Friday, March 6News That Matters

Day: March 29, 2023

उमेश डोभाल स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार की घोषणा, इन्हें किया जाएगा सम्मानित…

उमेश डोभाल स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार की घोषणा, इन्हें किया जाएगा सम्मानित…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: 2023 के लिए उमेश डोभाल पुरस्कारों की घोषणा हो गयी है। उमेश डोभाल स्मृति समारोह इस बार आठ और नौ अप्रैल को चमियाला (टिहरी) में होगा। इस वर्ष प्रतिष्ठित उमेश डोभाल स्मृति सम्मान जनसंघर्षों के माध्यम से लोक कल्याण के लिए समर्पित जोशीमठ बचाओ अभियान के संयोजक अतुल सती को दिया जाएगा। जबकि उमेश डोभाल स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार टनकपुर के हिमांशु जोशी को मिलेगा। 2023 का उमेश डोभाल स्मृति सम्मान अतुल सती (जोशीमठ) को दिया जायेगा जबकि उमेश डोभाल स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार (प्रिन्ट मीडिया) हिमांशु जोशी (नैनीताल) को, (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) कमलेश भट्ट (चम्पावत) एवं उमेश डोभाल स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार (सोशल मीडिया) जयदीप सकलानी (देहरादून) को दिया जायेगा। ट्रस्ट द्वारा इस वर्ष का राजेन्द्र ‘राजू’ जनसरोकार सम्मान नैनीताल में शिप्रा कल्याण समिति के अध्यक्ष जगदीश नेगी और गिरीश तिवारी ‘गिर्दा...
चारधाम यात्रा से पहले सड़कों को चकाचक करने के साथ सुरक्षा मानकों को पूरा करने के निर्देश, ढिलाई पर होगी कार्रवाई

चारधाम यात्रा से पहले सड़कों को चकाचक करने के साथ सुरक्षा मानकों को पूरा करने के निर्देश, ढिलाई पर होगी कार्रवाई

उत्तराखण्ड
चारधाम यात्रा से पहले सड़कों को चकाचक करने के साथ सुरक्षा मानकों को पूरा करने के निर्देश शासन स्तर पर जारी किए गए हैं। यात्रा शुरू होने से पहले सभी संभावित दुर्घटनास्थलों पर क्रैश बैरियर लगाने के लिए कहा गया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव लोनिवि आरके सुधांशु की ओर से लोनिवि के अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। प्रदेश में 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है, लेकिन कई जगह सड़कों की स्थिति अभी भी बदत्तर बनी हुई है। कई स्थानों पर सक्रिय भूस्खलन जोन सिरदर्द बने हुए हैं तो कहीं ब्लैक स्पॉट पड़े हुए हैं। इन्हें दुस्तर किए जाने की कवायद अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। हल्की सी बारिश में भी कई लैंडस्लाइड जोन सक्रिय हो जाते हैं, तो कई जगह क्रैश बैरियर नहीं होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। शासन यात्रा शुरू हाेने से पहले मार्गों को दुरूस्त कर लेना चाहता है। इसके मद्देनजर कड...
रुद्रप्रयाग में पोखलंड वाहन खाई में गिरा, चालक घायल…

रुद्रप्रयाग में पोखलंड वाहन खाई में गिरा, चालक घायल…

उत्तराखण्ड
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग सम्राट होटल के पास एक वाहन के खाई में गिरने से ड्राइवर घायल हो गया। आज सुबह जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि एक पोखलंड वाहन खाई में गिर गया है। जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम कि आवश्यकता है। उक्त सूचना पर SDRF टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के मुख्य आरक्षी हरीश बंगारी के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल 100 मीटर नीचे खाई में रोप के माध्यम से उतरकर पोकलैंड वाहन तक पहुँच बनायी। वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जो की अत्यन्त घायल अवस्था में था। SDRF द्वारा उक्त घायक व्यक्ति को रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से वेकल्पिक मार्ग द्वारा सुरक्षित मुख्य मार्ग तक लाकर एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। घायल व्यक्ति का नाम:- किसान चन्द उम्र – 54 पुत्र गुमान ...
केंद्र सरकार ने कर्मियों को सौगात, पीएफ अकाउंट में अब मिलेगा इतना ब्याज…

