अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए उत्तराखंड पुलिस हाई अलर्ट पर
रुद्रपुर,वारिस पंजाब दे के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की आशंकाओं के बीच उसकी लोकेशन उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में मिलने के बाद बॉर्डर पर पुलिस ने चेकिंग कड़ी कर दी है। नेपाल के साथ ही उत्तर प्रदेश को जाने वाले 58 चोर रास्तों पर भी पुलिस की नजर है।
ये है पूरा मामला
वारिस पंजाब दे के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के साथियों की पंजाब में हुई गिरफ्तारी के बाद उसके नेपाल के रास्ते विदेश भागने की आशंका है। जिसके बाद से उत्तर प्रदेश से सटे बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, रामपुर और पीलीभीत के साथ ही पड़ोसी नेपाल से सटे बॉर्डर को सील कर चेकिंग की जा रही है। साथ ही फरार अमृतपाल सिंह और उसके चार साथियों के पोस्टर सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा किए गए हैं। इधर, फरार अमृतपाल सिंह की लोकेशन लखीमपुर खीरी में ट्रेस होने की सूचना के ...








