Friday, March 6News That Matters

Day: March 20, 2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट बैठक,आबकारी नीति को मिल सकती है मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट बैठक,आबकारी नीति को मिल सकती है मंजूरी

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट बैठक होगी, जिसमें आबकारी नीति को मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा अन्य कई महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जाएंगे। सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में शाम पांच बजे कैबिनेट बैठक होगी, जिसमें आबकारी नीति 2023-24 पर निर्णय हो सकता है। सरकार ने आबकारी से 4000 करोड़ का राजस्व का लक्ष्य रखा है।...
योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा- आयुर्वेद का जितना महत्व है उतना ही गो माता का भी है

योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा- आयुर्वेद का जितना महत्व है उतना ही गो माता का भी है

उत्तराखण्ड
हरिद्वार: योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा कि आयुर्वेद का जितना महत्व है, उतना ही गो माता का भी है। आयुर्वेद से गंभीर से गंभीर बीमारियों का इलाज संभव है। आयुर्वेद का भविष्य उज्ज्वल है। कहा कि गो माता के दूध में मेधा शक्ति बढ़ाने का सामर्थ्य है आयुर्वेद को दूसरी पैथी से बेहतर बताते हुए कहा कि सामान्य बुखार से लेकर कोरोना का इलाज आयुर्वेद में बेहतर है। चुटकी लेते हुए कहा कि वह किसी पैथी का विरोध नहीं करते, बल्कि सभी के प्रति सिंपैथी रखते हैं। योग, आयुर्वेद, स्वदेशी और सनातन गाड़ेंगे का झंडा आयुर्वेद के विद्यार्थियों को काम पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर देते कहा कि समेकित प्रयास से एक दिन वह एलोपैथ को धरती में गाड़ के रहेंगे। योग, आयुर्वेद, स्वदेशी और सनातन का ऐसा झंडा गाड़ेंगे कि सारी दुनिया इसके नीचे आएगी। बाबा रामदेव ने यह बात ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ...
रेखा आर्या ने सभी खिलाड़ियों को आश्वस्त किया जल्द खेल कोटा के तहत उन्हें नौकरियां दी जाएंगी

रेखा आर्या ने सभी खिलाड़ियों को आश्वस्त किया जल्द खेल कोटा के तहत उन्हें नौकरियां दी जाएंगी

उत्तराखण्ड
देहरादून :  खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार व खेल विभाग खिलाड़ियों को हरसंभव सुविधा प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है। खेल विभाग की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आउट आफ टर्म नौकरी और सरकारी विभागों में नौकरी देने को चार प्रतिशत का खेल कोटा प्रस्तावित है। इसके आदेश होते ही खिलाड़ियों को नियमानुसार नौकरी दी जाएगी। रेखा आर्या ने सभी खिलाड़ियों को आश्वस्त किया है कि जल्द खेल कोटा के तहत उन्हें नौकरियां दी जाएंगी। एथलीट मानसी नेगी ने इंटरनेट मीडिया पर की थी नौकरी की मांग बीते दिनों एथलीट मानसी नेगी ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर प्रदेश सरकार से नौकरी की मांग की थी। उनका यह पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर खासा प्रसारित हुआ। इस पर लोग तरह- तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे। इसका संज्ञान लेते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को खेल कोटे से नौकरी के लिए आश्वस्त...
उत्तराखंड के लिए 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी, देखें किस जिले में कैसा रहेगा मौसम…

उत्तराखंड के लिए 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी, देखें किस जिले में कैसा रहेगा मौसम…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए 5 दिनों का जनपद स्तरीय मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। प्रदेश में 20 मार्च से 23 मार्च तक बारिश की संभावनाएं हैं। वही सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली चमकने की संभावनाएं हैं। 20.03.2023 उत्तराखंड राज्य के जनपदों के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ वर्षा बर्फबारी हो सकती है। 3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। 21. 3.2023- उत्तराखंड राज्य के जनपदों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा बर्फबारी हो सकती है। 3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। 22.03.2023 – उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा / बर्फबारी हो सकती हैं। 3000 मीटर व उससे अधिक ऊं...
धामी कैबिनेट की बड़ी बैठक आज, इन मुद्दो पर लग सकती है मुहर…

धामी कैबिनेट की बड़ी बैठक आज, इन मुद्दो पर लग सकती है मुहर…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में सोमवार यानी आज धामी कैबिनेट की बड़ी बैठक होने वाली है। इस बैठक में पेंशन सहित कई अहम फैसलों पर लग सकती है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि उत्तराखंड निवेश और अवस्थापना विकास बोर्ड बनाने के लिए प्रदेश सरकार अब अध्यादेश लाने जा रही है। इस अध्यादेश के प्रस्ताव पर निर्णय हो सकता है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य मंत्रिमंडल की बैठक 20 मार्च को सायं पांच बजे सचिवालय में होगी। यह बैठक मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी की अध्‍यक्षता में होगी। बैठक में आबकारी नीति, वित्त, राजस्व, शिक्षा, परिवहन एवं आपदा से संबंधित बिंदुओं पर विचार किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से दी जाने वाली निराश्रित विधवा और दिव्यांग पेंशन में सरकार बढ़ोत्तरी करने की तैयारी में है। इन पेंशन योजनाओं में सौ से दो सौ रुपये प्रतिमाह तक की वृद्धि की जा सकती है। वहीं बताया जा रहा है कि सरकार ...
भूकंप के झटकों से डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग…

भूकंप के झटकों से डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में भूकंप के झटके आने का सिलसिला जारी है। प्रदेश में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए है। बताया जा रहा है कि इस बार रुद्रप्रयाग में भूकंप आया है। भूकंप के झटकों से रुद्रप्रयाग के लोग दहशत में आ गए और लोग घरों से बाहर निकल आए। तो वहीं गुजरात के कच्छ जिले में सोमवार सुबह 3.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने यह जानकारी दी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में देर शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.1 रही। हालांकि अभी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के तेज झटके महसूस होते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।तो वहीं आज सुबह गुजरात में सुबह सात बजकर 35 मिनट पर भूकंप आया, जिसका केंद्र कच्छ जिले के भचाऊ शहर से करीब 10 किलोमीटर उत्तर-पूर्वोत्तर (एनएनई) में था। गौरतलब है कि उत्तराखंड में लग...