Friday, March 6News That Matters

Day: March 13, 2023

हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाओं को लेकर प्रशासन की तैयारियां पूरी, डीएम ने दिए ये निर्देश…

हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाओं को लेकर प्रशासन की तैयारियां पूरी, डीएम ने दिए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को सुव्यवस्थित व नकल विहीन परीक्षा संपादित करने के लिए की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में राजकीय इंटर काॅलेज रतूड़ा में परीक्षा हेतु तैनात किए गए केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेटों व संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं जो 16 मार्च, 2023 से शुरू हो रही हैं इनके लिए जो भी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं की जानी हैं वह सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को सफलता पूर्वक संपादित कराने के लिए उत्तराखंड विद्यालयी परिषद द्वारा जो भी गाइडलाइन एवं दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं उनको सभी केंद्र व्यवस्थापक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट भली-भांति अध्ययन कर लें। उन्होंने कह...
एच3 एन2 की रोकथाम के लिए दिए गए ये दिशा निर्देश, लोगों से गाइडलाइन का पालन करने की अपील…

एच3 एन2 की रोकथाम के लिए दिए गए ये दिशा निर्देश, लोगों से गाइडलाइन का पालन करने की अपील…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच3 एन2 का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इसलिए इसकी रोकथाम के लिए जरुरी है कि सभी लोग मास्क और सेनीटाइजर का प्रयोग करते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का भी पालन करें। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, संस्कृति, धर्मस्व, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम प्रबन्धन मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश की जनता के साथ-साथ उत्तराखण्ड आने वाले पर्यटकों से अनुरोध किया है कि इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच3 एन2 के बढ़ते खतरे को देखते हुए इसकी रोकथाम के लिए जरुरी है कि सभी मास्क और सेनीटाइजर का प्रयोग करते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष चारधाम यात्रा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है इसलिए इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच3 एन2 के बढ़ते खतरे ...
राज्य आंदोलनकारियों को धामी सरकार ने दी सौगात, मिलेगा 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण…

राज्य आंदोलनकारियों को धामी सरकार ने दी सौगात, मिलेगा 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण…

उत्तराखण्ड
धामी सरकार ने आज राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकारी नौकरियों में राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के लिए 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण बहाल हो गया है। आज कैबिनेट में इस प्रस्ताव को पास कर दिया गया है। अब उक्‍त विधेयक राजभवन भेजा जाएगा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य आंदोलनकारियों के सरकारी नौकरियों में क्षैतिज आरक्षण पर विचार के लिए सरकार ने वन मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उप समिति गठित की गई थी। आज राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरी में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की सब कमिटी की रिपोर्ट भी स्वीकृत की गई। अब उक्‍त विधेयक राजभवन भेजा जाएगा। जिसके बाद आंदोलनकारियों को विशेष श्रेणी मानते हुए इसका लाभ लोक सेवा आयोग के दायरे में आने वाली नौकरियों एवं राज्याधीन सेवाओं में दिया गया। गौरतलब है कि एनडी तिवारी सरकार ने वर्ष 2004 में ...
उत्तराखंड में दो लोगों में एच-3एन-2 की पुष्टि, ये है इस वायरस के लक्षण और बचाव…

उत्तराखंड में दो लोगों में एच-3एन-2 की पुष्टि, ये है इस वायरस के लक्षण और बचाव…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव की वजह से सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल समेत ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में इस तरह के मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। प्रदेश में एच-3 एन-2 वायरस के मामलों को लेकर चिंता बढ़ गई है। हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब में दो सैंपल में इस वायरस के मिलने की पुष्टि हुई है। जिससे स्वास्थय विभाग में हड़कंप मच गया है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में बीती सात मार्च को एच3 एन2 वायरस के दो मरीजों की पुष्टि हुई है। मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश ने एच3 एन2 वायरस मिलने की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि अधिकांश मरीज ओपीडी में इलाज करवा रहे हैं। बहुत जरूरी होने पर भर्ती किया जा रहा है। वहीं, निजी अस्पतालों में भी प्रतिदिन 50 से अधिक...
धामी कैबिनेट में इन बड़े फैसले पर लगी मुहर, पढ़ें एक क्लिक में…

धामी कैबिनेट में इन बड़े फैसले पर लगी मुहर, पढ़ें एक क्लिक में…

उत्तराखण्ड
राज्य मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को 13 मार्च को भराड़ीसैंण में हुई। बैठक से पहले भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में 13 मार्च से बजट सत्र की शुरूआत हुई। इसके बाद कैबिनेट की बैठक हुई । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता मे आयोजित हुई कैबिनेट की बैठक अब समाप्त हो गई है। इस बैठक में 6 अहम फैसलों पर मुहर लगी है। इन फैसलों पर लगी मुहर इस दौरान राज्‍य की नई सौर ऊर्जा नीति को मंजूरी मिली। वहीं राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरी में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की सब कमिटी की रिपोर्ट भी स्वीकृत की गई। अब उक्‍त विधेयक राजभवन भेजा जाएगा। बैठक में विधायक निधि बढ़ाने को भी मंजूरी मिली। विधायक निधि 3 करोड़ 75 लाख से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष की गई। मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए अब एक साल में 25 लाख के बजाय 50 लाख रुपये मिलेंगे। महिला मंगल दलों को मिलने वाली राशि 25 लाख से बढ़ाकर 40 ला...
दून एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, दो पुलिसकर्मी निलंबित, 8 लाइन हाजिर…

