Friday, March 6News That Matters

Day: March 19, 2023

सीएम धामी ने किया प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में प्रतिभाग, की ये घोषणा…

सीएम धामी ने किया प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में प्रतिभाग, की ये घोषणा…

उत्तराखण्ड
हरिद्वारः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषिकुल के सभागार में आयोजित प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत वैदिक काल से ही आयुर्वेद द्वारा पशुधन स्वास्थ्य के क्षेत्र में पारंपरिक ज्ञान को लागू करने वाला प्रमुख देश रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से आयुष और आयुर्वेद के क्षेत्र में हम निरंतर कार्य कर रहे हैं और आयुर्वेद से होने वाले लाभों को आमजन तक पहुंचाने के लिए भी प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार 300 आयुष हैल्थ व वेलनेस केन्द्रों के संचालन एवं 150 पंचकर्म केन्द्रों की स्थापना के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य कर रही है। आयुर्वेद, होम्योपैथी व नेचुरोपैथी के विकास द्वारा रोजगार व आर्थिकी को ...
पौड़ी के विश्वास नौटियाल ने गेट परीक्षा में देशभर में हासिल किया 11वां स्थान…

पौड़ी के विश्वास नौटियाल ने गेट परीक्षा में देशभर में हासिल किया 11वां स्थान…

उत्तराखण्ड
GATE Result 2023: उत्तराखंड की प्रतिभाएं लगातार प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। हर क्षेत्र में प्रदेश का युवा अपनी कामयाबी के झंडे़ गाड़ रहा है। बताया जा रहा है कि इसी कड़ी में श्रीनगर निवासी विश्वास नौटियाल का नाम जुड़ गया है। विश्वास ने कड़ी मेहनत और लगन से गेट परीक्षा में देशभर में 11वां स्थान हासिल किया है। उनकी इस कामयाबी पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से विश्वास नौटियाल पौडी जिले के ग्राम खोली के रहने वाले है। उनके पिता शिव प्रसाद नौटियाल श्रीनगर तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो के पद पर तैनात है, जबकि उनकी मां हेमलता नौटियाल साधारण गृहणी है। उन्होंने 1000 गेट स्कोर में 830 अंक हासिल किए है। विश्वास ने यह अभूतपूर्व उपलब्धि बिना किसी कोचिंग के सेल्फ स्टडी के दम पर हासिल की है। बताया जा रहा है कि विश्वास की शुरूआती शिक्षा श्रीनगर से ही हुई है। उन्...
नीलकंड बाबा के दर्शन करने जा रहे परिवार का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोग थे सवार…

नीलकंड बाबा के दर्शन करने जा रहे परिवार का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोग थे सवार…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के टिहरी जिले से बड़े हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि वाहन में एक ही परिवार के 13 लोग सवार थे। जिसमें दो बच्चों सहित तीन की मौत हो गई है। जबकि 10 लोग गंभीर घायल हो गए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे की खबर से क्षेत्र में मातम पसर गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रविवार शाम को हुआ है। बताया जा रहा है कि एक परिवार नीलकंठ दर्शन के लिए आ रहा था। लेकिन पीपलकोटी से करीब दो किमी पहले ही उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 150 मीटर नीचे खाई में गिर गया।  स्थानीय लोगों ने  मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि हादसे में छः और चार साल के मासूम सहित एक युवती की मौत हो गई है। जबकि 10 लोग घायल हो गए है। जिन्हें एम्स ...
चारधाम यात्रा के लिए हेली कंपनियों ने की किराए में बढ़ोतरी, जानें नए रेट…

चारधाम यात्रा के लिए हेली कंपनियों ने की किराए में बढ़ोतरी, जानें नए रेट…

उत्तराखण्ड
Chardham Yatra:  चारधाम यात्रा के लिए हेली कंपनियों ने अपने किराए में बढ़ोतरी कर दी है। हेली कंपनियों द्वारा 3 साल बाद अपने किराए में बढ़ोतरी कर दी गई है। इससे हवाई यात्रा करने वाले पैसेंजररो को फाटा से 780 रुपए और सिरसी से ₹818 की बढ़ोतरी की गई है। केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी फाटा से हेली सेवा का संचालन द्वारा किया जाता है। युकाड़ा ने 2020 में 9 कंपनियों के साथ मिली संचालन के लिए अनुबंध किया था। 2022 में अनुबंध खत्म होने के बाद इस बार युगांडा ने नए सिरे से हेली कंपनियों का चयन करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की थी। फाटा से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा से आने जाने का किराया प्रति यात्री 5500 रुपए और सिरसी से केदारनाथ के लिए पांच 5500 तय किया गया है। पिछले साल की तुलना में फाटा से प्रति यात्री किराए में ₹780 और सिरसी से ₹818 की बढ़ोतरी की गई है।...
चारधाम यात्रा के लिए बस का किराया तय, एक यात्री के लिए देने होंगे इतने रुपए…

