Friday, March 6News That Matters

Day: March 23, 2023

सड़क दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं का हाल जानने पहुंची मंत्री रेखा आर्या, दिए ये निर्देश…

सड़क दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं का हाल जानने पहुंची मंत्री रेखा आर्या, दिए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: चंपावत जिले के टनकपुर में हुई सड़क दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं का हालचाल लेने कैबिनेट मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या उपजिला चिकित्सालय पहुंची। यहां उन्होंने सड़क हादसे में घायल हुए लोगो का हालचाल जाना और उन्हें सरकार द्वारा हरसंभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी से वार्ता कर उन्हें इस घटना की विस्तृत जानकारी लेने के साथ ही घायलों के समुचित उपचार हेतु भी निर्देशित किया। वही उन्होंने माँ पूर्णागिरि से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की कामना की। बता दे कि टनकपुर स्थित ठूलीगाड़ पार्किंग में एक बस सो रहे श्रद्धालुओं के उपर चढ़ गई। हादसे में एक महिला समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि अन्य घायल हो गए।सभी मृतक यूपी के बहराइच जिले के रहने वाले थे।...
भाजपा ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को आज सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया

भाजपा ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को आज सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया

देश-विदेश
नई दिल्ली,  केंद्र सरकार और विपक्ष के हंगामे के चलते संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में एक दिन भी काम नहीं हो सका है। भाजपा राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान को लेकर माफी की मांग कर रही है, जबकि कांग्रेस अदाणी के मुद्दे पर जेपीसी जांच की मांग पर अड़ी हुई है। गतिरोध खत्म करने के लिए राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बैठक भी बुलाई है। भाजपा सांसदों को व्हिप बजट सत्र के दूसरे चरण में संसद की कार्यवाही एक दिन भी नहीं चल पाई है। ऐसे में कई महत्वपूर्ण विधेयक पास कराने के लिए लंबित हैं। इसलिए, भाजपा ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को आज सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। अदाणी ग्रुप के मुद्दे पर चर्चा के लिए कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने राज्यसभा में नोटिस दिया। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने अदाणी मुद्दे पर जेपीसी जांच की मांग को...
उत्तराखंड के पूर्णागिरी धाम में बड़ा हादसा, पांच लोगों की मौत, आठ घायल

उत्तराखंड के पूर्णागिरी धाम में बड़ा हादसा, पांच लोगों की मौत, आठ घायल

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के टनकपुर स्थित पूर्णागिरि धाम में बड़ा हादसा हो गया। एक वाहन कई लोगों को कुचलता हुआ निकल गया। इस हादसे में अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। जबकि आठ लोगों के घायल होने की सूचना है। दरअसल, गुरुवार को ठुलीगाड़ के पास यात्री पार्किंग में खड़े बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। हादसे का शिकार हुए सभी लोगों को टनकपुर अस्पताल लाया गया। कुछ लोगों ने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि कुछ घायलों का टनकपुर उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।...
उत्तराखंड के इस जिले में बनेगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी: सीएम धामी

उत्तराखंड के इस जिले में बनेगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी: सीएम धामी

उत्तराखण्ड
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय बनाने के लिए सैद्धांतिक सहमति बनी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हल्द्वानी स्थित इंदिरा गांधी स्पोट्र्स कांपलेक्स को सम्मिलित करते हुए इसके लिए आसपास की जमीन चिह्नित की जाए। इससे स्पोट्र्स कांपलेक्स का उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल विश्वविद्यालय बनने से राज्य के युवाओं को खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के संबंध में बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल विश्वविद्यालय के लिए अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही खेल एवं आवश्यक शैक्षणिक गतिविधियों के लिए इस क्षेत्र के विषय विशेषज्ञों के सुझाव लिए जाएं। इन सुझावों के आधा...
केंद्र ने अतिरिक्त बिजली का कोटा छह महीने तक जारी रखने के आदेश दिए

केंद्र ने अतिरिक्त बिजली का कोटा छह महीने तक जारी रखने के आदेश दिए

उत्तराखण्ड
राज्य को केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने पहले चरण में छह माह के लिए 1631 मेगावाट बिजली गैर आवंटित कोटे से देने का आदेश जारी कर दिया है। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में ही ‘उत्तराखंड को केंद्र से तीन महीने और मिलेगी अतिरिक्त बिजली’ खबर में इसका खुलासा किया था। बुधवार की शाम ही इसका आदेश जारी हो गया। दरअसल, प्रदेश में लगातार बिजली संकट चल रहा है। पूर्व में 28 फरवरी तक केंद्र के गैर आवंटित (अनएलोकेटेड) कोटे से बिजली मिली हुई थी जो कि बंद हो गई थी। सरकार के प्रयासों के बाद 31 मार्च तक के लिए 300 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिली थी। मंत्रालय ने पहले चरण में छह माह का आवंटन किया अब इसकी अवधि खत्म होने से पहले ही आगामी संकट को देखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से वार्ता की थी। अगले साल 31 मार्च तक का प्रस्ताव केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय को भेजा गया था। इस प्रस्ताव के पहले...
चारधाम यात्रा : श्रद्धालुओं की संख्या को सीमित रखने के प्रस्ताव को टाल सकती है सरकार

चारधाम यात्रा : श्रद्धालुओं की संख्या को सीमित रखने के प्रस्ताव को टाल सकती है सरकार

उत्तराखण्ड
चारधाम यात्रा से जुड़े कारोबारियों और तीर्थपुरोहितों के मुखर विरोध के चलते प्रदेश सरकार श्रद्धालुओं की संख्या को सीमित रखने के प्रस्ताव को टाल सकती है। सरकार के स्तर पर तीन धामों बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री में श्रद्धालुओं की संख्या पर पाबंदी न लगाने पर विचार शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में यात्रियों की संख्या का कोटा तय हो सकता है। बाकी धामों के बारे में सरकार विचार कर रही है। चारधाम यात्रा में बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की धारण क्षमता के आधार पर पर्यटन विभाग ने दर्शन के लिए प्रतिदिन श्रद्धालुओं का कोटा निर्धारित करने का प्रस्ताव तैयार किया है। चारधाम यात्रा से जुड़े तीर्थ पुरोहित, होटल, ढाबा व्यवसायी, टैक्सी ऑपरेटरों ने श्रद्धालुओं का कोटा निर्धारित करने के प्रस्ताव का विरोध किया। इस पर सरकार ने प्रस्ता...