Friday, March 6News That Matters

Day: March 28, 2023

उत्तराखंड में अब मृतक आश्रित कोटे से पुत्र वधू को भी मिल सकेगी नौकरी, आदेश जारी…

उत्तराखंड में अब मृतक आश्रित कोटे से पुत्र वधू को भी मिल सकेगी नौकरी, आदेश जारी…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: धामी सरकार ने विधवा पुत्रवधू को बड़ी राहत दी है। उत्तराखंड में अब मृतक आश्रित कोटे से पुत्र वधू को भी नौकरी मिल सकेगी। बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा मृत सरकारी सेवक के कुटुंब में विधवा पुत्रवधू को भी शामिल किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी किए गए है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कार्मिक विभाग ने कैबिनेट की मंजूरी के बाद उत्तराखंड (उत्तरप्रदेश सेवाकाल में मृत सरकारी सेवकों के आश्रित की भर्ती नियमावली 1974) संशोधन नियमावली 2023 में संशोधन का शासनादेश जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में मुख्य रूप से कर्मचारी मृतक सेवा नियमावली के संशोधित प्रस्ताव पर मंत्रिमंडल ने मुहर लगा दी गई थी। जिसके बाद अब विधवा पुत्रवधू मृतक आश्रित में शामिल किया गया है। शासन की ओर से इसके आदेश भी जारी किए गए है। नियमावली में यह भी उल्लेख है कि इन सभी संबंधियों में से कोई व्यक्ति उपलब...
प्रदेश में 30 तारीख की शाम से होगा मौसम में बदलाव, बारिश का येलो अलर्ट…

प्रदेश में 30 तारीख की शाम से होगा मौसम में बदलाव, बारिश का येलो अलर्ट…

उत्तराखण्ड
Weather Update: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में 30 तारीख की शाम से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने इस दौरान पहाड़ी और मैदानी जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी के आसार जताए गए है। ऐसे में विभाग ने लोगों से सावधान और सुरक्षित रहने की अपील भी की है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग ने 30 और 31 मार्च को राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि आने की संभावना व्यक्त करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है इस दौरान कहीं कहीं बिजली गिरने से जानमाल की हानि और ओलावृष्टि से वृक्षारोपण और बागवानी को भारी नुकसान हो सकता है।  हालांकि 1 अप्रैल की शाम तक तक यह एक्टिविटी बनी रहेगी। उसके बाद दो-त...
भारत की पहली क्लोन गाय ने बछड़ी को दिया जन्म, NDRI वैज्ञानिकों को बड़ी कामयाबी !

भारत की पहली क्लोन गाय ने बछड़ी को दिया जन्म, NDRI वैज्ञानिकों को बड़ी कामयाबी !

haryana
करनाल. राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान ने 2021 में उत्तराखंड लाइव स्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड देहरादून के सहयोग से राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान करनाल (हरियाणा) की ओर से गिर, साहीवाल और रेड-सिंधी जैसी देशी गायों की क्लोनिंग का काम शुरू किया गया है.  इसी परियोजना के तहत 16 मार्च को गिर नस्ल की एक क्लोन बछड़ी पैदा हुई है. जन्म के समय इसका वजन 32 किलोग्राम था औऱ यह बछड़ी स्वस्थ है. गिर गाय भारत के देशी गाय की एक प्रसिद्ध नस्ल है. जो मूलत: गुजरात में पाई जाती है. देशी गायों के सरंक्षण और संख्या वृद्धि के लिए पशु क्लोनिंग तकनिकी विकसित करना एक अत्यधिक चुनौतीपूर्ण कार्य रहा. इस नस्ल का उपयोग अन्य नस्लों के गुणवत्ता सुधार के रूप से किया जा रहा है. गिर गाय, अन्य गाय की नस्लों के अपेक्षा, बहुत अधिक सहनशील होती है. जो अत्यधिक तापमान व ठण्ड आसानी से सहन कर लेती है और विभिन्न ऊष्ण कटिबन्ध रोगों के प्र...
CRPF में निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास युवा भी कर सकते है आवेदन…