चारधाम यात्रा के लिए बस का किराया तय, एक यात्री के लिए देने होंगे इतने रुपए…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में इस साल 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। इस यात्रा के लिए तैयारीयां तेजी से चल रही है। यात्रा के सड़क मार्ग का किराया तय हो गया है। इस वर्ष तीर्थ यात्रियों को लग्जरी बस सेवा की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। इन लग्जरी बसों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। एक यात्री के लिए लग्जरी बस का किराया 5700 रुपये रखा गया है। इसके लिए ऑफलाइन बुकिंग करानी पड़ेगी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए  किराया और यात्रा का रूट प्लान तय कर दिया गया है। 10 दिनों की यात्रा सरकार की निगरानी में रोटेशन समिति कराएगी। बस सेवा की बुकिंग ऋषिकेश में ऑफलाइन होगी।  बताया जा रहा है कि पहले दिन ऋषिकेश-बड़कोट होते हुए तीर्थयात्री यमुनोत्री धाम जाएंगे। दूसरे दिन बड़कोट से उत्तरकाशी तीसरे दिन गंगोत्री धाम चौथे दिन सोनप्रयाग या गुप्तकाशी पांचवें दिन केदारनाथ धाम ज...
पंतनगर से जयपुर और लखनऊ के लिए हवाई सेवा होगी शूरू…

पंतनगर से जयपुर और लखनऊ के लिए हवाई सेवा होगी शूरू…

उत्तराखण्ड
पंतनगर से दो हवाई सेवा शुरू होने वाली है। बताया जा रहा है कि 26 मार्च से पंतनगर से जयपुर और लखनऊ के लिए हवाई सेवा प्रारंभ हो रही है। जिससे मिलों का सफर मिनटों में हो सकेगा। साथ ही इस हवाई यात्रा से पर्यटन की गतिविधियों को और गति मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंतनगर एयरपोर्ट से इंडिगो द्वारा आगामी 26 मार्च से हवाई सेवा शुरू की जा रही है। इंडिगो की फ्लाइट लखनऊ और जयपुर इन दो बड़े महानगरों के लिए शुरू हो रही है। जयपुर और लखनऊ जैसे महानगरों से पहाड़ की वादियों में पर्यटन का लुफ्त उठाने वाले पर्यटकों को हवाई मार्ग से आसानी होगी। इसके अलावा पंतनगर से इन दोनों महानगरों में जाने वाले लोगों को भी हवाई यात्रा से सहूलियत होगी। ये रहेगा रूट और टाइम 26 मार्च को पंतनगर से अपराहन 12:15 पर जयपुर के लिए फ्लाइट रवाना होगी जो कि 1:40 पर पहुंचेगी। इसी प्रकार 26 मार्च को ही अपराहन 4:00 पंतनगर एयरपोर्ट से ...
बिजली के झटके के बाद अब पानी के रेट बढ़ाने की तैयारी…

बिजली के झटके के बाद अब पानी के रेट बढ़ाने की तैयारी…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News:  प्रदेश में आगामी एक अप्रैल से का पानी महँगा होने जा रहा है। पीने के पानी में 15 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी की जा रही है। जिससे पहले के मुकाबले अब उपभोक्ताओं का बिल 150 से 200 रुपये अधिक आएगा। संबंधित विभाग शहरी क्षेत्रों में पानी का बिल हाउस टैक्स के आधार पर तय करता है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में नलों की संख्या के आधार पर बिल तय किया जाता है। जिससे अब उपभोक्ताओं को पहले की अपेक्षा 15 फ़ीसदी तक अधिक बिल देना पड़ेगा। अब आगामी अप्रैल से पूरे प्रदेश में पानी का बिल बढ़ जाएगा। जिससे लोगों को 150 से ₹200 तक अधिक चुकाने पड़ेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में बिजली के रेट भी बढ़ाने की तैयारियां की जा रही हैं।...
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर होगा जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम…

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर होगा जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम…

उत्तराखण्ड
देहरादून। जौलीग्रांट एयरपोर्ट अब नए नाम से जाना जाएगा। इसके लिए शनिवार को देहरादून एयरपोर्ट पर आयोजित हवाई अड्डा सलाहकार समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से जौलीग्रांट एयरपोर्ट को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर रखने पर सहमति बनी। हरिद्वार सांसद और हवाई अड्डा सलाहकार समिति के अध्यक्ष डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के नाम को अब अटल बिहारी वाजपेई के नाम से जाना जाएगा। इसके लिए सलाहकार समिति की तरफ से एक प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा जा रहा है। वहाँ से मंजूरी मिलते ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नामकरण अटल बिहारी वाजपेयी कर दिया जाएगा। कहा कि इसको लेकर सभी सदस्यों के बीच सहमति बन गई है।...

अनियंत्रित होकर टोंस नदी में गिरा वाहन, चार लोगों की दर्दनाक मौत…

उत्तराखण्ड
देहरादून। देहरादून-चकराता मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसे में हिमाचल के चार लोगों की मौत हो गई। तहसील चकराता से SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि चकराता मार्ग पर मिनक में एक वाहन अनियंत्रित होकर टोंस नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम अपर उपनिरीक्षक योगेंद्र भण्डारी के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। उक्त वाहन (maruti spreso HP 08 A 4323) में 04 लोग सवार थे, जो दुर्घटनाग्रस्त होकर मुख्य मार्ग से 300 मीटर नीचे नदी में गिरा हुआ था। वाहन में स्वार व्यक्तियो की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप के माध्यम से खाई में उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी। SDRF टीम द्वारा स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कड़ी मशक्कत से 04 व्यक्तियों के शवो को बरामद कर स्ट्रेचर द्वारा वेकल्पिक मा...