के छोटे से गांव की बेटी कर्नल गीता ने रचा इतिहास, बनी पहली महिला कमांडर…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: देवभूमि उत्तराखंड के बेटो की तरह यहां की बेटियां भी अब देश की सेवा के लिए  आगे आ रही है। और प्रदेश को गौरवान्वित कर रही है। इस कड़ी में अब पौड़ी गढ़वाल के छोटे से गांव की बेटी कर्नल गीता राणा नेगी ने अपनी प्रतिभा के दम पर प्रदेश का मान बढ़ाया है। उत्तराखंड के लिए गर्व की बात यह है कि भारतीय सेना के इतिहास में पहली बार किसी महिला अधिकारी बतौर कमांडर इस तरह की कमान सौंपी गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मूलरूप से पौड़ी गढ़वाल के दुगड्डा ब्लाक अंतर्गत ग्रामसभा खोलकंडी के तोकग्राम डंगू  निवासी कर्नल गीता राणा नेगी सेना में देश सेवा कर रही है। वह पूर्वी लद्दाख में एलएसी से सटे क्षेत्र में तैनात स्वतंत्र फील्ड बटालियन (कोर आफ इंजीनियर की बटालियन) की कमान संभाल रही है। ऐसा करने वाली वह पहली महिला अधिकारी बनी हैं। वह वर्तमान में कोर आफ इलेक्ट्रानिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स में तैनात ...
इंफ्लूएंजा- ए के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड में अलर्ट, लोगों से की सावधानी बरतने की अपील…

इंफ्लूएंजा- ए के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड में अलर्ट, लोगों से की सावधानी बरतने की अपील…

उत्तराखण्ड
देशभर में बढ़ रहे इंफ्लूएंजा – ए के सब वेरिएंट एच 3 एन के मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य महानिदेशक विनीता शाह ने अलर्ट जारी कर दिया है । देहरादून सीएमओ डा संजय जैन ने लोगों से मास्क एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की अपील की है। बताया जा रहा है कि दून में सांस की समस्या से ग्रसित मरीजों को भर्ती किया जा रहा है । अभी किसी भी मरीज में इस वायरस की पुष्टि नहीं हुई है । लेकिन इस वायरस के लक्षण कई लोगों में देखने को मिल रहे है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। स्वास्थ्य महानिदेशक डा . विनीता शाह ने कहा है कि अस्पतालों में इंफ्लूएंजा – ए के सब वेरिएंट एच 3 एन के मरीजों की सघन निगरानी की जाए । हर मरीज की आईएचआईपी पोर्टल में एंट्री की जाए अस्पतालों में दवाईयों , मास्कों की कमी न हो । जागरूकता अभियान आईईसी के माध्यम से चलाए जाएं । तीन दिन में डेथ ऑडिट रिपोर्ट अन...
ऐतिहासिक श्री झंडेजी मेला का शुभारंभ, इन्होंने चढ़ाया दर्शनी गिलाफ…

ऐतिहासिक श्री झंडेजी मेला का शुभारंभ, इन्होंने चढ़ाया दर्शनी गिलाफ…

उत्तराखण्ड
Jhanda Mela 2023: देहरादून में ऐतिहासिक श्री झंडेजी मेला का शुभारंभ हो गया है। झण्डे जी आरोहण किया जा रहा है। इस वर्ष मेले में बहुत कुछ खास होने वाला है। तो वहीं बताया जा रहा है कि श्री झंडेजी पर दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का पवित्र सौभाग्य जालंधर के संसार सिंह को प्राप्त हुआ है, लेकिन उनके विदेश में होने के कारण उनके पुत्र बलविंदर जीत सिंह इस प्रक्रिया को पूरा करेंगे। आप झंड़ा आरोहण का घर बैठे सीधा प्रसारण देख सकते है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पहली बार क्यूआर कोड स्कैन कर श्री झंडेजी मेले का लाइव प्रसारण मोबाइल पर भी देखा जा सकता है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से भारी संख्या में श्रद्धालु दरबार साहिब पहुंच गए हैं। श्रीझंडे जी में इस बार दिल्ली के जालंधर के संसार सिंह के पुत्र बलविंदर जीत सिंह दर्शनी गिलाफ चढ़ाएंगे। बलविंदर सिंह के पिता संसार सिंह व...
देशसेवा करते हुए देवभूमि का सपूत शहीद, अंतिम दर्शन को उमड़ा जन सैलाब…

