Friday, March 6News That Matters

Day: March 16, 2023

यात्रियों से भरी उत्तराखंड रोडवेज बस के ब्रेक फेल, इतने लोग थे सवार, ऐसे बची जान…

यात्रियों से भरी उत्तराखंड रोडवेज बस के ब्रेक फेल, इतने लोग थे सवार, ऐसे बची जान…

उत्तराखण्ड
Accident: उत्तराखंड में पहाड़ों की रानी मसूरी से बड़े हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि देहरादून मसूरी मार्ग पर यात्रियों से भरी उत्तराखंड रोडवेज बस के ब्रेक फेल हो गए । बस में 35 यात्री सवार थे। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई । लेकिन ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बस मसूरी से देहरादून की और जा रही थी।  इस दौरान देहरादून मार्ग मसूरी गर्ल्स स्कूल के पास बस के ब्रेक फेल हो गए। जिसके बाद ड्राइवर के सूझबूझ दिखाते हुए सामने की पहाड़ी में टकरा दिया और 35 लोगों की जान को बचा लिया। वहीं, टक्कर लगने के बाद कुछ सवारियों को हल्की चोटें आई है। अगर पहाड़ी से बस न टकराई जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं इस हादसे के बाद खस्ताहाल बसों के संचालन पर सवाल उठ रहे हैं। बसों में सुहाने-आरामदायक सफर का दावा करने वाला परिवहन निगम भले ही यात्रियों से किराया...
सीएम धामी का ऐलान, अब बाल पर्व के रूप में मनाया जाएगा लोक पर्व फूलदेई…

सीएम धामी का ऐलान, अब बाल पर्व के रूप में मनाया जाएगा लोक पर्व फूलदेई…

उत्तराखण्ड
भराड़ीसैंण। उत्तराखण्ड के लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर गुरूवार को भराड़ीसैंण स्थित मुख्यमंत्री आवास में क्षेत्र के बच्चों ने पारम्परिक मांगल गीतों के साथ रंग-बिरंगे प्राकृतिक पुष्पों की वर्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी को इस पावन पर्व की शुभकामना देते हुए कहा कि किसी भी राज्य की संस्कृति एवं परंपराओं की पहचान में लोक पर्वों की अहम भूमिका होती है। हमें अपने लोक पर्वों एवं लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में लागातार प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को अपनी लोक संस्कृति और लोक पंरपराओं से जोड़े रखने के लिए लोक पर्व फूलदेई को आने वाले समय में संस्थागत तरीके से बाल पर्व के रूप में वृहद स्तर पर प्रति वर्ष मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में मनाया जाने वाला लोकपर्व ‘फुलदेई’ हमारी संस्कृति को उजागर करता है साथ ही यह पर्व पहाड़ की परंपराओं को भी कायम रखे हुए है। ‘‘फूलद...
कर्मचारी मृतक सेवा नियमावली के संशोधित प्रस्ताव पर लगी मुहर, ये हुआ संशोधन…

कर्मचारी मृतक सेवा नियमावली के संशोधित प्रस्ताव पर लगी मुहर, ये हुआ संशोधन…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: धामी सरकार ने आज कई बड़े फैसले लिए है। इसके तहत विधवा पुत्रवधू को बड़ी राहत दी गई है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट बैठक मुख्य रूप से कर्मचारी मृतक सेवा नियमावली के संशोधित प्रस्ताव पर मंत्रिमंडल ने मुहर लगा दी है। जिसके बाद अब विधवा पुत्रवधू मृतक आश्रित में शामिल किया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गैरसैंण में विधानसभा बजट सत्र के दौरान सरकार की दूसरी कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए है। आज सात अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है। जिसमें एक कर्मचारी मृतक सेवा संशोधित नियमावली भी है। जिसके बाद अब मृतक आश्रितों को मिलने वाली सुविधाएं अब विधवा पुत्रवधू को भी मिल सकेगी। वहीं निजी वन अधिनियम में अब वित्तीय दंड का प्रावधान होगा। बताया जा रहा है कि इस अधिनियम के तहत अब फारेस्ट में पेड़ काटने पर अब जेल नहीं होगी बल्कि दुगना जुर्माना भरना पड़ेगा। इस कैबिनेट बैठक ...
उत्तराखंडः धामी कैबिनेट में इन 7 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पढ़ें…

