टिहरीः तहसील दिवस में कुल 27 शिकायतें हुई दर्ज, अधिकारियों ने दिए ये निर्देश…
Tehri News: जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के दिशा निर्देशन में विकासखंड भिलंगना के ब्लॉक सभागार में आज अपर जिलाधिकारी के के मिश्रा की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया। तहसील दिवस में कुल 27 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से अधिकांश का मौक़े पर निस्तारण किया गया तथा शेष प्रकरणों पर तत्काल कार्यवाही करते हुये निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये। एडीएम के के मिश्रा ने अधिकारियों को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ जन समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।
तहसील दिवस में क्षेत्रीय लोगों द्वारा छतियारा खवाड़ा मोटर मार्ग की खराब स्थिति की शिकायत की गयी, जिस पर एडीएम ने विभागीय अधिकारियों को शीघ्र मोटर मार्ग की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। प्रधान कर्णगांव उदय सिंह नेगी ने छतियारा के बीच क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन की मरम्मत करने की मांग उठाई, सामाजिक कार्यकर्ता विशाल नैथानी ने पट्टी ग्यारह गा...








