बेस्ट टूरिज्म विलेज प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर बनाई पहचान, ऐसे करें आवेदन…
केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण पर्यटक स्थलों को चिन्हित करने हेतु देशव्यापी प्रतियोगिता शुरू की गई है। सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गाँव भारत सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक अनोखी पहल है। जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण पर्यटन स्थल के विकास और संवर्धन के लिए सरकार द्वारा उद्योग, गैर सरकारी संगठनों, समुदायों को शामिल करते हुए एक सुदृढ परिवेश प्रदान करते हुए स्वरोजगार के अतिरिक्त राज्य की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करना है।
प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए पर्यटन मंत्रालय द्वारा आवेदन पोर्टल जारी किया गया है जहाँ विभिन्न ग्राम आवेदन कर सकते हैं। बेस्ट टूरिज्म विलेज़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए वेबसाइट https://nidhi.nic.in/BVC/AboutDetail.aspx पर 15 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
इस पहल के बारे में बताते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, ‘‘भारत सरकार की यह ...