उत्तराखंडः धामी कैबिनेट में इन 7 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पढ़ें…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस बैठक में 7 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। बताया जा रहा है कि अब PWD के संविदा के जेई को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत रखा जाएगा। फारेस्ट में पेड़ काटने पर जुर्माना दुगना किया गया है। अब जेल नहीं होगी। आइए एक क्लिक पर जानते है बड़े फैसले… कैबिनेट निर्णय पर्यटन नीति 2023 प्रख्यापित। वन संरक्षण अधिनियम में संशोधन। उत्तर प्रदेश निजी वन अधिनियम में सजा का प्राविधान हटाकर वित्तीय दण्ड बढ़ाए जाने का निर्णय। पर्यटन ऑपरेशनल गाइडलाइन नीति 2018 में संशोधन। पी. एम.जी.एस. वाई के 38 कनिष्ठ अभियंताओं को ग्राम्य विकास विभाग में लिया गया। कर्मचारी मृत सेवा आश्रित नियमावली में विधवा पुत्रवधु को भी जोड़ा गया। अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में आयोजित हुए ड्रोन शो की कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की गई।...
भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, दो पायलेट थे सवार…

भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, दो पायलेट थे सवार…

उत्तराखण्ड
भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर (Cheetah Helicopter) क्रेश हो गया। बताया जा रहा है कि अरुणाचल प्रदेश के मंडला पहाड़ी इलाके के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर में पायलट और को-पायलट थे। सेना ने पायलटों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन (Search Operation) शुरू कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर आज सुबह क्रैश हो गया है। अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेंग जिले में सुबह करीब 9.15 बजे हेलिकॉप्टर का रडार से संपर्क टूट गया। बताया जा रहा है कि यह हेलीकॉप्टर अपनी नियमित उड़ान पर था। इस दौरान अचानक हेलीकॉप्टर गायब हो गया। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर को ढूंढने के लिए भारतीय सेना की एक खोजी टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। पायलटों का पता लगाया जा रहा है। बताया जाता है क‍ि भारतीय सेना के चीता हेलीकॉप्टरों की गिनती हल्के हेलीकॉ...
बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कई नई योजनाओं की घोषणा की

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कई नई योजनाओं की घोषणा की

उत्तराखण्ड
देहरादून: पुष्कर सिंह धामी सरकार ने गांवों और शहरों में सड़कों, अवस्थापना विकास और रोजगार के लिए बजट पोटली खोल दी। वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में किसानों, पूर्व सैनिकों, युवाओं, महिलाओं, उद्यमियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों का विशेष ध्यान रखा गया। आइए जानते हैं बजट के प्रमुख बिंदु- मेधावियों को छात्रवृत्ति, बनेंगे उत्कृष्ट क्लस्टर विद्यालय राज्य योग्यता छात्रवृत्ति के लिए पांच करोड़  व बालिका शिक्षा प्रोत्साहन को साइकिल के लिए 15 करोड़ एनसीसी कैडेट्स के लिए मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना को 50 हजार रुपये बजट सरकारी भर्तियों को जारी रखने का संकल्प, बजट का प्रविधान लखवाड़ परियोजना को पांच करोड़ की राशि रिवेंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के अंतर्गत विद्युत हानियां कम करने को लगेंगे स्मार्ट मीटर, 130 करोड़ का प्रविधान बड़े वाणिज्यिक भवनों में ऊर्जा सेवा कंप...
उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आज चौथा दिन, सदन के बाहर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन जारी

उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आज चौथा दिन, सदन के बाहर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन जारी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आज चौथा दिन है। सदन के बाहर कांग्रेस विधायकों ने प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस विधायक सुमित हृदेश हल्द्वानी क्षेत्र में सड़कों पर गड्ढे, बस अड्डा और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के मुद्दों को लेकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले बुधवार को विधानसभा सत्र के तीसरे दिन उत्तराखंड लोक सेवा आगोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक प्रकरण को लेकर सदन में खूब हंगामा हुआ। सरकार के पक्ष से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया। इसके साथ ही सदन की कार्यवाही 16 मार्च सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। विपक्ष से सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा भवन के मुख्य गेट पर भर्ती प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। उसके बाद सदन के अंदर भी सरकार को घेरने का प्रयास किया। सदन में कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने नियम 310 में भ...
निकायों और पंचायतों पर मेहरबान सरकार ने की इतने करोड़ की धन वर्षा

