Friday, March 6News That Matters

Day: March 25, 2023

चारधाम यात्रा में मिलेगी हेल्थ ए.टी.एम. की सुविधा, सीएम धामी ने किया अनुबन्ध हस्ताक्षरित…

चारधाम यात्रा में मिलेगी हेल्थ ए.टी.एम. की सुविधा, सीएम धामी ने किया अनुबन्ध हस्ताक्षरित…

उत्तराखण्ड
आने वाले दिनों में प्रदेश की जनता को सुलभ तरीके से डॉक्‍टरी परामर्श के लिए डॉक्‍टरों के पास नहीं भटकना पड़ेगा। बैंक एटीएम की तरह हेल्थ एटीएम मशीन मरीजों के रोगों और उससे संबंधित दवाओं के बारे में जानकारी देगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं निदेशक कार्पोरेट अफेयर एण्ड सी.एस.आर. हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज (H.P.E) के मध्य 50 हेल्थ ए.टी.एम. को गढ़वाल मण्डल के चिन्हित चिकित्सा इकाईयों में स्वास्थ्य स्क्रीनिंग हेतु अनुबन्ध हस्ताक्षरित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा में हेल्थ ए.टी.एम. की सुविधा होने से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। चारधाम यात्रा मार्ग पर चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढीकरण के लिए यह एक अच्छा कदम होगा। ...
यूकेएसएसएससी ने जारी किया कनिष्ठ सहायक व अन्य पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट…

यूकेएसएसएससी ने जारी किया कनिष्ठ सहायक व अन्य पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट…

उत्तराखण्ड
UKSSSC Update:  युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बताया जा रहा है कि लंबे इतंजार के बाद विवादों के बीच घिरे उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने कनिष्ठ सहायक व अन्य पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। अभ्यार्थी विभाग की वेबसाइट से रिज्लट चेक कर सकते है। आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, तीन अप्रैल से अभिलेख सत्यापन प्रस्तावित है। इस संबंध में जल्द ही आयोग तिथिवार व श्रेणीवार कार्यक्रम जारी करेगा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आयोग ने कनिष्ठ सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कनिष्ठ सहायक सह कंप्यूटर ऑपरेटर, टाइपिस्ट, कनिष्ठ सहायक सह कंप्यूटर डाटा एंट्री ऑपरेटर, कर संग्रहकर्ता, अमीन, भूमि अध्याप्ति निरीक्षक, सर्वे लेखपाल, रिकॉर्ड कीपर, पेशकार, टेलीफोन ऑपरेटर और स्वागती के पदों के भी हुई परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। बताया जा रहा है कि इन सभी चुने गए उम्मीदवारों के अभिलेख का सत्यापन...
उत्तराखंडः15 पुलिसकर्मियों को मिला प्रमोशन, देखें कहां मिली किसे तैनाती…

उत्तराखंडः15 पुलिसकर्मियों को मिला प्रमोशन, देखें कहां मिली किसे तैनाती…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के पुलिस महकमे से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि नैनीताल,  उधम सिंह नगर ,अल्मोड़ा और देहरादून जनपद में कई पुलिस निरीक्षकों के प्रमोशन किए गए हैं। जिसके आदेश जारी किए गए है। इन पुलिसकर्मियों के प्रमोशन के साथ ही तबादले भी किए गए है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक उत्तराखंड देहरादून ने उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नत कर 15 पुलिस कर्मियों का कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। देखें लिस्ट   BREAKING: उत्तराखंड में इन पुलिस अधिकारियों के हुए तबादले और प्रमोशन, देखें लिस्ट… pic.twitter.com/0FFNJk8gFg — uttarakhand news (@SKhanbrain) March 25, 2023  ...
ऑल वेदर का रोड के निर्माण कार्य के दौरान हादसा, एक की मौत, अन्य घायल…

