Friday, March 6News That Matters

Day: March 17, 2023

दून से लेकर पहाड़ तक बारिश, अगले तीन दिन तक ऐसा रहेगा मौसम, अलर्ट जारी…

दून से लेकर पहाड़ तक बारिश, अगले तीन दिन तक ऐसा रहेगा मौसम, अलर्ट जारी…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में एक मौसम करवट बदल चुका है। दोपहर बाद अचानक घिरे बादलों ने ठंड का फिर एहसास हो गया। दून से लेकर पहाड़ तक बारिश ने एक बार फिर स्वेटर बाहर निकलवा दिए है। बताया जा रहा है कि  शुक्रवार दोपहर को नैनीताल में भी तेज बारिश शुरू हुई। इसी बीच जबरदस्त ओलावृष्टि हुई तो वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम बदल गया है।दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और नैनीताल में जमकर ओलावृष्टि हुई। तो वहीं दून सहित कई जिलों में बारिश हुई है। साथ ही मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बताया जा रहा है कि आगामी पांच दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। रिपोर्टस की माने तो देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों में गरज के साथ बिजली चमकने के साथ ही कई इ...
सीएम धामी ने अयोध्या में 1 एकड़ जमीन में उत्तराखंड का भव्य भवन बनाने का किया ऐलान…

सीएम धामी ने अयोध्या में 1 एकड़ जमीन में उत्तराखंड का भव्य भवन बनाने का किया ऐलान…

उत्तराखण्ड
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाए जाने का निर्माण कार्य जोरों शोरों से चल रहा है. उत्तराखंड सरकार ने भी भविष्य में अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए यहां भव्य भवन बनाने का ऐलान किया है। सीएम धामी ने अयोध्या में एक एकड़ जमीन में उत्तराखंड का भव्य भवन बनाने का ऐलान किया है।   मिली जानकारी के अनुसार सीएम धामी ने सदन में अभिभाषण देते हुए कहा है कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन रहा है। यूपी सरकार से एक एकड़ जमीन वहां दिए जाने पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है। वहां उत्तराखंड का भव्य अतिथि गृह बनेगा। जिससे श्रद्धालुओं के लिए ठहरने की उचित सुविधा मिल सकेगी। बताया जा रहा है कि सरयू नदी के किनारे बसी धर्म नगरी अयोध्या में सनातन धर्मियों की आस्था का केंद्र भगवान श्री राम का भव्य मंदिर का निर्माण (Ayodhya Ram Mandir) चल रहा है। 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रा...
उत्तराखंडः सड़क हादसे में सेना के जवान की मौत, छुट्टी पर घर आया था घर…

उत्तराखंडः सड़क हादसे में सेना के जवान की मौत, छुट्टी पर घर आया था घर…

उत्तराखण्ड
Accident: उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर से दर्दनाक हादसे की सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां काठगोदाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत सड़क हादसे में सेना के जवान की मौत हो गई है। जवान छुट्टी पर घर आया हुआ था। जवान का साथी गंभीर घायल हो गया है। जिसे अस्ताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जवान बेटे की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा रानी बाग में एचएमटी के पास  हुआ है। हादसे में सेना के एक जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान  27 वर्षीय अल्मोड़ा हतौली ग्रामसभा स्थित सेराघाट निवासी भगवान सिंह रावल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भगवान सिंह सेना में आरआर जम्मू-कश्मीर में तैनात था। वहां का कार्यकाल पूरा होने के बाद उनकी तैनाती राजस्थान में हुई थी। नई तैनाती पर जाने से पहले भगवान सिंह एक महीने की छुट्टी पर घर आया था। रिपोर्टस के अनुसार  बीते दिन भगवान सिंह ह...
‘देशविरोधी टूलकिट का हिस्सा बन गए राहुल गांधी’, बोले जेपी नड्डा

‘देशविरोधी टूलकिट का हिस्सा बन गए राहुल गांधी’, बोले जेपी नड्डा

देश-विदेश
भाजपा अध्यक्ष ने जेपी नड्डा ने बयान जारी कर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है। देश द्वारा कई बार नकारे जाने के बाद राहुल गांधी अब देश विरोधी टूलकिट का स्थायी हिस्सा बन गए हैं। जब देश दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और जी20 की बैठकें भारत में हो रही हैं तो राहुल गांधी विदेशी धरती पर देश और संसद का अपमान कर रहे हैं। नड्डा बोले- विदेशी धरती पर कर रहे देश का अपमान जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी 130 करोड़ लोगों द्वारा चुनी गई सरकार का अपमान कर रहे हैं। यह गद्दारों को मजबूत करना नहीं है तो क्या है? राहुल गांधी विदेशी धरती पर कहते हैं कि भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया है और यूरोप और अमेरिका को हस्तक्षेप करना चाहिए। इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। जेपी नड्...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय काशी यात्रा पर आएंगे, 24 मार्च के आगमन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय काशी यात्रा पर आएंगे, 24 मार्च के आगमन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे

उत्तरप्रदेश
वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय काशी यात्रा पर शुक्रवार को आएंगे व प्रधानमंत्री के प्रस्तावित 24 मार्च के आगमन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। प्रोटोकाल के मुताबिक मुख्यमंत्री दोपहर 3.30 बजे लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डा बाबतपुर पर आएंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से सर्किट हाउस पहुंच अधिकारियों के साथ बैठक करेंग पीएम नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित 24 मार्च के दौरे की तैयारियों की समीक्षा के साथ ही लोकार्पित होने वाली चुनिंदा कुछ परियोजनाओं की जमीनी हकीकत भी देखेंगे। बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद देर रात होटल ताज गैंगेज में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पर्यटन मंत्रियों के साथ डिनर कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद सुबह लगभग साढ़े नौ बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के आ...
कैंट बोर्ड: चुनाव टलने की आहट, चर्चा से दावेदारों की बढ़ी चिंता

