Friday, March 6News That Matters

Day: March 30, 2023

इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर में बावड़ी की छत धंसी, 11 लोगों की अब तक मौत !

इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर में बावड़ी की छत धंसी, 11 लोगों की अब तक मौत !

मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश के इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा हो गया. यहां एक मंदिर में कुएं पर बनी छत धंस गई. इसके चलते करीब 20-25 लोग बावड़ी (कुएं) में गिर गए.  कलेक्टर ने चार लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है. वहीं अभी तक 19 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है. जबकि बाकी को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है. ये हादसा स्नेह नगर के पास पटेल नगर में हुआ. यहां बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में कुएं पर बनी छत धंस गई. इसके चलते इस पर मौजूद लोग कुएं में गिर गए. मंदिर में रामनवमी पर हवन चल रहा था. एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है. जो लोग फंसे हैं, उन्हें निकालने का प्रयास जारी है. बाहर निकाले गए लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है. उन्होंने कहा, वे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. बताया जा रहा है कि रामनवमी पर मंदिर में हवन हो रहा था. इसमें शामिल होने के ल...
पंजाब पुलिस का बयान : ‘जहां चाहे वहां सरेंडर करे अमृतपाल, हमारा एक्शन प्लान तैयार’ !

पंजाब पुलिस का बयान : ‘जहां चाहे वहां सरेंडर करे अमृतपाल, हमारा एक्शन प्लान तैयार’ !

Punjab
सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करने वाला खालिस्तान समर्थक अमृतपाल अब भी पंजाब पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. ऐसे में उसके अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर में सरेंडर करने की संभावना जताई जा रही है. इस बीच पंजाब पुलिस ने उसके सरेंडर को लेकर बयान जारी किया है. अमृतसर पुलिस के DCP लॉ एंड ऑर्डर परमिंदर सिंह भंडाल का कहना है कि अमृतपाल जहां चाहे वहां सरेंडर कर सकता है. सब कुछ कानून के मुताबिक ही किया जाएगा. अमृतसर और उसके आसपास शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है. डीसीपी ने आगे बताया कि मीडिया में अमृतपाल के अमृतसर में सरेंडर करने की रिपोर्ट्स आई हैं. पुलिस उसे ही फॉलो कर रही है. पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उसके साथी पप्पलप्रीत को पकड़ने के लिए लोगों से मदद करने की अपील की है. पुलिस ने दोनों के अलग-अलग लुक की जानकारी भी रिलीज की है. गोल्डन टेंपल में सरेंडर करने ...
उत्तराखंड में कांग्रेस ने जारी की जिला अध्यक्षों की लिस्ट, देखें…

उत्तराखंड में कांग्रेस ने जारी की जिला अध्यक्षों की लिस्ट, देखें…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार जारी लिस्ट में जसविंदर सिंह गोगी को देहरादून महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बताया जा रहा है कि पछवा दून की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल और परवा दून के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मोहित शर्मा उनियाल को दी गई हैं। देखें लिस्ट...
मैडम रजनी रावत ने समस्त प्रदेशवासियों को दी नवरात्रि एवं रामनवमी के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

मैडम रजनी रावत ने समस्त प्रदेशवासियों को दी नवरात्रि एवं रामनवमी के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

उत्तराखण्ड
[0:11 pm, 30/03/2023] Jasbeer Manwaal Working: नवरात्रि के अवसर पर मैडम रजनी रावत से बगला, कालीनगर, पीलीभीत निवासी धनदेवी व उसकी मां ने मुलाकात कर बेटी के विवाह हेतु सहायता मांगी। इस पर मैडम रजनी रावत ने उनको भी ग्यारह जोड़े कपड़े और धनराशि देकर अपना आशीर्वाद दिया तथा अपनी कुलदेवी से उनके उज्जवल भविष्य हेतु कामना की। [0:12 pm, 30/03/2023] Jasbeer Manwaal Working: देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी एवं पूर्व राज्यमंत्री उत्तराखंड सरकार मैडम रजनी रावत ने नवरात्रि एवं रामनवमी पर्व के पावन अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। नवरात्रि व रामनवमी के इस पावन पर्व पर मैडम रजनी रावत से हाथीबड़कला, देहरादून निवासी वैशाली व उनकी माता ने मुलाकात की। उन्होंने बताया कि वे बेहद गरीब हैं और जल्द ही उनकी बेटी की शादी, जिसके लिए उनको सहायता की आवश्यकता है। उनकी बात सुनकर व उनकी समस...
स्वामी रामदेव ने कहा- हम सनातन धर्म के पुराधाओं की शृंखला तैयार कर महर्षि दयानन्द के स्वप्न को साकार करेंगे