देशसेवा करते हुए देवभूमि का सपूत शहीद, अंतिम दर्शन को उमड़ा जन सैलाब…

उत्तराखण्ड
देशसेवा करते हुए शहीद हुए देवभूमि के  सपूत का आज उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। रुद्रप्रयाग में अगस्त्यमुनि ब्लॉक के फलई गांव निवासी 42 वर्षीय शहीद कुलदीप सिंह भंडारी को रविवार को विजयनगर में मंदाकिनी नदी किनारे पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। इस दौरान जहां शहीद की अंतिम विदाई में जन सैलाब उमड़ पड़ा तो वही जब 15 वर्षीय बेटे ने मुखाग्नि दी तो हर आंख नम हो गई। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  रुद्रप्रयाग में अगस्त्यमुनि ब्लॉक के फलई गांव निवासी 42 वर्षीय कुलदीप सिंह भंडारी 35 असम रायफल में हवलदार पद पर तैनात थे। वह पिछले कुछ समय से शिलांग में ड्यूटी कर रहे थे। शुक्रवार को सेना जवान कहीं किसी ऑपरेशन पर जा रहे थे। इस दौरान जवान कुलदीप भंडारी शहीद हो गए। घटना कैसे हुई और कहां से हमला हुआ, इसे लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम...
13 मार्च से गैरसैंण में होगा विधानसभा सत्र शुरू, कैबिनेट बैठक में इन अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर…

13 मार्च से गैरसैंण में होगा विधानसभा सत्र शुरू, कैबिनेट बैठक में इन अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में 13 मार्च से गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है, जिसको लेकर पुलिस-प्रशासन भी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि धामी सरकार की कैबिनेट बैठक गैरसैण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में होगी। इस दौरान कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  धामी सरकार की कैबिनेट बैठक आगामी 13 मार्च को होगी। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सुबह सुबह 11:30 बजे विधानसभा भवन में ये बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें विधायक निधि बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये सालाना करने का प्रस्ताव रखा जा सकता है , बताया जा रहा है निधि के कार्यों पर जीएससटी काटे जाने के चलते विधायक इसे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं । इसके साथ ही बीआरसी – सीआरसी ऑउटसोर्स से भर्ती सहित कई अहम प्रस्तावों पर निर्णय हो सकता है । गौरतलब है कि भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में 13 से 18 मार्...
उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में इन्हें मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा…

उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में इन्हें मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में अब वीरता पुरस्कार ( चक श्रृंखला ) प्राप्त भारतीय सैनिकों एवं उनकी वीरांगनाओं को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा मिलेगी। बताया जा रहा है कि इसके आदेश जारी हुए है। इसके लिए सैनिक कल्याण विभाग के आय – व्ययक में नई मांग के माध्यम से बजट व्यवस्था कराये जाने हेतु समयान्तर्गत प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने की बात की गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जारी आदेश में लिखा है कि वीरता पुरस्कार ( चक श्रृंखला ) प्राप्त भारतीय सैनिकों एवं उनकी वीरांगनाओं को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में राज्यपाल महोदय शासनादेश निर्गत होने की तिथि से सहर्ष स्वीकृति प्रदान की गई हैं । लाभार्थियों को प्रदान की जाने वाली उक्त निःशुल्क यात्रा सुविधा के सापेक्ष होने वाले व्यय का भुगतान सैनिक कल्याण विभाग द्वारा परिवहन निगम ...