CRPF में निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास युवा भी कर सकते है आवेदन…

उत्तराखण्ड
Sarkari Naukri: सेना में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में बंपर भर्ती निकली है। ये भर्ती पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए 9000 से अधिक कॉन्स्टेबल (तकनीकी और ट्रेड्समैन) पदों पर निकाली गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.crpf.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं और भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2023 है। ऐसे होगा चयन बता दें कि इन पदों पर 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। CRPF Constable Recruitment 2023 के लिए चयन ऑनलाइन परीक्षा, PST और PET, ट्रेड टेस्ट, DV और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. CRPF Constable Notification 2023 के तहत आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किया जाएगा आवेदन करने लाले अभ्यर्थियों के चयन के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 1 से 13 जुलाई, 2023 के बीच आयोजित की ...
वाहन चालक हो जाएं सावधान, प्रेशर हार्न का किया प्रयोग तो कटेगा चालान…

वाहन चालक हो जाएं सावधान, प्रेशर हार्न का किया प्रयोग तो कटेगा चालान…

उत्तराखण्ड
Dehradun News: जनपद देहरादून क्षेत्रान्तर्गत संचालित ऐसे वाहन जिनके द्वारा प्रेशर हार्न का प्रयोग किया जा रहा है उनके विरुद्ध यातायात पुलिस कार्यवाही हेतु प्रयासरत है । जनपद क्षेत्रांतर्गत सिटी बस चालक जिनके द्वारा निर्धारित मानकों के विपरीत प्रेशर हार्न लगाकर वाहनों का संचालन किया जा रहा है जिससे ध्वनि प्रदूषण के साथ-साथ वृद्ध एवं बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि अक्षय कोंडे पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून द्वारा जनपद क्षेत्रांतर्गत ऐसे वाहन जिनके द्वारा निर्धारित मानकों के विपरीत हार्न / मॉडिफाई प्रेशर हार्न प्रयोग कर वाहन संचालित किया जा रहा है उनके विरुद्ध दिनांक 27/03/2023 से 02/04/2023 तक 07 दिवसीय विशेष सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य प्रेशर हार्न जो ध्वनि प्रदूषण कर रहे हैं, के विरुद्ध कार्यवाही करना है इसके अतिरिक्त उक्त कार्यवा...
पीएम मोदी आज करेंगे रिहायशी कॉम्प्लेक्स व ऑडिटोरियम का करेंगे उद्घाटन, प्रदेश कार्यालय का होगा भूम‍ि पूजन!

पीएम मोदी आज करेंगे रिहायशी कॉम्प्लेक्स व ऑडिटोरियम का करेंगे उद्घाटन, प्रदेश कार्यालय का होगा भूम‍ि पूजन!

दिल्ली
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को भाजपा मुख्‍यालय के सामने बनाए गए रेज‍िडेंश‍ियल कॉम्प्लेक्स और ऑडिटोरियम का उद्घाटन करेंगे. इस कॉम्‍प्‍लेक्‍स में भाजपा  के संगठन महासच‍िव और मंत्री स्‍तर के नेताओं के ठहरने की सुव‍िधा उपलब्‍ध होगी. साथ ही ऑड‍िटोर‍ियम में पार्टी की बड़ी मीट‍िंग्‍स आयोज‍ित की जा सकेंगी. इसको पार्टी के सीन‍ियर नेताओं के कैंपेन के ल‍िए भी प्रयोग किया जा सकता है. इसके अलावा पीएम मोदी आज ही द‍िल्‍ली भाजपा के ऑफ‍िस का भूम‍ि पूजन भी करेंगे. इस कार्यक्रम में उनकी गर‍िमामयी उपस्‍थि‍त रहेगी. पार्टी का प्रदेश मुख्‍यालय भी दीनदयाल मार्ग पर ही बनाया जाएगा. इस कार्यालय की दूरी बीजेपी हेडक्‍...
दिल्ली सहित इन 4 राज्यों में तेजी से फैल रहा कोरोना !

दिल्ली सहित इन 4 राज्यों में तेजी से फैल रहा कोरोना !