स्वामी रामदेव ने कहा- हम सनातन धर्म के पुराधाओं की शृंखला तैयार कर महर्षि दयानन्द के स्वप्न को साकार करेंगे

उत्तराखण्ड
पतंजलि संन्यास आश्रम में संन्यास दीक्षा महोत्सव में आज रामनवमी के अवसर पर स्वामी रामदेव 100 युवाओं को संन्यास की दीक्षा देंगे। वीआईपी घाट पर दीक्षा समारोह का आयोजन होगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बुधवार को ही ऋषिग्राम पहुंच गए थे। वहीं, आज शाम 4 बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पतंजलि विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के भी महोत्सव में शामिल होने की संभावना है। स्वामी रामदेव ने भावी संन्यासियों से कहा कि हम सनातन धर्म के पुराधाओं की शृंखला तैयार कर महर्षि दयानन्द के स्वप्न को साकार करेंगे। उन्होंने कहा कि पतंजलि के माध्यम से स्वास्थ्य एवं शिक्षा का बहुत बड़ा आंदोलन चलाया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भारतीय शिक्षा बोर्ड, पतंजलि गुरुकुलम्, आचार्यकुलम्, पतंजलि विश्वविद्यालय, पतंजलि आयुर्वेद कॉलेज के माध्यम से शिक्...
उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का करेंगे निरीक्षण

उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का करेंगे निरीक्षण

उत्तराखण्ड
देहरादून: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया गुरुवार को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। मांडविया का एयरपोर्ट स्वागत करने के लिए उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत पहुंचे। एयरपोर्ट से निकलने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री देहरादून में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का निरीक्षण के लिए पहुंचे। जन औषधि केंद्र का किया निरीक्षण औषधि केंद्र का निरीक्षण करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री सीमांत चमोली जिले के वाइब्रेट विलेज योजना में शामिल मलारी गांव पहुंचेंगे। वह रात्रि प्रवास भी मलारी में ही करेंगे। अगले दिन वह देहरादून लौटकर दून मेडिकल कालेज के 500 बेड के अस्पताल और तीन जिलों में स्वीकृत 50-50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लाक की आधारशिला रखेंगे। मलारी में वह ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ ही अधिकारियों के साथ वाइब्रेंट विलेज योजना के मद्देनजर विभिन्न विषयों...
गृहमंत्री अमित शाह आज हरिद्वार में रहेंगे, गुरुकुल, ऋषिकुल और पतंजलि में होने वाले तीन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

गृहमंत्री अमित शाह आज हरिद्वार में रहेंगे, गुरुकुल, ऋषिकुल और पतंजलि में होने वाले तीन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उत्तराखण्ड
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बृहस्पतिवार को हरिद्वार में रहेंगे। अमित शाह गुरुकुल, ऋषिकुल और पतंजलि में होने वाले तीन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाह दोपहर 12 बजे गुरुकुल कांगड़ी विवि में कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर डेढ़ बजे तक कार्यक्रम में रहेंगे। दोपहर पौने तीन बजे से पौने चार बजे तक ऋषिकुल बहुद्देश्यीय कार्यक्रम पैक्स कंप्यूराइजेक्शन का शुभारंभ करेंगे। चार बजे पतंजलि जाएंगे। यहां वे संन्यास दीक्षा महोत्सव में शामिल होंगे। पतंजलि के कार्यक्रम से जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे। पतंजलि में संन्यास दीक्षा समारोह में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंच चुके हैं। कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पहुंचने का कार्यक्रम जारी हो गया है। मुख्यमंत्री सुबह सवा ग्यारह बजे डामकोठी में पहुंचेंगे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की भी संभावना है। ...
सीएम योगी कन्याओं का पांव पखारकर नवमी का करेंगे पूजन