निकायों और पंचायतों पर मेहरबान सरकार ने की इतने करोड़ की धन वर्षा

उत्तराखण्ड
प्रदेश के नगर निगमों, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों पर सरकार मेहरबान नजर आई है। बजट में नए निकायों को सरकार ने 10-10 करोड़ की सौगात राज्य वित्त आयोग के माध्यम से दी है तो अनिर्वाचित निकायों बदरीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री के लिए इस बार भी दो-दो करोड़ का प्रावधान किया गया है। नगर निगमों के लिए सरकार ने 392 करोड़ 96 लाख, नगर पालिकाओं के लिए 464 करोड़ 37 लाख, नगर पंचायतों के लिए 114 करोड़ 70 लाख का प्रावधान किया है। नए निकायों जैसे नगर पालिका नगला ऊधमसिंह नगर, नगर पंचायत सुल्तानपुर-आदमपुर, पाडली गुर्जर, ढंडेरा, रामपुर, इमलीखेड़ा, तपोवन, थलीसैंण, गरुड़, लालपुर, सिरौलीकला और सेलाकुई के लिए सरकार ने सीधे तौर पर 10-10 करोड़ बजट का प्रावधान किया है। वहीं अनिर्वाचित नगरीय निकाय बदरीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री को पिछले वित्तीय वर्ष की भांति इस बार भी दो-दो करोड़ की सौगात दी गई है। दूसरी ओर, सरकार ने ...
सीएम पुष्कर धामी ने बच्चों संग भराड़ीसैंण में मनाया लोकपर्व फूलदेई

सीएम पुष्कर धामी ने बच्चों संग भराड़ीसैंण में मनाया लोकपर्व फूलदेई

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर गुरूवार को भराड़ीसैंण स्थित मुख्यमंत्री आवास में क्षेत्र के बच्चों ने पारंपरिक मांगल गीतों के साथ रंग-बिरंगे प्राकृतिक पुष्पों की वर्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी को इस पावन पर्व की शुभकामना देते हुए कहा कि किसी भी राज्य की संस्कृति एवं परंपराओं की पहचान में लोक पर्वों की अहम भूमिका होती है। हमें अपने लोक पर्वों एवं लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में लागातार प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को अपनी लोक संस्कृति और लोक पंरपराओं से जोड़े रखने के लिए लोक पर्व फूलदेई को आने वाले समय में संस्थागत तरीके से बाल पर्व के रूप में वृहद स्तर पर प्रति वर्ष मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में मनाया जाने वाला लोकपर्व ‘फुलदेई’ हमारी संस्कृति को उजागर करता है साथ ही यह पर्व पहाड़ की परंपराओं को भी कायम रखे हुए है। ‘‘फूल...
नो -पार्किंग में खडें वाहनों पर होगी कड़ी कार्रवाई, ट्रैफ़िक पुलिस के पास बढ़ी 10 नई क्रेन…

नो -पार्किंग में खडें वाहनों पर होगी कड़ी कार्रवाई, ट्रैफ़िक पुलिस के पास बढ़ी 10 नई क्रेन…

उत्तराखण्ड
अगर आप नो -पार्किंग में वाहन खडें करते है तो सावधान हो जाए क्योंकि अब इन वाहनों पर ट्रैफ़िक पुलिस कड़ी कार्रवाई करने वाली है। बताया जा रहा है कि ट्रैफ़िक पुलिस के पास 10 नई क्रेन बढ़ गई है। PPP मॉडल पर रखी 10 क्रेनों को 10 क्षेत्रों में विभाजित किए गए है। अब जनपद देहरादून पुलिस द्वारा PPP मॉडल पर रखी जा रही क्रेन से प्रभावी कार्यवाही की जाएगी । देहरादून शहर क्षेत्रान्तर्गत सुचारू यातायात प्रवाह को प्रभावित करनें वाले ऐसे वाहन जो सड़कों पर अनधिकृत पार्क किए जा रहे है,उन पर यातायात पुलिस द्वारा पूर्व से कार्यवाही की जा रही थी परन्तु यातायात पुलिस के पास पर्याप्त क्रेन उपलब्ध न होने के कारण शासन से प्राप्त अनुमति के आधर पर देहरादून शहर की यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित किये जाने हेतु पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के रुप में 10 क्रेनों को अनुबन्ध के आधार पर लिया जा रहा है। उक्त क्रेन ...