दिल्ली
नई दिल्ली. भारत में कोविड-19 संक्रमण के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं. ताजा सरकारी आंकड़ों में दो हफ्ते में कोरोनावायरस  संक्रमण के मामलों में 3.5 गुना बढ़ोतरी देखी गई है. ज्यादातर मामले उन राज्यों में सामने आ रहे हैं, जो पहले से ही उच्च केसलोड दर्ज कर रहे थे. दिल्ली में चार जिलों, केरल और महाराष्ट्र में दो-दो और गुजरात के एक जिले में सबसे ज्यादा साप्ताहिक परीक्षण सकारात्मकता दर दर्ज की गई है. केंद्र के आंकड़ों से पता चलता है कि 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 10 फीसदी या उससे अधिक साप्ताहिक टीपीआर वाले जिलों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक 19 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 63 जिलों में 19-25 मार्च के हफ्ते में टीपीआर 5 से 10 फीसदी पाया गया. केवल दो हफ्ते पहले ये आंकड़ा 8 राज्यों में केवल 15 जिलों में पाया गया था. सबसे ज्यादा साप्ताहिक टीपीआर दर्ज करने वाल...
अमरनाथ यात्र‍ी मोबाइल से कर सकेंगे बस की ट्रैक‍िंग, भक्‍त ऑनलाइन बुक कर सकेंगे ट‍िकट !

अमरनाथ यात्र‍ी मोबाइल से कर सकेंगे बस की ट्रैक‍िंग, भक्‍त ऑनलाइन बुक कर सकेंगे ट‍िकट !

जम्मू
जम्‍मू. अमरनाथ की यात्रा पर जाने वाले यात्र‍ियों को अगले माह से और ज्‍यादा और सुगम सुव‍िधा म‍िलने जा रही है. इस द‍िशा में जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन की ओर से बड़ा कदम उठाया जा रहा है. अमरनाथ यात्री जेएंडके रोड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन  बसों में मोबाइल फोन के जर‍िए ट‍िकट बुक कर सकेंगे. इतना ही नहीं कॉर्पोरेशन ने इन बसों की लाइव ट्रैक‍िंग की सुव‍िधा भी यात्र‍ियों को मुहैया कराने का फैसला क‍िया है. अब यात्री अपने मोबाइल फोन से आसानी से पता लगा सकेंगे क‍ि बस कहां पहुंची है और उसका लाइव स्‍टेट्स क्‍या है? जानकारी के मुताब‍िक जेकेआरटीसी अप्रैल के अंत तक इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम के पहले चरण को पूरी तरह से लागू करने की तैयारी में है. जेकेआरटीसी से जुड़ी सभी प...
उमेश पाल की पत्नी बोलीं- ‘कोर्ट उसे फांसी की सजा सुनाए’, अतीक के ‘अतीत’ पर फैसला आज !

उमेश पाल की पत्नी बोलीं- ‘कोर्ट उसे फांसी की सजा सुनाए’, अतीक के ‘अतीत’ पर फैसला आज !

उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले पर इस वक्त सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। उमेश पाल अपहरण मामले में आज अहम सुनवाई होनी है। मामले के मुख्य आरोपी अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती और उसके भाई अशरफ को बरेली जेल से सोमवार को प्रयागराज लाया गया है। प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज यानी मंगलवार सुबह 11 बजे से कार्यवाही शुरू होगी। कोर्ट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रयागराज कोर्ट में सुनवाई से पहले उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने कहा कि मैं उम्मीद करती हूं, अदालत उसे (अतीक अहमद) फांसी की सजा सुनाए. वो जिंदा रहा तो शायद हम जिंदा नहीं रह पाएंगे। उसका अगला निशाना हम होंगे। उसके जाने से ही आतंक खत्म हो जाएगा।   उमेश पाल अपहरण मामले में सुनवाई से पहले उनकी मां शांति देवी ने कहा कि हममें आने वाले समय में मुकदमा लड़ने की ताकत नहीं है। उसे (अतीक अहमद) मौत की सजा दी जानी ...