Friday, March 6News That Matters

Day: March 24, 2023

प्रदेश में ईको टूरिज्म और जड़ी-बूटी को दिया जाएगा बढ़ावा, रोजगार में होगा इजाफा…

प्रदेश में ईको टूरिज्म और जड़ी-बूटी को दिया जाएगा बढ़ावा, रोजगार में होगा इजाफा…

उत्तराखण्ड
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय स्थित अपने सभागार में प्रदेश में ईको टूरिज्म और जड़ी-बूटी को बढ़ावा दिए जाने के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक ली। इस दौरान  उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में, जहां भी सम्भव हों, हर्बल विलेज स्थापित किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जनपदों में वन क्षेत्रों में जड़ी-बूटियों की सम्भावनाओं को तलाशते हुए प्रस्ताव तैयार किए जाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि ईको टूरिज्म की भांति जड़ी-बूटी को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तर पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एवं जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समितियों का गठन किया गया है। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में 70 प्रतिशत से अधिक वन क्षेत्र होने के कारण वन प्रदेश की आर्थिकी का महत्त्वपूर्ण संसाधन बन सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वनों को आर्थिकी से जोड़ने की आ...
कांग्रेस को बड़ा झटका, राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द…

कांग्रेस को बड़ा झटका, राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द…

उत्तराखण्ड
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा है। उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी गई है। आज लोकसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए इसकी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई सूरत की एक अदालत में आपराधिक मानहानि के मामले में मिली दो साल की सजा के बाद की गई है हालांकि कोर्ट से राहुल को जमानत मिल चुकी है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद थे। वह पहली बार 2004 में अमेठी लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए थे और 2019 तक वह वहां पर सांसद रहे थे। 2019 के लोकसभा चुनावों में वह केंद्रीय मंत्री स्मृती ईरानी के हाथों अपनी पारंपरिक सीट अमेठी से चुनाव हार गए थे, लेकिन उन्होंने वायनाड से चुनाव जीत कर अपनी संसद सदस्यता बरकरार रखी थी। लेकिन मोदी सरनेम केस में सजा मिलने पर अब उनकी सदस्यता छिन गई है। राहुल गांधी के खिलाफ यह मामला गुजरात में बीजेपी नेता पुरनेश मोदी लेकर गए...
सीएम धामी ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, जानें किस खिलाड़ी को मिला कौन सा अवॉर्ड…

सीएम धामी ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, जानें किस खिलाड़ी को मिला कौन सा अवॉर्ड…

उत्तराखण्ड
आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा भवन पहुंचे। जहां देवभूमि उत्तराखण्ड खेलरत्न पुरस्कार”, “देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार”, “लाईफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार” एवं वर्ष 2021 एवं 2022 के राष्ट्रीय स्तर के 168 पदक विजेता खिलाड़ियों एवं 42 प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को कुल रू० 2.08 करोड़ की धनराशि भी वितरित की गई। जानें किस खिलाड़ी को मिला कौन सा अवॉर्ड बता दे कि आज परेड ग्राउंड स्थित नवीन बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा भवन में खेल विभाग द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार वर्ष 2019-20 के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार वर्ष 2020-21के लिए एथलेटिक्स खिलाड़ी चन्दन सिंह, देवभूमि उत्तराखण्ड...
जीवन मे हार से घबराना नही चाहिए, बल्कि हार से सीखकर आगे बढ़ना चाहिए -रेखा आर्या

जीवन मे हार से घबराना नही चाहिए, बल्कि हार से सीखकर आगे बढ़ना चाहिए -रेखा आर्या

उत्तराखण्ड
देहरादून: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा भवन पहुंचे जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कर कमलों द्वारा "देवभूमि उत्तराखण्ड खेलरत्न पुरस्कार", "देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार", "लाईफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार" एवं वर्ष 2021 एवं 2022 के राष्ट्रीय स्तर के 168 पदक विजेता खिलाड़ियों एवं 42 प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया,साथ ही खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को कुल रू० 2.08 करोड़ की धनराशि भी इस अवसर पर वितरित की गई। बता दे कि आज परेड ग्राउंड स्थित नवीन बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा भवन में खेल विभाग द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार वर्ष 2019-20 के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार वर्ष 2020-21के लिए एथलेटिक्स खिलाड़ी चन्दन सिंह, देवभूमि उत्तराखण्...
उमेश पाल हत्याकांड काे हुआ एक महीना पूरा, जानें शूटर्स और साजिशकर्ताओं के कितने करीब पहुंची पुलिस