सीएम योगी कन्याओं का पांव पखारकर नवमी का करेंगे पूजन

उत्तरप्रदेश
गोरखपुर,  चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि पर आज मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में परंपरागत नवमी पूजन का अनुष्ठान अपने हाथों से संपन्न करेंगे। नवमी पूजन के शुरुआत सुबह मां भवगती के नवें स्वरूप सिद्धिदात्री की आराधना के साथ करेंगे। उसके बाद कन्या पूजन का पारंपरिक अनुष्ठान होगा, जिसमें मुख्यमंत्री नौ कन्याओं और एक बटुक भैरव का पहले थार में पांव पखारेंगें और विधि-विधान से उनकी पूजा करेंगे। पूजा के क्रम में ही मुख्यमंत्री कन्याओं को अपने हाथों से भोजन भी कराएंगे। भोजन कराने के बाद व कन्याओं को दक्षिणा और उपहार भी देंगे। सीएम योगी ने प्रदेशवासियों के मंगल के लिए मां से की प्रार्थना नवरात्र की नवमी आराधना के लिए मुख्यमंत्री बुधवार की शाम लखनऊ से गोरखपुर लौटे और नवरात्र की अष्टमी तिथि पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप माता महागौरी की पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ...
जिस बेटी की हत्या के आरोप में जेल गए थे पिता-पुत्र, वह निकली जिंदा !

जिस बेटी की हत्या के आरोप में जेल गए थे पिता-पुत्र, वह निकली जिंदा !

मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति की नाबालिग बेटी लापता हो गई थी. बाद में पुलिस और पुत्र को लड़की की हत्या करने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार कर लिया था. अब जिस बेटी की हत्या की बात कही गई थी वह जिंदा वापस अपने घर आ गई है और अब वह बालिग हो चुकी है. युवती का कहना है कि वह घरवालों से गुस्सा होकर चली गई थी और अब उज्जैन में रहती है. पिता और भाई को पुलिस ने झूठे आरोप में फंसाया है. मामले में लड़की का पिता को एक साल की जेल काटकर घर पर आ गया, लेकिन उसका भाई सालों से जेल में बंद है. घर वापस लौटी युवती ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उसका कहना है कि पता नहीं किस डेड बॉडी को मेरी लाश बताकर उसका पोस्टमार्टम करा दिया और पिता-भाई को हत्या के आरोपी में जेल भेज दिया.   साल 2014 में गायब हुई थी नाबालिग दरअसल, मामला अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के सिंगो...
1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम, इनकम टैक्स को लेकर होने वाले हैं 10 बड़े बदलाव, आम आदमी पर होगा असर!

1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम, इनकम टैक्स को लेकर होने वाले हैं 10 बड़े बदलाव, आम आदमी पर होगा असर!

दिल्ली
नई दिल्ली. नया वित्त वर्ष 2023-24 शुरू होने में सिर्फ एक दिन बाकी है. वित्त वर्ष शुरू होते ही यानी 1 अप्रैल से इनकम टैक्स के कई नियम बदल जाएंगे. टैक्सपेयर्स के नाते इन बदलाव की जानकारी होना आपके लिए बेहद जरूरी है. अगर आपको अभी तक इन बदलावों के बारे में पता नहीं है तो हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि कौन-कौन से वो नियम हैं जिनमें बदलाव होने जा रहा है. बता दें कि नए टैक्स स्लैब से लेकर टैक्स लिमिट बढ़ने तक और डेट म्यूचुअल फंड पर कोई एलटीसीजी टैक्स बेनेफिट्स जैसे कई प्रमुख बदलाव 1 अप्रैल से हो रहे हैं. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी को वार्षिक बजट में की गई घोषणाएं की थीं जो वित्त वर्ष 2023 के शुरू होते ही लागू हो जाएंगी. यह बदलाव आयकर नियमों के लिए हैं, जो इनकम टैक्सपेयर्स पर सबसे ज्यादा असर डालेंगे. हम आपको ऐसे ही 10 बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं. आपकी टैक्स प...