केंद्र सरकार ने कर्मियों को सौगात, पीएफ अकाउंट में अब मिलेगा इतना ब्याज…

उत्तराखण्ड
सरकार ने कर्मियों को बड़ी सौगात दी है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के छह करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स के लिए अच्छी खबर है। ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) ने निजी सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों की भविष्य निधि पर 2022-23 के लिए ब्याज दर (Interest Rate) बढ़ा दिया है। इस बार इसे बढ़ाकर 8.15 परसेंट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अगर किसी कर्मचारी के पीएफ अकाउंट में 10 लाख रुपये हैं तो उसे 81,500 रुपये का ब्याज मिलेगा। यह पिछली बार की तुलना में महज 500 रुपये अधिक है। पिछली बार इतनी रकम पर 81,000 रुपये ब्याज मिला था। इसी तरह अगर आपके अकाउंट में एक लाख रुपये जमा हैं तो आपको 8,150 रुपये मिलेंगे। यानी पिछली बार से तुलना करें तो इस बार आपको प्रति लाख 50 रुपये अधिक मिलेंगे। ऐसे चेक करें अपना बेलेंस अपने पीएफ खाते का बैलेंस जानने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत...
उत्तराखंड में ₹193.92 करोड़ की लागत के बनेंगे 6 RoBs, केंद्र ने दी स्वीकृति…

उत्तराखंड में ₹193.92 करोड़ की लागत के बनेंगे 6 RoBs, केंद्र ने दी स्वीकृति…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अन्तर्गत उत्तराखण्ड को 118.91 करोड़ रूपये की धनराशि की स्वीकृति एवं भुगतान के आदेश जारी होने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत सरकार द्वारा गरीबी रेखा के नीचे के परिवारों के बुजुर्गों, विधवाओं एवं दिव्यांगों की सहायता के लिए धनराशि दी जाती है। उत्तराखण्ड को केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि (CRIF) योजना के “सेतुबंधन” के तहत ₹193.92 करोड़ की लागत के 6 RoBs कार्यों की स्वीकृति हेतु मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि निश्चित ही यह निर्माण कार्य प्रदेश के विकास को एक नई गति प्रदान करेंगे।...
थोड़ी देर में कर्नाटक विधानसभा चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव की तारीखों का ऐलान आज !

थोड़ी देर में कर्नाटक विधानसभा चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव की तारीखों का ऐलान आज !

राष्ट्रीय
बेंगलुरु: कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर चुनाव कब होंगे इसे लेकर आज चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। चुनाव आयोग 11.30 बजे कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। माना जा रहा है कि राज्य में विधानसभा चुनाव दो चरणों में हो सकते हैं। कर्नाटक में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। कांग्रेस इस बार सत्ता में वापसी के लिए पूरी दमखम के साथ जुटी है।   24 मई को खत्म हो रहा कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को राज्य की विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है, लिहाजा राज्य की राजनीति गर्म है। इससे पहले हाल ही में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा की थी। बता दें कि साल 2018 में 27 मार्च को कर्नाटक चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया था। पिछले चुनाव में BJP की 104 सीटों पर जीत पिछले विधानसभा चुनाव में...
एक अप्रैल से 2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर UPI से लेन-देन पड़ेगा महंगा.. एक्स्ट्रा चार्ज लगाने की तैयारी!

एक अप्रैल से 2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर UPI से लेन-देन पड़ेगा महंगा.. एक्स्ट्रा चार्ज लगाने की तैयारी!

दिल्ली
दो दिन बाद यानी 1 अप्रैल 2023 से नया वित्त वर्ष शुरू होने जा रहा है. इसकी शुरुआत के साथ ही यूपीआई से लेन-देन  भी महंगा होने वाला है. नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) पेमेंट को लेकर एक सर्कुलर जारी किया है, जिसमें अप्रैल की पहली तारीख से यूपीआई से होने वाले मर्चेंट पेमेंट पर PPI चार्ज लगाने की सिफारिश की गई है. लगाया जा सकता है इतना एक्स्ट्रा चार्ज बिजनेस स्टैंडर्ड की खबर के मुताबिक, मंगलवार को जारी किए गए इस सर्कुलर के मुताबिक, NPCI ने प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट यानि PPI लगाने की तैयारी की है. ये चार्ज 0.5-1.1 फीसदी लगाए जाने की सिफारिश की गई है. सर्कुलर में UPI के जरिए 2,000 रुपये से ज्यादा के ट्रांजेक्शन पर 1.1 फीसदी प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट यानि PPI लगाने का सुझाव दिया गया है. यह चार्ज मर्चेंट ट्रांजैक्शंस यानी व्यापारियों को पेमेंट कर...
चेहरे पर छाई अतीक अहमद के मायूसी, काफिला नाश्ते-पानी के लिए कोटा में रुका तो पुलिस वाहन में ही बैठा रहा माफिया