उमेश पाल हत्याकांड काे हुआ एक महीना पूरा, जानें शूटर्स और साजिशकर्ताओं के कितने करीब पहुंची पुलिस

उत्तरप्रदेश
आज उमेश हत्याकांड को एक महीना पूरा हो गया है, 24 फरवरी को प्रयागराज में घर के बाहर ही अतीक के बेटे असद और बाकि के शूटर्स ने गोली और बम मारकर हत्या कर दी थी जिसमें उमेश के दो पीएसओ यूपी पुलिस के जवान भी मारे गए थे। प्रयागराज पुलिस और यूपी एसटीएफ की कई टीमें उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपियों, शूटर्स की तलाश में लगी हुई हैं। आज उमेश हत्याकांड को एक महीना पूरा हो गया है, 24 फरवरी को प्रयागराज में घर के बाहर ही अतीक के बेटे असद और बाकि के शूटर्स ने गोली और बम मारकर हत्या कर दी थी जिसमें उमेश के दो पीएसओ यूपी पुलिस के जवान भी मारे गए थे। इस एक महीने में यूपी पुलिस, एसटीएफ की कई टीमें 9 राज्यो में छापेमारी कर चुकी हैं। दो आरोपियों का एनकाउंटर हो चुका है और अतीक के ड्राइवर और मुंशी को मिलाकर साजिश और उमेश की खबर देने वाले 5 आरोपियों को कैश और हथियारों के साथ गिरफ्तार भी किया जा चुका है। &nb...
जो नहीं चलाना चाहते थे बंदूक, उनकी जानवरों की तरह की जाती थी पिटाई, नशा मुक्ति की आड़ में अमृतपाल का खतरनाक मंसूबा!

जो नहीं चलाना चाहते थे बंदूक, उनकी जानवरों की तरह की जाती थी पिटाई, नशा मुक्ति की आड़ में अमृतपाल का खतरनाक मंसूबा!

Punjab
चंडीगढ़. खुफिया एजेंसियों के हवाले से अधिकारी पहले ही इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) युवाओं को आत्मघाती हमले करने के लिए अमृतसर के जल्लूपुर खेड़ा गांव में नशा मुक्ति केंद्र में ट्रेनिंग दे रहा था. अमृतपाल उन्हें आतंकवाद (Terrorism) और गन कल्चर की ओर धकेल रहा था. जो युवा बंदूक चलाने की ट्रेनिंग नहीं लेना चाहते थे, उनकी जानवरों की तरह पिटाई की जाती थी. युवा वहां नशा छोड़ने के मकसद से आए थे लेकिन उन्हें बाद में पता चला कि अमृतपाल के मंसूबे बहुत ही खतरनाक थे. वे भागना चाहते थे लेकिन उन्हें भागने भी नहीं दिया जाता था. अमृतपाल के सेवादार ने मीडिया को खुद बताया कि यहां गैरकानूनी तरीके से नशा मुक्ति केंद्र (Drug Addiction Center) चलाया जा रहा था. नशामुक्ति केंद्र में भर्ती रह चुके एक युवा ने बताया कि जब उसने वहां रहने और ट्रेनिंग लेने से इनकार किया ...
‘मोदी सरनेम’ केस में 2 साल की सजा के बाद एक और झटका, राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म !

‘मोदी सरनेम’ केस में 2 साल की सजा के बाद एक और झटका, राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म !