दून एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, दो पुलिसकर्मी निलंबित, 8 लाइन हाजिर…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में खनन पर बड़ी कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि देर रात 8 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। दून एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने देर रात को खनन की शिकायतों के बाद 02 पुलिसकर्मियों को निलम्बित तथा 08 पुलिस आरक्षियों को किया गया लाइन हाजिर। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एसएसपी ने विकासनगर कोतवाली से 6, सहसपुर थाने से 1, सेलाकुई से 1 पुलिसकर्मी को एसएसपी ने लाइन हाजिर किया। बता दे कि एसएसपी को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि पछवादून क्षेत्र में खनन हो रहा है और पुलिस की इसमे संलिप्तता है। लगातार मिल रही खनन की शिकायतों पर एसएसपी ने कड़ा एक्शन लिया। निलंबित पुलिस कर्मी 1- अपर उप निरीक्षक खंजन लाल, यातायात पुलिस 2- कां0 अजय बिष्ट, पुलिस लाइन देहरादून लाइन हाजिर किये गये पुलिस कर्मी 1- कां0 रजनीश, कोतवाली विकासनगर 2- कां0 मोहन, कोतवाली विकासनगर 3- कां0 मोनू, कोतवाली विकासनगर 4- कां0 त्रेपन सिंह, ...
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आज से बजट सत्र शुरू, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन…

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आज से बजट सत्र शुरू, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड विधानसभा का ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आज से बजट सत्र शुरू हो चुका है। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ जहां विधानसभा का बजट सत्र प्रारंभ हुआ है। वहीं दूसरी तरफ सदन के बाहर कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सदन के बाहर धारा 144 लागू की गई है। जिसको लेकर कांग्रेस नेता आक्रोश जता रहे है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को विधानसभा पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। परीक्षाओं में धांधली, महंगाई और अंकिता हत्याकांड को लेकर कांग्रेस के विधायक विधानसभा भवन के मुख्य गेट के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे राज्यपाल का अभिभाषण शुरू हो गया। इसके बाद 3 बजे विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी राज्यपाल के अभिभाषण का पाठ करेंगी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के विधायक मुख्य रूप में पेपर लीक मामले और अंकिता हत्याकांड मामले की सीबीआई...
सैनिक स्‍कूल में एडमिशन के लिए जल्द करें रजिस्ट्रेशन, ये है लास्ट डेट…

सैनिक स्‍कूल में एडमिशन के लिए जल्द करें रजिस्ट्रेशन, ये है लास्ट डेट…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: सैनिक स्‍कूलों में बच्चों का एडमिशन कराना अभिभावकों का सपना होता है। कारण यहां की बेहतर शिक्षा व्यवस्था, अनुशसान और पासआउट होने वाले बच्चों का शानदार कॅरियर लोगों को आकर्षित करता है। अगर आप अपने बच्चे को सैनिक स्कूल में प्रवेश दिलाना चाहते है तो आपके लिए काम की खबर है। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिस अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा पास की  है वह  14 मार्च तक रजिस्ट्रेशन कर सकते है। रजिट्रेशन के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में  छह मार्च से प्रवेश के लिए रजिट्रेशन भी शुरू हो गए हैं। जिसकी अंतिम तिथि 14 मार्च है। प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र 14 मार्च तक रजिट्रेशन करा सकते हैं। सैनिक स्‍कूल के छठी कक्षा में दाखिला लेने के लिए बच्चे की उम्र 10 से 12 साल के बीच होन...
उत्तराखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम,  यहां हो सकती है बारिश-बर्फबारी…

उत्तराखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम, यहां हो सकती है बारिश-बर्फबारी…

उत्तराखण्ड
Weather Update: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले तीन दिन पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावनाएं हैं। उत्तराखंड मौसम विभाग के  अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में जबकि सोमवार और मंगलवार और बुधवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि देहरादून, उधम सिंह नगर, नैनीताल समेत अन्य जिलों में मौसम साफ रह सकता है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में गरज और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ बागेश्वर, रुद्रप्रयाग जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश हो सकती है।  13 और 14 तारीख को उत्तराखंड के कुछ जिल...
धामी सरकार की कैबिनेट बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर मुहर…

धामी सरकार की कैबिनेट बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर मुहर…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में आज 13 मार्च से भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है, जिसको लेकर पुलिस-प्रशासन भी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि धामी सरकार की कैबिनेट बैठक गैरसैण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में होगी। इस दौरान कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  धामी सरकार की कैबिनेट बैठक आज भराड़ीसैंण में होगी। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सुबह सुबह 11:30 बजे विधानसभा भवन में ये बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें विधायक निधि बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये सालाना करने का प्रस्ताव रखा जा सकता है , बताया जा रहा है निधि के कार्यों पर जीएससटी काटे जाने के चलते विधायक इसे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं । इसके साथ ही बीआरसी – सीआरसी ऑउटसोर्स से भर्ती सहित कई अहम प्रस्तावों पर निर्णय हो सकता है । गौरतलब है कि भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में 13 से 1...