ऑल वेदर का रोड के निर्माण कार्य के दौरान हादसा, एक की मौत, अन्य घायल…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुराना धरासू के पास भूस्खलन हो गया है। भूस्खलन की चपेट में आने से साइड इंचार्ज की मौत हो गई है। जबकि दो व्यक्ति मलबे में दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुराना धरासू और धरासू बैंड के बीच कटिंग का कार्य चल रहा था। बताया जा रहा है कि ऑल वेदर का रोड का कार्य करने के दौरान पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ। यहां जहां एक पोकलेन मशीन द्वारा सड़क के ऊपर रैम बनाकर कटिंग का कार्य किया जा रहा था तथा एक मशीन द्वारा कटिंग से निकला मलबा डंपर में लोड किया जा रहा था। उसी दौरान हादसा हो गया है। हादसे के दौरान सड़क पर खड़े डंपर चालक व ठेकेदार भी मलबे में दब गए। जबकि साइड इंचार्ज के पत्थर लगने के...
अल्मोड़ा के कई शिक्षकों के वेतन रोकने के निर्देश, स्कूल से मिले थे गायब…

अल्मोड़ा के कई शिक्षकों के वेतन रोकने के निर्देश, स्कूल से मिले थे गायब…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में एक बार फिर शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकारी स्कूलों में तमाम दावों के बाद भी शिक्षकों का रवैय्या ज्यों का त्यों बना हुआ है। बताया जा रहा है कि अल्मोड़ा के कई शिक्षकों के वेतन रोकने के निर्देश दिए गए है। ये कार्रवाई निरिक्षण के दौरान स्कूल से शिक्षको के गायब मिलने और समय से पहले स्कूल बंद मिलने पर की गई है। मिली जानकारी के अनुसार धौलादेवी विकासखंड के एक विद्यालय को समय से पहले बंद करना वहां के अध्यापक को महंगा पड़ा है। बताया जा रहा है कि प्राथमिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल ने जिले के अनेक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जब वह विकासखंड धौलादेवी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय ध्याड़ी पहुंचे तो विकासखंड धौलादेवी का यह विद्यालय समय से पहले ही अपराह्न 2.30 बजे बंद पाया गया। तो वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीपक कुमार विद्यालय को बंद करते हुए मिले। जबकि सह...
प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका  सैकडो लोगों के साथ  भाजपा में हुये शामिल!###ucn

प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका सैकडो लोगों के साथ भाजपा में हुये शामिल!###ucn

उत्तराखण्ड
  अतोल रावत प्रदेश महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका बड़कोट सैकडो लोगों के साथ आज भाजपा मुख्यालय देहरादून में भाजपा में हुये शामिल
पीएम मोदी आज एक दिवसीय कर्नाटक दौरे पर, श्री मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट का करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी आज एक दिवसीय कर्नाटक दौरे पर, श्री मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट का करेंगे उद्घाटन

उत्तराखण्ड
बेंगलुरु,  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज एक दिवसीय कर्नाटक दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 10:45 बजे चिक्कबल्लापुर में श्री मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी दोपहर करीब 1 बजे बेंगलुरु मेट्रो की वाइटफील्ड (कादुगोडी) से कृष्णराजपुरा मेट्रो लाइन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री मेट्रो में सवारी भी करेंगे। पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी पीएम मोदी ने अपने कर्नाटक दौरे के बाद में ट्वीट कर जानकारी दी। पीएम मोदी ने लिखा कि मैं 25 मार्च को कर्नाटक में रहूंगा, इस दौरान श्री मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद बेंगलुरु मेट्रो की कृष्णराजपुरा मेट्रो लाइन के उद्घाटन के लिए वहां मौजूद रहूंगा। मेट्रो शुरू होने से यात्रियों को मिलेगी राहत आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि बेंगलुरु मेट्रो क...
वायु सेवा में अग्निवीर का सपना देख रही महिला उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर

वायु सेवा में अग्निवीर का सपना देख रही महिला उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर

उत्तराखण्ड
हल्द्वानी :  वायु सेवा में अग्निवीर का सपना देख रही महिला उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। अग्निवीर वायु भर्ती के लिए हिल एरिया की महिलाओं को लंबाई में पांच सेमी की छूट दी गई है। इससे महिला उम्मीदवारों को भर्ती में सहूलियत होगी। असल में पहाड़ में महिलाओं की लंबाई कम होती है। ऐसे में वायु सेना के विंग कमांडर एके सारस्वत ने प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशक हरबीर सिंह को पत्र लिखा था। 12वीं पास और डिप्लोमा धारक को 50 अंक का बोनस निदेशक हरबीर सिंह ने बताया कि अग्निवीर के रूप में भर्ती में 10वीं पास और आइटीआइ पास को 20 अंक, 10वीं पास और दो से तीन साल के डिप्लोमा पर 30 अंक, 12वीं पास और एक वर्षीय आइटीआइ पास को 30 अंक, 12वीं पास और दो साल के आइटीआइ पास को 40 अंक, 12वीं पास और डिप्लोमा धारक को 50 अंक का बोनस दिया जाएगा। राज्य के युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। आधिकारिक वेबसाइट पर जमा कर सकते हैं आवे...
पंजाब के कई अपराधियों और खालिस्तानी आतंकियों ने पहले भी उत्तराखंड में पनाह ली, पढ़िए पूरी खबर

पंजाब के कई अपराधियों और खालिस्तानी आतंकियों ने पहले भी उत्तराखंड में पनाह ली, पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखण्ड
पंजाब के कई अपराधियों और खालिस्तानी आतंकियों ने पहले भी उत्तराखंड में पनाह ली है। ऐसे मामले भी आए, जब अपराधी सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए उत्तराखंड के रास्ते दूसरी जगह चले गए। बीते वर्षों में कई बार इन अपराधियों को उत्तराखंड पुलिस ने दबोचा और शरण देने वालों पर भी कार्रवाई हुई। कई ऑपरेशन को उत्तराखंड और पंजाब पुलिस ने मिलकर अंजाम दिया। दरअसल, उत्तराखंड में वर्षभर पर्यटन गतिविधियां चलती रहती हैं। इसी का फायदा उठाकर लोग यहां आते हैं। कई बार अपराधियों ने होटल, धर्मशालाओं और अन्य जगहों पर शरण ली। दो साल पहले पहलवान सुशील कुमार साथी की हत्या कर करीब एक माह हरिद्वार के एक आश्रम में रुका था। इसी तरह कई अपराधियों ने स्वीकारा है कि उत्तराखंड पुलिस उन्हें मारेगी नहीं। बता दें कि वर्ष 2009 के बाद से उत्तराखंड में एक भी पुलिस एनकाउंटर में किसी अपराधी की जान नहीं गई है। ऐसे में इस बात की आशंका...
तीन अप्रैल से ग्रीन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया होगी शुरू, विभाग में पंजीकृत ट्रैवल एजेंट ही यात्रियों की बुकिंग कर पाएंगे

तीन अप्रैल से ग्रीन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया होगी शुरू, विभाग में पंजीकृत ट्रैवल एजेंट ही यात्रियों की बुकिंग कर पाएंगे

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश:  इस वर्ष चार धाम यात्रा के सफल संचालन को लेकर परिवहन विभाग की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है। तीन अप्रैल से ग्रीन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन व नोडल अधिकारी यात्रा सुनील शर्मा ने कहा कि यात्रा व्यवस्था से बाहर चलने वाले वाहनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। विभाग में पंजीकृत ट्रैवल एजेंट ही यात्रियों की बुकिंग कर पाएंगे। इसकी जांच के लिए अलग से सचल दल का गठन किया जा रहा है। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय ऋषिकेश में विभिन्न परिवहन कंपनियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आरटीओ प्रशासन वन नोडल अधिकारी यात्रा सुनील शर्मा ने तैयारियों पर चर्चा की। परिवहन निगम के कार्यालय अधीक्षक अनुराग पुरोहित ने बताया कि पिछले वर्ष छह मई से 15 जून तक परिवहन निगम की बसों का संचालन हुआ। इस वर्ष 120 बसों का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा केदारनाथ में सब...