धरने पर बैठे छात्रों से मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, डीजीपी अशोक कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश जारी किए
देहरादून:: श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे छात्रों से मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए डीजीपी अशोक कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुंवर को निर्देश जारी किए हैं। मेडिकल छात्र फीस बढ़ोतरी के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आरोप है कि सोमवार शाम को कुछ व्यक्तियों ने उनका टैंट उखाड़ लिया और छात्रों के साथ मारपीट की।
शुल्क बढ़ोतरी व इंटर्नशिप के मामले को लेकर आंदोलनरत हैं छात्र
शुल्क बढ़ोतरी व इंटर्नशिप के मामले को लेकर एसजीआरआर मेडिकल कालेज के एमबीबीएस 2018-बैच के छात्रों ने अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया। छात्र सोमवार से कालेज के मुख्य प्रवेश द्वार पर धरना दे रहे हैं।
आंदोलित छात्रों का कहना था कि वह शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे हैं। मंगलवार सुबह बीच कुछ लोगों ने धरना स्थल पहुंचकर उनके साथ मारपीट और अभद्रता की।
आरोप लगाया क...