चेहरे पर छाई अतीक अहमद के मायूसी, काफिला नाश्ते-पानी के लिए कोटा में रुका तो पुलिस वाहन में ही बैठा रहा माफिया

उत्तराखण्ड
कोटा. माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद को अपहरण के एक मामले में प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट से उम्र कैद की सज़ा सुनाए जाने के बाद पुलिस अब उसे वापस से साबरमती सेंट्रल जेल लेकर जा रही है. प्रयागरात से मंगलवार रात गुजरात के लिए रवाना हुई यूपी पुलिस की टीम बुधवार सुबह कोटा पहुंची. इस दौरान माफिया अतीक के चेहरे पर मायूसी साफ देखी जा सकती थी. कभी अपनी गुंडागर्दी के लिए कुख्यात रहे इस माफिया की मायूसी का आलम यह था कि कोटा के अनंतपुर थाने में जब पुलिस का काफिला रुका, तो अतीक वाहन से नीचे ही नहीं उतरा. यूपी पुलिस के जवान जब अनंतपुर थाने परिसर में नाश्ता-पानी कर रहे थे, तब अतीक मायूस सा पुलिस के वज्रवाहन में बैठा दिखा. यहां थोड़ी देर रुकने के बाद यूपी पुलिस का काफिला अतिक को लेकर एक बार गुजरात के लिए रवाना हो गया. शाम तक साबरमती जेल पहुंचेगा अतीक का काफिला राजस्थान से गुजरात सीमा तक पहुंचने...
बजट सत्र के दूसरे चरण का 12वां दिन आज, कांग्रेस ने कार्यवाही से पहले सांसदों की बैठक बुलाई !

बजट सत्र के दूसरे चरण का 12वां दिन आज, कांग्रेस ने कार्यवाही से पहले सांसदों की बैठक बुलाई !

उत्तराखण्ड, राष्ट्रीय
संसद बजट सत्र: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का बुधवार को 12वां दिन है। बैठक शुरू होने से पहले कांग्रेस ने अपने सांसदों की बैठक बुलाई है।   संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का बुधवार को 12वां दिन है। बैठक शुरू होने से पहले कांग्रेस ने अपने सांसदों की बैठक बुलाई है। बैठक में कांग्रेस की आगे की रणनीति को लेकर चर्चा हो सकती है। बता दें कि मंगलवार को दोनों सदनों में हंगामे की वजह से कार्यवाही नहीं हो पाई थी।   सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने राहुल और अडाणी मामले को लेकर वेल में आकर नारेबाजी करना शुरू कर दी। कुछ सांसदों ने स्पीकर के सामने आकर काले कपड़े दिखाए। इसके बाद सदन को बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।   कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस इससे पहले राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के मामले में मंगलवार को मशाल यात्रा निकालने का निर्णय ल...
इंदौर के बहुमंजिला होटल में लगी आग !

इंदौर के बहुमंजिला होटल में लगी आग !

indore
इंदौर समाचार: इंदौर के बहुमंजिला होटल में बुधवार सुबह आग लग गई। आग की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं हैं।   इंदौर के बहुमंजिला होटल में बुधवार सुबह आग लग गई। आग की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं हैं। फिलहाल, आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है।   जानकारी के मुताबिक, मुंबई बाइपास राऊ स्थित ‘Papaya Tree Hotel’ के कैफे एरिया में आग लग गई। थोड़ी देर में देखते-देखते आग की लपटें बहुमंजिला होटल के सभी फ्लोर तक फैल गईं।   फिलहाल, दमकल की तीन गाड़ियां और पानी के पांच टैंकर मौके पर पहुंच गए हैं और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। इलाके को खाली कराया जा रहा है। होटल के अंदर से महिलाओं और बच्चों समेत सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।   उत्तराँचल क्राइम ...