कैंट बोर्ड: चुनाव टलने की आहट, चर्चा से दावेदारों की बढ़ी चिंता

देश-विदेश
देशभर के कैंट बोर्ड में 30 अप्रैल को होने वाले चुनाव अधर में लटक सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, रक्षा मंत्रालय चुनाव को फिर टाल सकता है। कैंट बोर्ड के अधिकारी भी अनाधिकृत रूप से इसकी पुष्टि कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस संबंध में आधिकारिक आदेश नहीं आया है। वहीं, चुनाव टलने की चर्चा से दावेदारों की चिंता बढ़ गई है। दरअसल, देशभर के कैंट बोर्ड के चुनाव वर्ष 2020 में होने थे लेकिन कैंट बोर्ड एक्ट में संशोधन चलते रक्षा मंत्रालय ने कार्यकाल बढ़ा दिया था। दो साल से कैंट बोर्ड के चुनाव नहीं हो पाए थे। इस बीच 22 फरवरी को रक्षा मंत्रालय ने देशभर के सभी कैंट बोर्ड के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। 30 अप्रैल चुनाव की तिथि घोषित होते ही उत्तराखंड के नौ कैंट बोर्ड ने भी तैयारी शुरू कर दी। मतदाता सूचियों के संशोधन के बाद अब चुनाव के तहत नामांकन प्रक्रिया शुरू होनी है। एक-दो साल के टल सकते हैं च...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक किया निरीक्षण

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता एवं मरीजों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत बन रहे 50 बेड के उप जिला चिकित्सालय के नवीन भवन की कार्य प्रगति का भी अवलोकन किया। उन्होंने कार्यदाई संस्था को इसका निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहे हैं। आयुष्मान योजना के तहत इस बार बजट में वृद्धि की गई है। इस योजना का लाभ सभी कार्ड...
मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर  जानकारी प्राप्त की

मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर जानकारी प्राप्त की

उत्तराखण्ड
जनपद में मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के लिए प्रस्तावित कार्य योजना तैयार किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु मुख्य विकास अधिकारी से जानकारी प्राप्त की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम आयोग द्वारा विकास खंड अगस्त्यमुनि के साथ ग्राम पंचायतों में पलायन हुआ है जिसमें बंगोली, निषणी, गहड़ दानकोट, नवासू, कांडई व स्यूंणी शामिल हैं जिसमें 22 राजस्व ग्राम भी शामिल हैं। इन गांवों से पलायन को रोकने के लिए संबंधित विभागों द्वारा गांवों का सर्वेक्षण कर संचालित की जाने वाली योजनाओं के लिए कार्य योजना तैयार की जानी हैं। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को जिसमें ग्राम्य विकास, कृषि, उद्यान, पशुपालन, सिंच...
रुद्रपुर में धारा 144 लागू, अवैध दुकानों को किया जा रहा ध्वस्त, पुलिस बल तैनात…

रुद्रपुर में धारा 144 लागू, अवैध दुकानों को किया जा रहा ध्वस्त, पुलिस बल तैनात…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में आज अतिक्रमण पर शासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में धारा 144 लागू की गई है। यहां भारी पुलिस बल के बीच शुक्रवार को रोडवेज के सामने अवैध दुकानों को प्रशासन ने ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी। तो वहीं पुलिस ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और उनके भाई संजय ठुकराल को हिरासत में लिया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विधानसभा का बजट सत्र समाप्त होते ही प्रशासन द्वारा डीडी चौक से इन्द्रा चौक तक मुख्य मार्ग के दोनों ओर दुकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। शुक्रवार की सुबह से राममनोहर लोहिया स्थित दुकानों को ध्वस्त किया जा रहा है ।  पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने आधा दर्जन से अधिक जेसीबी मशीनों की मदद से दुकानों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि इसके लिए...
बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, 21 घंटे 36 मिनट तक चली कार्यवाही…

बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, 21 घंटे 36 मिनट तक चली कार्यवाही…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: गैरसैंण में 16 मार्च को उत्तराखंड की पांचवी विधानसभा का चार दिवसीय बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विपक्ष एवं पक्ष के सभी सदस्यों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेशहित एवं जनहित के अनेक विषयों पर सदन में दोनों दलों द्वारा शांति पूर्वक गंभीर चिंतन-मनन किया गया। चार दिवसीय बजट सत्र की कार्यवाही 21 घंटे 36 मिनट तक चली। सत्र के दौरान विधान सभा को 603 प्रश्न प्राप्त हुए, जिसमें निम्न प्रश्न स्वीकार हुुुए  है। 08 अल्पसूचित प्रश्न में 1 उत्तरित, 180 तारांकित प्रश्न में 46 उत्तरित, 380 आताराकिंत प्रश्न में 197 उत्तरित, कुल 29 प्रश्न अस्वीकार / निरस्त किए गए. विधेयक 1.उत्तराखण्ड मत्स्य अधिनियम (संशोधन) विधेयक, 2022 2. उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1916) (संशोधन) विधेयक, 2022 3. उत्तरा...