उत्तराखंड में रेल परियोजनाओं से जुड़े ये हो रहे कार्य, 5 हजार करोड़ से अधिक बजट आवंटन प्रस्तावित…
देहरादून। पूर्व केंद्रीय मंत्री, हरिद्वार लोकसभा सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने उत्तराखंड में रेल परियोजनाओं पर हुए कार्यों को ऐतिहासिक करार दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में रेल मंत्रालय अभूतपूर्व कार्य कर रहा है. उत्तराखंड में 216 किमी लंबी तीन रेल परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है. डॉ निशंक ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि उत्तराखंड को रेल परियोजनाओं के लिए एक वित्तीय वर्ष में पांच हजार करोड़ से अधिक धनराशि का बजट आवंटन प्रस्तावित किया गया है. यह 2009-2014 के वार्षिक बजट आवंटन से 2576% अधिक है.
डॉ. निशंक ने बुधवार को लोकसभा में उत्तराखंड में रेल परियोजनाओं के विस्तार को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव की ओर से जानकारी दी गई कि उत्तराखंड में 216 किमी लम्बाई की तीन रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है. जिनमें 16,216.3करोड़ लागत की 125 किमी लंबी ऋषि...