दिल्ली, राष्ट्रीय
नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शुक्रवार को लोकसभा से अयोग्य घोषित किया गया है. लोकसभा सचिवालय की तरफ से जारी आदेश में यह जानकारी दी गई है. आदेश के मुताबिक, सूरत की एक अदालत द्वारा मानहानि के मामले में सजा सुनाये जाने के मद्देनजर केरल के वायनाड संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे राहुल गांधी लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य पाए जाते हैं. दरअसल, सूरत की एक अदालत ने ‘मोदी उपनाम’ संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि के एक मामले में उन्हें बृहस्पतिवार को दो साल कारावास की सजा सुनाई थी. इस फैसले के बाद से ही राहुल गांधी पर लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने का खतरा मंडराने लगा था.   उत्तराँचल क्राइम न्यूज़ के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट...
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों को दी सौगात

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों को दी सौगात

उत्तराखण्ड
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों को सौगात दी है। गडकरी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उत्तराखंड के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में NH-309A पर उदियारी मोड़ से कांडा खंड के 2-लेन विन्यास के पुनर्वास और उन्नयन कार्य के लिए NH(O) वार्षिक योजना 2022-23 के तहत 348.56 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के इस ट्वीट के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनका आभार जताया। सीएम ने सवा करोड़ प्रदेशवासियों की ओर से गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड इसी तरह विकास की ओर अग्रसर होता रहेगा।...
देहरादूनः सीएम धामी ने किया सिटी फोरेस्ट का शिलान्यास, जानें क्या होगी इसकी खासियत…

देहरादूनः सीएम धामी ने किया सिटी फोरेस्ट का शिलान्यास, जानें क्या होगी इसकी खासियत…

उत्तराखण्ड
देहरादून में सीएम ने बड़ी सौगात दी है। बताया जा रहा है कि धामी सरकार के एक साल पूरा होने पर सीएम धामी ने राजधानी के ग्राम तरला नागल सहस्त्रधारा मार्ग में 12.45 हेक्टेयर में बनने वाले लगभग 37 करोड़ रूपये की लागत के सिटी फोरेस्ट का शिलान्यास किया। उक्त पार्क के निर्माण से सहस्त्रधारा, रायपुर, राजपुर रोड, कैनाल रोड आदि का जन मानस लाभांवित होगा। इस फॉरेस्ट पार्क में सघन वृक्षारोपण, बागवानी एवं उद्यान निर्मित करते हुए स्थल को प्रमुखतः वन स्वरूप बनाये रखते हुए स्थल पर मुक्ताकाश मंच, गजीबो, कैफेटेरिया, बाल क्रीड़ा स्थल, स्कैटिंग रिंक, पैदल रास्ते, पार्किंग स्थल, रज्जू पुल आदि का निर्माण कार्य किया जाना है, जिससे उक्त निर्मित होने वाले वन स्वरूप पार्क से जहाँ एक ओर जन-सामान्य हेतु मनोरंजन एवं आमोद-प्रमोद का साधन विकसित होगा, वहीं दूसरी ओर योजना के क्रियान्वयन फलस्वरूप प्राधिकरण की आय विकसित होने के...
परीक्षार्थियों को उत्तराखंड में आने-जाने के लिए किराये में मिलेगी छूट…

परीक्षार्थियों को उत्तराखंड में आने-जाने के लिए किराये में मिलेगी छूट…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लिए बड़ी घोषणाएं की है। जिनमें प्रमुख रूप से राज्य में मुख्यमंत्री प्रतियोगी परीक्षार्थी परिवहन योजना शामिल है। आइए जानते है इस योजना के बारे में.. मुख्यमंत्री प्रतियोगी परीक्षार्थी परिवहन योजना के तहत परीक्षाओं में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों को उत्तराखंड में आने-जाने के लिए परिवहन निगम की बसों में किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी वे जनहित में कोई फैसला लेते हैं, तो सबसे पहले समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के चेहरों को ध्यान में रखते हैं, इससे निर्णय लेने में आसानी होती है। लोगों का विश्वास ही हमारी प्रेरणा है, उनके इस विश्वास को हमें और अधिक मजबूत करना है।  ...